सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Major action against black marketing, 32 cylinders seized, one arrestedMajor action against black marketing, 32 cylinders seized, one arrested

Gurugram News: कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, 32 सिलिंडर जब्त, एक धरा

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Major action against black marketing, 32 cylinders seized, one arrestedMajor action against black marketing, 32 cylinders seized, one arrested
विज्ञापन
जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने दी थी दबिश, सेक्टर-14 थाने में प्राथमिकी दर्ज
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने मंगलवार को सेक्टर-12 स्थित विवेकानंद आरोग्य अस्पताल के सामने पार्किंग में दबिश देकर 32 गैस सिलिंडर जब्त किए हैं। टीम ने भरे हुए 31 सिलिंडर, एक खाली सिलेंडर बरामद किया। इसके अलावा पांच किलो वाले दो सिलिंडर व 10 किलो का भरा हुआ एक सिलिंडर व सिलिंडरों में गैस भरने वाले उपकरण भी मौके से बरामद किए हैं। टीम ने मौके पर पाया कि पार्किंग में भरे बड़े सिलिंडरों से छोटे सिलिंडरों में गैस भरी जा रही थी। टीम ने सभी सिलिंडरों को जब्त कर लिया।
घरेलू गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी की सूचना मिलते ही जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के एएफएसओ सुनील कुमार, निरीक्षक जितेंद्र कुमार व जोगेंद्र की संयुक्त टीम का गठन किया गया, जिसने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। विभाग की इस कार्रवाई के दौरान सेक्टर-14 थाने की पुलिस भी मौजूद रही। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने गुरुग्राम के लक्ष्मण विहार फेज-2 निवासी निरंजन को भी पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। सहायक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग सुनील कुमार की शिकायत के आधार पर निरंजन के खिलाफ सेक्टर-14 थाने में अनधिकृत बिक्री संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त के निर्देश पर कार्रवाई
जिले में रसोई गैस सिलिंडरों के दुरुपयोग, अवैध भंडारण व कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन सख्त कार्रवाई कर रहा है। उपायुक्त अजय कुमार के निर्देशानुसार जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की छह टीमें प्रतिदिन फील्ड में निरीक्षण कर रही हैं। सिलिंडरों की कालाबाजारी व अवैध भंडारण में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक डॉ. अशोक रावत ने बताया कि इसी क्रम में मंगलवार को जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम सेक्टर-12 में 32 सिलिंडर बरामद किए हैं।

----
घरेलू गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी किसी भी स्थिति में सहन नहीं की जाएगी। इस प्रकार की अवैध गतिविधियां न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि आम नागरिकों के अधिकारों का भी हनन करती हैं। लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी स्तर पर कालाबाजारी को पनपने का अवसर न मिले। - डॉ. अशोक रावत, नियंत्रक, जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग।
शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है और एक युवक को हिरासत में लिया गया है। मामले में छानबीन व आगामी कार्रवाई की गई है। - धर्मबीर सिंह, सब इंस्पेक्टर, सेक्टर-14 थाना, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article