सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Theft from a House Under Construction

Gurugram News: निर्माणाधीन मकान से चोरी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
Theft from a House Under Construction
विज्ञापन
गुरुग्राम। अर्जुन नगर पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित नई बस्ती में एक मकान से अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल, गहने व 15 हजार रुपये चोरी कर लिए। जिस घर में चोरी हुई है, वहां पर निर्माण कार्य होने के कारण खिड़की व दरवाजे नहीं लगे हैं। पीड़ित की शिकायत पर संबंधित धाराओं के तहत न्यू कॉलोनी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। नई बस्ती निवासी जयदीप ने पुलिस को बताया कि वह नगर निगम गुरुग्राम में कार्यरत है। उसके मकान में निर्माण कार्य होने के कारण खिड़की व दरवाजे नहीं लगे हैं। 23 मार्च की सुबह करीब 5.30 बजे एक व्यक्ति उसके घर से दो मोबाइल, सोने की दो अंगुठियां, करीब 15 हजार रुपये नकदी चोरी करके ले गया। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल मनीषा ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed