Mexico vs South Africa Highlights: मैक्सिको की द. अफ्रीका पर 2-0 से जीत, क्विनोन्स और जिमेनेज ने दागे गोल
{"_id":"6a2addf6598dd553fe0aa862","slug":"fifa-world-cup-2026-live-opening-ceremony-first-football-match-mexico-vs-south-africa-updates-2026-06-11","type":"live","status":"publish","title_hn":"Mexico vs South Africa Highlights: मैक्सिको की द. अफ्रीका पर 2-0 से जीत, क्विनोन्स और जिमेनेज ने दागे गोल","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैक्सिको सिटी
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Fri, 12 Jun 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
खास बातें
FIFA World Cup 2026 Opening Ceremony, Mexico vs South Africa Live Updates: सह-मेजबान मैक्सिको ने फीफा विश्व कप 2026 के उद्घाटन मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराकर टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत की। जूलियन क्विनोन्स और राउल जिमेनेज ने गोल किए, जबकि दक्षिण अफ्रीका को मैच में दो खिलाड़ियों के रेड कार्ड झेलने पड़े।
फीफा विश्व कप 2026
- फोटो : @FIFAcom
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लाइव अपडेट
02:35 AM, 12-Jun-2026
Mexico vs South Africa Highlights: मैक्सिको ने 2-0 से जीता मुकाबला
फीफा विश्व कप 2026 के उद्घाटन मुकाबले में सह-मेजबान मैक्सिको ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हरा दिया। मैक्सिको सिटी स्टेडियम में खेले गए टूर्नामेंट के पहले मैच में मेजबान टीम ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और जूलियन क्विनोन्स तथा राउल जिमेनेज के गोल की बदौलत जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।सलमा हायेक और इन्फेंटिनो ने की औपचारिक शुरुआत
मैच से पहले रंगारंग उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। स्पेनिश अभिनेत्री सलमा हायेक और फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने विश्व कप 2026 की औपचारिक शुरुआत की। इसके बाद ट्रॉफी को स्टेडियम में प्रदर्शित किया गया और फिर मुकाबले का आगाज हुआ।
नौवें मिनट में मैक्सिको ने दागा पहला गोल
मैक्सिको ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और इसका फायदा उसे नौवें मिनट में मिला। जूलियन क्विनोन्स ने दक्षिण अफ्रीका की रक्षापंक्ति को भेदते हुए शानदार गोल दागा और टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। शुरुआती गोल के बाद भी मैक्सिको ने नियंत्रण बनाए रखा और लगातार विपक्षी टीम पर दबाव बनाते रहे।
पहले हाफ में मैक्सिको ने 1-0 से बनाई बढ़त
दक्षिण अफ्रीका को 17वें मिनट में पहला झटका लगा, जब तेबोहो मोकोएना को फाउल के लिए यलो कार्ड दिखाया गया। इसके बाद 25वें मिनट में खिलाड़ियों को राहत देने के लिए टूर्नामेंट का पहला हाइड्रेशन ब्रेक लिया गया। पहले हाफ के अंत तक दक्षिण अफ्रीका कोई प्रभावी जवाब नहीं दे सका और मैक्सिको 1-0 की बढ़त के साथ ब्रेक में गया। पहले हाफ में चार मिनट का अतिरिक्त समय भी जोड़ा गया था।
दूसरे हाफ में बढ़ीं दक्षिण अफ्रीका की मुश्किलें
