HP Budget Session Live: हिमाचल विधानसभा में 40 हजार 461 करोड़ का सप्लीमेंट्री बजट पारित, जानें क्या बोले सीएम
{"_id":"69bb889c9f8b7746c00051b3","slug":"hp-budget-session-live-today-marks-the-second-day-of-the-himachal-budget-session-2026-03-19","type":"live","status":"publish","title_hn":"HP Budget Session Live: हिमाचल विधानसभा में 40 हजार 461 करोड़ का सप्लीमेंट्री बजट पारित, जानें क्या बोले सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Ankesh Dogra
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:53 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के दूसरे चरण का आज दूसरा दिन है।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा शिमला।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
05:04 PM, 19-Mar-2026
सदन की कार्रवाही बढ़ी
6:30 बजे तक बढ़ाई गई सदन की कार्यवाही02:52 PM, 19-Mar-2026
40 हजार 461 करोड़ का सप्लीमेंट्री बजट पेश
वीरवार को हिमाचल विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 40 हजार 461 करोड़ का सप्लीमेंट्री बजट पेश किया। मुख्यमंत्री सुक्खू ने सदन में अनुपूरक मांगें रखीं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश विनियोग विधेयक 2026 को सदन में पेश किया। इसके बाद संबंधित विधेयक ध्वनि मत से पारित कर दिया गया।11:48 AM, 19-Mar-2026
मेडिकल कॉलेजों में भरे जाएंगे असिस्टेंट प्रोफेसर के 100 पद- सीएम
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विधानसभा में कहा कि प्रदेश सरकार असिस्टेंट प्रोफेसर के 100 पद मेडिकल कॉलेज में भरने जा रही है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के जरिये इन पदों को भरा जाएगा। वॉक इन इंटरव्यू की जगह लिखित परीक्षा से ही पद भरे जाएंगे। सिफारिश की गुंजाइश खत्म करने के लिए वॉक इन इंटरव्यू बंद किए। आईजीएमसी व टांडा मेडिकल कॉलेज के अलावा अन्य मेडिकल कॉलेज को भी सभी सुविधाओं के साथ चलाने के लिए प्रयासरत हैं।11:26 AM, 19-Mar-2026
400 एमबीबीएस डॉक्टरों की भर्ती की जा रही है- मुख्यमंत्री सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
11:08 AM, 19-Mar-2026
नवरात्र की दी गई शुभकामनायें
हिमाचल विधानसभा की वीरवार की बैठक की शुरुआत में सभी को नवरात्र की शुभकामनायें दीं।10:55 AM, 19-Mar-2026
सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी
नारेबाजी करते विपक्ष के नेता
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर में वीरवार को विपक्ष ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। विपक्षी विधायकों ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार खनन माफिया को प्रोत्साहित कर रही है। इस दौरान भाजपा विधायक कट आउट लेकर विधानसभा परिसर में प्रदर्शन करते रहे और सरकार पर माफिया को संरक्षण देने के आरोप लगाते रहे। विधायकों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि प्रदेश में खनन माफिया बेलगाम हो चुका है। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में खनन माफिया खुलेआम सक्रिय है और सरकार इसे रोकने में विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार माफिया को संरक्षण दे रही है। विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे चरण के दूसरे दिन, सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा विधायकों ने यह प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:51 AM, 19-Mar-2026
HP Budget Session Live: हिमाचल विधानसभा में 40 हजार 461 करोड़ का सप्लीमेंट्री बजट पारित, जानें क्या बोले सीएम
हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के दूसरे चरण का आज दूसरा दिन है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन