फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

France vs Spain Semi-final Highlights: स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराया, फाइनल में बनाई जगह

Wed, 15 Jul 2026 02:33 AM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डलास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डलास Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Wed, 15 Jul 2026 02:33 AM IST
खास बातें

स्पेन ने फीफा विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली। मिकेल ओयरजाबल और पेड्रो पोरो के गोल की बदौलत स्पेन ने पूरे मैच में दबदबा बनाए रखा, जबकि फ्रांस एक भी गोल नहीं कर सका।

विज्ञापन
France vs Spain Highlights FIFA World Cup 2026 Semi-final Football Match Result Updates
फ्रांस बनाम स्पेन - फोटो : Fifa.com

लाइव अपडेट

02:32 AM, 15-Jul-2026

स्पेन फाइनल में पहुंची

फीफा विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। डलास स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में स्पेन के लिए पहला गोल मिकेल ओयरजाबल ने 22वें मिनट में पेनल्टी पर किया। इसके बाद 58वें मिनट में पेड्रो पोरो ने गोल दागकर टीम की बढ़त 2-0 कर दी। फ्रांस ने वापसी की पूरी कोशिश की, लेकिन स्पेन की मजबूत रक्षा पंक्ति को भेदने में नाकाम रहा। आखिरकार स्पेन ने 2-0 से मुकाबला जीतकर फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनने का गौरव हासिल किया।
01:51 AM, 15-Jul-2026

France vs Spain Semi-final Live: स्पेन ने फ्रांस पर 2-0 की बढ़त बनाई

फीफा विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में स्पेन ने अपनी बढ़त दोगुनी कर दी है। मैच के 58वें मिनट में पेड्रो पोरो ने शानदार गोल कर स्पेन को फ्रांस के खिलाफ 2-0 से आगे कर दिया। इससे पहले स्पेन के लिए पहला गोल मिकेल ओयरजाबल ने 22वें मिनट में पेनल्टी पर किया था। दूसरे हाफ में स्पेन ने लगातार दबाव बनाए रखा और उसका फायदा उठाते हुए दूसरा गोल भी हासिल कर लिया। 
विज्ञापन
01:24 AM, 15-Jul-2026

France vs Spain Semi-final Live: हाफ टाइम तक स्पेन 1-0 से आगे

फीफा विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में हाफ टाइम तक स्पेन ने फ्रांस पर 1-0 की बढ़त बना रखी है। डलास स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले का अब तक का एकमात्र गोल स्पेन के मिकेल ओयरजाबल ने 22वें मिनट में पेनल्टी पर किया। पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन स्पेन अपने मौके को भुनाने में सफल रहा, जबकि फ्रांस को बराबरी का गोल नहीं मिला। अब दूसरे हाफ में फ्रांस की नजर वापसी पर होगी। 
12:53 AM, 15-Jul-2026

France vs Spain Semi-final Live: स्पेन ने बनाई बढ़त

फीफा विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में स्पेन ने फ्रांस के खिलाफ शुरुआती बढ़त हासिल कर ली है। डलास स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में स्पेन के लिए मिकेल ओयरजाबल ने 22वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। मैच के 34वें मिनट तक स्पेन एक गोल की बढ़त के साथ खेल रहा है, जबकि फ्रांस बराबरी की तलाश में लगातार हमलावर फुटबॉल खेल रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि फ्रांस वापसी कर पाता है या स्पेन इस बढ़त को बरकरार रखते हुए फाइनल की ओर एक और कदम बढ़ाता है।
12:35 AM, 15-Jul-2026

France vs Spain Semi-final Live: फ्रांस और स्पेन की बीच मुकाबला शुरू

फ्रांस और स्पेन के बीच मुकाबला शुरू हो चुका है। दोनों की नजरें पहले हाफ में बढ़त हासिल करने पर है।
11:56 PM, 14-Jul-2026

France vs Spain Semi-final Live: दोनों टीमों की स्टार्टिंग लाइन-अप


(फोटो क्रेडिट: Fifa.com)
विज्ञापन
विज्ञापन
11:53 PM, 14-Jul-2026

France vs Spain Semi-final Highlights: स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराया, फाइनल में बनाई जगह

FIFA World Cup 2026 France vs Spain Semi-final Football Match Live Updates: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। फीफा विश्व कप 2026 का रोमांच जारी है। आज टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला फ्रांस और स्पेन के बीच डलास स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में जीतने वाली टीम टूर्नामेंट की पहली फाइनलिस्ट बन जाएगी।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed