सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The IT paper was of moderate difficulty.

Gurugram News: मध्यम स्तर का रहा आईटी का पेपर

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
The IT paper was of moderate difficulty.
विज्ञापन
उड़नदस्तों ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं पर रखी नजर
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले में बुधवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने आईटी की परीक्षा दी। केंद्रों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा, जबकि उड़नदस्तों ने लगातार निरीक्षण कर व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रखी। नकल रोकने के लिए हर स्तर पर सख्ती बरती गई। परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले विद्यार्थियों ने पेपर आसान और मध्यम स्तर का बताया। उन्होंने बताया कि अधिकतर प्रश्न सिलेबस के अनुरूप थे। कुछ सवालों में सोचने की जरूरत जरूर पड़ी लेकिन कुल मिलाकर पेपर संतुलित रहा। अधिकतर छात्रों ने पेपर को उम्मीद से ज्यादा आसान बताया।

--------------------
विद्यार्थी बोले - पेपर मुश्किल न आसान



पेपर काफी अच्छा गया और समय भी पर्याप्त मिला। सभी प्रश्न आराम से हल हो गए। - सोनाक्षी

पेपर संतुलित और समझने में आसान था। सिलेबस से ही सवाल पूछे गए थे, जिससे उन्हें ज्यादा परेशानी नहीं हुई। - हर्ष



पेपर बहुत अच्छा गया है, अच्छे अंक आने की पूरी उम्मीद है। - साहिल



आईटी पेपर न तो ज्यादा कठिन था और न ही बहुत आसान, लेकिन उनकी तैयारी के अनुसार अच्छा गया। -फरद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article