दूसरे हाफ की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका के लिए बेहद खराब रही। 49वें मिनट में स्पेफेलो सिथोले को सीधे रेड कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर भेज दिया गया। सिथोले ने गोल की ओर बढ़ रहे एरिक गुटिएरेज को पेनल्टी बॉक्स के बाहर फाउल कर रोक दिया था। इस फैसले के बाद दक्षिण अफ्रीका को लगभग पूरा दूसरा हाफ 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा।
जिमेनेज ने मैक्सिको के लिए दागा दूसरा गोल
संख्यात्मक बढ़त का फायदा उठाते हुए मैक्सिको ने लगातार हमले जारी रखे। आखिरकार 67वें मिनट में राउल जिमेनेज ने गोल दागकर टीम की बढ़त 2-0 कर दी। इसी दौरान मुकाबले का दूसरा हाइड्रेशन ब्रेक भी लिया गया।
84वें मिनट में दक्षिण अफ्रीका को एक और रेड कार्ड
दक्षिण अफ्रीका की मुश्किलें 84वें मिनट में और बढ़ गईं। VAR समीक्षा के बाद रेफरी ने थेम्बा ज्वाने को रोबर्टो अल्वाराडो पर हाथ चलाने का दोषी पाया और उन्हें रेड कार्ड दिखा दिया। इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका नौ खिलाड़ियों तक सिमट गया और उसकी वापसी की उम्मीदें लगभग समाप्त हो गईं।
मैक्सिको को भी मिला रेड कार्ड
इंजरी टाइम (90+2 मिनट) में मैक्सिको को भी झटका लगा। डिफेंडर सीजर मॉन्टेस को खुलिसो मुदाउ को फाउल करने के कारण रेड कार्ड दिखाया गया। इसके बावजूद मैच के नतीजे पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। अंतिम सीटी बजते ही मैक्सिको ने 2-0 की शानदार जीत दर्ज कर विश्व कप 2026 अभियान का विजयी आगाज किया। वहीं, दक्षिण अफ्रीका को पहले ही मुकाबले में हार के साथ-साथ दो रेड कार्डों का भी नुकसान उठाना पड़ा, जिससे आगे की राह उसके लिए और चुनौतीपूर्ण हो गई है।
02:30 AM, 12-Jun-2026
Mexico vs South Africa Live: 90'+2' मिनट में मैक्सिको को रेड कार्ड
मैच के 90+2वें मिनट में मैक्सिको को बड़ा झटका लगा, जब डिफेंडर सीजर मॉन्टेस को रेड कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर भेज दिया गया। मॉन्टेस ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी खुलिसो मुदाउ को रोकने की कोशिश में फाउल किया, जिसके बाद रेफरी ने उन्हें सीधे रेड कार्ड थमा दिया। हालांकि मैक्सिको बढ़त बनाए हुए है, लेकिन मैच के अंतिम क्षणों में यह फैसला टीम के लिए चिंता का कारण बन सकता है।02:22 AM, 12-Jun-2026
Mexico vs South Africa Live: 84वें मिनट में दक्षिण अफ्रीका को मिला एक और रेड कार्ड
दक्षिण अफ्रीका की मुश्किलें 84वें मिनट में और बढ़ गईं, जब टीम के अनुभवी खिलाड़ी थेम्बा ज्वाने को रेड कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर भेज दिया गया। शुरुआत में खेल जारी रहा, लेकिन VAR समीक्षा के बाद रेफरी ने पाया कि ज्वाने ने मैक्सिको के रोबर्टो अल्वाराडो पर हाथ चलाया था। इसके बाद उन्हें सीधे रेड कार्ड दिखाया गया। पहले से एक खिलाड़ी कम के साथ खेल रही दक्षिण अफ्रीकी टीम अब नौ खिलाड़ियों के साथ मुकाबला खेलने को मजबूर है, जिससे मैक्सिको की जीत की राह और आसान होती नजर आ रही है।02:06 AM, 12-Jun-2026
Mexico vs South Africa Live: 67वें मिनट में जिमेनेज ने दागा गोल
मैक्सिको के राउल जिमेनेज ने 67वें मिनट में गोल दागकर टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2-0 की बढ़त दिला दी है। इसी के साथ दूसरा हाइड्रेशन ब्रेक भी हो गया।01:52 AM, 12-Jun-2026
Mexico vs South Africa Live: दक्षिण अफ्रीका को बड़ा झटका
दक्षिण अफ्रीका की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। 49वें मिनट में स्पेफेलो सिथोले को रेड कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर भेज दिया गया। सिथोले ने गोल की ओर बढ़ रहे मैक्सिको के एरिक गुटिएरेज को पेनल्टी बॉक्स के ठीक बाहर फाउल करके रोक दिया, जिसके बाद रेफरी ने बिना देर किए उन्हें सीधे रेड कार्ड थमा दिया। अब दक्षिण अफ्रीका को शेष मुकाबला 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना होगा, जबकि मैक्सिको के पास अपनी बढ़त बढ़ाने का सुनहरा मौका है।01:47 AM, 12-Jun-2026
Mexico vs South Africa Live: दूसरे हाफ का खेल शुरू
दूसरे हाफ का खेल शुरू हो चुका है। दक्षिण अफ्रीका की नजरें वापसी पर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:31 AM, 12-Jun-2026
Mexico vs South Africa Live: पहला हाफ खत्म
फीफा विश्व कप 2026 के उद्घाटन मुकाबले में मैक्सिको ने पहले हाफ के बाद दक्षिण अफ्रीका पर 1-0 की बढ़त बना ली है। मैक्सिको सिटी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच की शुरुआत से ही मेजबान टीम ने आक्रामक खेल दिखाया और उसका फायदा नौवें मिनट में मिला, जब जूलियन क्विनोन्स ने शानदार गोल दागकर टीम को शुरुआती बढ़त दिला दी। गोल के बाद मैक्सिको ने गेंद पर नियंत्रण बनाए रखा और दक्षिण अफ्रीका की रक्षापंक्ति पर लगातार दबाव बनाकर रखा। वहीं, दक्षिण अफ्रीकी टीम ने भी वापसी की कोशिश की, लेकिन वह पहले हाफ में कोई बड़ा मौका भुनाने में सफल नहीं हो सकी। मुकाबले के 17वें मिनट में दक्षिण अफ्रीका के तेबोहो मोकोएना को फाउल करने पर रेफरी ने यलो कार्ड दिखाया, जिससे टीम पर अतिरिक्त दबाव बन गया।मैच के 25वें मिनट में खिलाड़ियों को राहत देने के लिए टूर्नामेंट का पहला हाइड्रेशन ब्रेक लिया गया। इसके बाद भी मैक्सिको ने अपनी बढ़त को सुरक्षित रखते हुए पहले हाफ का अंत 1-0 की बढ़त के साथ किया। अब दूसरे हाफ में दक्षिण अफ्रीका बराबरी की तलाश में उतरेगा, जबकि मैक्सिको अपनी बढ़त को बढ़ाकर विश्व कप अभियान की विजयी शुरुआत करना चाहेगा। इससे पहले टूर्नामेंट के रंगारंग उद्घाटन समारोह में स्पेनिश अभिनेत्री सलमा हायेक और फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने विश्व कप 2026 के आगाज की घोषणा की। इसके बाद बहुप्रतीक्षित मुकाबले की शुरुआत हुई, जिसमें फिलहाल मैक्सिको का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।
01:22 AM, 12-Jun-2026
Mexico vs South Africa Live: पहले हाफ में चार मिनट एक्सट्रा जुड़े
आमतौर पर पहले हाफ का खेल 45 मिनट में खत्म हो जाता है, लेकिन इस मैच में चार मिनट एक्स्ट्रा जोड़े गए हैं। फिलहाल मैक्सिको ने 1-0 से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बढ़त बना रखी है।01:05 AM, 12-Jun-2026
Mexico vs South Africa Live: पहला हाइड्रेशन ब्रेक
इस मुकाबले में 25 मिनट के खेल के बाद पहला हाइड्रेशन ब्रेक लिया गया है। शुरुआती मिनटों से ही मेक्सिको ने आक्रामक अंदाज दिखाया और जूलियन क्विनोन्स के शुरुआती गोल की बदौलत 1-0 की बढ़त बना रखी है।12:54 AM, 12-Jun-2026