सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   DHBVN cash counters will remain open on Saturdays as well

Gurugram News: शनिवार को भी खुलेंगे डीएचबीवीएन के कैश काउंटर

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
DHBVN cash counters will remain open on Saturdays as well
विज्ञापन
25 मार्च तक बिना सरचार्ज बिल जमा करने की राहत
Trending Videos


गुरुग्राम। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ने बड़ा निर्णय लेते हुए 28 मार्च (शनिवार) को भी सभी ऑपरेशन कार्यालयों के कैश काउंटर खुले रखने का फैसला किया है। यह कदम राजस्व वसूली को सुदृढ़ करने और उपभोक्ताओं को समय पर बिल भुगतान की सुविधा देने के उद्देश्य से उठाया गया है। प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह के निर्देश पर लागू इस व्यवस्था के तहत उपभोक्ता अवकाश के दिन भी बिजली बिल जमा कर सकेंगे। मुख्य अभियंता अतुल पसरीजा ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के बिल की अंतिम तिथि 24 मार्च थी, वे 25 मार्च तक बिना किसी सरचार्ज के भुगतान कर सकते हैं। निगम पोर्टल पर ई-पेमेंट सुविधा भी सुचारू रूप से उपलब्ध है, जिससे उपभोक्ता ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं। उपमंडल स्तर पर भी कैश काउंटर संचालित रहेंगे। डीएचबीवीएन ने अधिकारियों को बकायादारों से वसूली के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उपभोक्ताओं से समय पर बिल जमा कर निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने की अपील की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed