सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Woman Dies Under Suspicious Circumstances Husband Accused of Murdering Her by Administering Injection

पहले प्यार, फिर शादी और अब कत्ल: पति ने इंजेक्शन लगाकर की पत्नी की हत्या, इस काम से अरुण को रोकती थी काजल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: विकास कुमार Updated Thu, 19 Mar 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
सार

मृतका के परिजनों का आरोप है कि उन्हें घर के बाथरूम से एक इंजेक्शन बरामद हुआ है। आरोप है कि पति अरुण कुमार ने काजल को कोई जहरीला इंजेक्शन लगाया है, जिसके कारण उसकी जान गई।

Woman Dies Under Suspicious Circumstances Husband Accused of Murdering Her by Administering Injection
काजल और अरुण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गुरुग्राम के गढ़ी हरसरू गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के मायके वालों ने पति पर इंजेक्शन लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर सेक्टर-93 चौकी की पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटनास्थल से एक सिरिंज बरामद की है। मृतका के परिवार वालों की शिकायत पर सेक्टर-10 थाने में धारा 80(2) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

Trending Videos

नशा करने से रोकने पर होता था विवाद
मृतका की पहचान काजल (23) के रूप में हुई है। वह एक निजी अस्पताल में नर्स की नौकरी करती थी। वर्तमान में वह गढ़ी हरसरू गांव में अपने मायके वालों के साथ रह रही थी। उसके साथ ही उसका पति अरूण कुमार भी रह रहा था। बताया जा रहा है कि अरुण कुमार नशा करने का आदी है, ऐसे में काजल उसे नशा करने से रोकती थी तो वह उससे झगड़ा करने लगता था। दो दिन पहले भी नशा करने की बात पर काजल का अपने पति अरूण कुमार के साथ झगड़ा हुआ था। 18 मार्च की सुबह दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 मिनट में बिगड़ गई काजल की हालत
काजल (मृतका) के भाई गुरदीप ने बताया कि 18 मार्च की सुबह झगड़े के बाद काजल पहली मंजिल पर अपनी भाभी व बहन के पास थी। सुबह करीब 9.15 बजे अरुण कुमार ने काजल को बात करने के बहाने नीचे बुलाया था। इसके 10 मिनट बाद ही काजल की हालत बिगड़ने लगी और उसकी नाक से खून बह रहा था। जब काजल की भाभी व बहन को इसका पता चला तो वे उसे पास के निजी अस्पताल लेकर गए। वहां से काजल को सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया। सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने काजल को मृत घोषित कर दिया। 

बाथरूम से बरामद हुआ इंजेक्शन
मृतका के परिजनों का आरोप है कि उन्हें घर के बाथरूम से एक इंजेक्शन बरामद हुआ है। आरोप है कि पति अरुण कुमार ने काजल को कोई जहरीला इंजेक्शन लगाया है, जिसके कारण उसकी जान गई। गुरुवार को काजल के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर का कहना है कि बिसरा को जांच के लिए लैब भेजा गया था। बिसरा की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि काजल को कौन-सा इंजेक्शन लगाया गया था।

परिवार वालों की सहमति से हुई थी शादी
काजल की जान-पहचान एक अस्पताल में काम करने के दौरान अरुण कुमार से हुई थी। अरुण कुमार भी निजी अस्पताल में एक्स-रे विभाग में काम करता था। दोनों के बीच प्रेम संबंध होने के चलते काजल ने इसके बारे में अपने घर पर बताया और घर वालों की सहमति से दोनों की शादी हो गई। शादी के बाद दोनों बसई क्षेत्र में किराये पर रहते थे। नशा के कारण दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था। कुछ समय पहले अरुण कुमार ने नौकरी छोड़ दी थी तो दोनों के बीच विवाद बढ़ गया था। होली के त्यौहार के चलते काजल अपने पति अरुण के साथ गढ़ी हरसरू स्थित अपने मायके आई हुई थी। उन्होंने बसई क्षेत्र में किराये का कमरा भी छोड़ दिया था। मृतका काजल का परिवार मूल रूप से कानपुर (उत्तर प्रदेश) के बेला गांव का रहने वाला है। जबकि अरुण कुमार मूल रूप से गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) बेहटा हाजीपुर गांव का रहने वाला है। 

नहीं हुई अभी किसी की गिरफ्तारी
जांच अधिकारी एएसआई जगदीश चंद्र ने बताया कि शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की छानबीन की जा रही है। अभी मामले में गिरफ्तारी नहीं हुई है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही बजह का पता चल सकेगा। मृतका के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed