फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

PM Modi NZ Visit Live: रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म को शासन का आधार बनाया; न्यूजीलैंड में बोले पीएम मोदी

Sat, 11 Jul 2026 07:04 AM IST
अमन तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन Published by: अमन तिवारी Updated Sat, 11 Jul 2026 07:04 AM IST
खास बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के आखिरी पड़ाव पर न्यूजीलैंड पहुंचे हैं। 40 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का यह पहला न्यूजीलैंड दौरा है। पीएम की इस यात्रा के दौरान व्यापार, रक्षा और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए दोनों देशों के बीच कई अहम समझौतों पर मुहर लग सकती है। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें पीएम मोदी के कार्यक्रमों से जुड़े तमाम अपडेट्स...

विज्ञापन
prime minister narendra modi new zealand visit live updates auckland christopher luxon indian community
पीएम मोदी का न्यूजीलैंड दौरा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

07:53 AM, 11-Jul-2026

भारत में एयर कार्गो और टूरिज्म तेजी से बढ़ रहे

भारत में एयरपोर्ट अवसंरचना, क्षेत्रीय हवाई संपर्क, एयर कार्गो और पर्यटन क्षेत्र तेज़ी से विस्तार कर रहे हैं। आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू विमानन बाज़ार बन चुका है। हम मिलकर कार्गो कॉरिडोर विकसित कर सकते हैं, हवाई संपर्क को और मजबूत बना सकते हैं तथा संयुक्त पर्यटन पैकेज तैयार करके दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं।

07:50 AM, 11-Jul-2026

भारत में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए PLI योजना

भारत में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए हमने प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजना शुरू की है। इसके तहत फूड प्रोसेसिंग से लेकर टेक्सटाइल सहित 14 प्रमुख क्षेत्रों में लगभग 20 अरब डॉलर का प्रोत्साहन दिया जा रहा है। मैं आप सभी को इस तेजी से बढ़ते मैन्युफैक्चरिंग अभियान का हिस्सा बनने और भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनने के लिए आमंत्रित करता हूं।

विज्ञापन
07:46 AM, 11-Jul-2026

  'भारत ग्लोबल मॉर्केट का ग्रोथ इंजन'

न्यूजीलैंड में लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत आज सिर्फ बाजार नहीं बल्कि ग्लोबल मार्केट का ग्रोथ इंजन बनकर उभरा है। भारत में आज पॉलिटिक्ल और पॉलिसी स्थिरता है। आज विश्वभर में होने वाले डिजिटल पेमेंट का 50 प्रतिशत से ज्यादा भारत में किया जाता है। भारत ने पिछले एक दशक के दौरान स्पेस से लेकर हवाई क्षेत्र में उल्लेखनिय वृद्धि की है। 
07:36 AM, 11-Jul-2026

रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म को अपने गवर्नेंस का आधार

आज, भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी इकॉनमी है। हमारा बढ़ता मिडिल क्लास, बड़े पैमाने पर डिजिटल अपनाना और मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर भारत को एक यूनिक ग्रोथ स्टोरी बनाते हैं। भारत में, हमने रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म को अपने गवर्नेंस का आधार बनाया है।
06:59 AM, 11-Jul-2026

पीएम मोदी ने साझा की स्वागत समारोह की झलकियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर न्यूजीलैंड के ऑकलैंड स्थित गवर्नमेंट हाउस में अपने औपचारिक स्वागत की झलकियां साझा कीं। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'ऑऑकलैंड के गवर्नमेंट हाउस में औपचारिक स्वागत पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। पारंपरिक माओरी पोविरी न्यूजीलैंड की समृद्ध विरासत और परंपराओं का एक भावपूर्ण प्रतिबिंब था।'
06:47 AM, 11-Jul-2026

न्यूजीलैंड के पीएम लक्सन ने साझा कीं पीएम मोदी की यात्रा की झलकियां; कही यह बड़ी बात

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने ऑकलैंड के गवर्नमेंट हाउस में प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा की झलकियां साझा कीं, जहां उनका औपचारिक स्वागत किया गया और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुई अपनी मुलाकात की झलकियां भी साझा कीं। अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री  क्रिस्टोफर लक्सन ने लिखा, 'न्यूजीलैंड और भारत हिंद-प्रशांत क्षेत्र के दो छोरों पर स्थित हैं, लेकिन यह दूरी हमारी अर्थव्यवस्थाओं को विकसित करने के लिए मिलकर काम करने में कोई बाधा नहीं है। यही हम अपने मुक्त व्यापार समझौते के माध्यम से कर रहे हैं, जिसके तहत भारत को बेचे जाने वाले हमारे 57% सामानों पर पहले ही दिन से सीमा शुल्क (टैरिफ) समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:31 AM, 11-Jul-2026

प्रतिनिधिमंडल मंडल की बैठक में क्या बोले न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन?

प्रतिनिधिमंडल मंडल की बैठक न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने कहा, 'आज यहां आपकी मेजबानी करना मेरे लिए खुशी और सम्मान की बात है। यह वास्तव में एक ऐतिहासिक घटना है। जिसके बारे में हमने कल रात बात की थी, क्योंकि 40 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की न्यूजीलैंड की यह पहली यात्रा है। यह यात्रा न्यूजीलैंड-भारत संबंधों में भी एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। जब मैंने पिछले साल भारत का दौरा किया था, तो आपने मेरा और मेरे प्रतिनिधिमंडल का बड़े ही गर्मजोशी और उदारता से स्वागत किया था, और इसलिए मुझे यहां आपका स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है। हमारे संबंधों के लिए धन्यवाद और आपने व्यक्तिगत रूप से इसमें जो योगदान दिया है, उसके लिए भी धन्यवाद।' उन्होंने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि हमने व्यापार के एजेंडे पर बहुत कम समय में जबरदस्त प्रगति की है। लेकिन आज का फोकस सिर्फ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) से कहीं अधिक है। यह इस बात पर है कि हम इस रिश्ते में आगे कहां जाते हैं और इसे कैसे व्यापक बनाते हैं। मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि हम एक रणनीतिक साझेदारी बनाएंगे जो इस रिश्ते को और अधिक ढांचा और विस्तार प्रदान करेगी ताकि हम आगे बढ़ते हुए इसका विस्तार जारी रख सकें।'
06:22 AM, 11-Jul-2026

प्रतिनिधिमंडल की बैठक में क्या बोले पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे अत्यंत प्रसन्नता है कि 40 वर्षों के बाद एक भारतीय प्रधानमंत्री ने न्यूजीलैंड का दौरा किया है। आपकी आर्थिक राजधानी में इस कार्यक्रम का आयोजन करके आपने भारत और न्यूजीलैंड के संबंधों को नई मजबूती प्रदान करने का अवसर दिया है। मैं अत्यंत आभारी हूं। न्यूजीलैंड के लोगों का भारत के प्रति स्नेह देखना एक अत्यंत भावपूर्ण अनुभव है जो मेरे हृदय को छू जाता है, और इसके लिए भी मैं आपका बहुत आभारी हूं। यह हमारे संबंधों में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है, जो हमारे संबंधों को पुनर्जीवित करता है और मित्रता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। जब आपने भारत का दौरा किया, तब मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) प्रक्रिया शुरू हुई, जिस तरह से पूरे न्यूजीलैंड ने इतने कम समय में एफटीए को साकार करने के लिए एकजुट होकर काम किया, शायद इतनी तेजी से सफलता प्राप्त करने का यह एक वैश्विक उदाहरण है। इस उपलब्धि के लिए मैं आपके नेतृत्व, आपकी सरकार और आपकी टीम के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।'

उन्होंने आगे कहा, 'आपने पिछले वर्ष होली के त्योहार के दौरान भारत का दौरा किया था। आपकी यात्रा ने हमारे संबंधों में होली के रंगों की तरह नए रंग भर दिए। आज हम एक रणनीतिक साझेदारी के माध्यम से अपने संबंधों को और मजबूत कर रहे हैं। यह उपलब्धि हमें और अधिक ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। लोकतांत्रिक मूल्यों में हमारी दृढ़ आस्था हमें स्वाभाविक साझेदार बनाती है। इसके अलावा, दो समुद्री राष्ट्रों के रूप में हमारा घनिष्ठ सहयोग हिंद-प्रशांत क्षेत्र को नई शक्ति प्रदान करता है, और हमारा संबंध शांति के हमारे साझा लक्ष्यों को प्राप्त करने में नई ऊर्जा का संचार कर सकता है। मुझे विश्वास है कि यह यात्रा हमारे द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेगी और वैश्विक शांति, स्थिरता और सुरक्षा में हमारे संयुक्त योगदान को बढ़ाएगी। हम शांति के लिए उत्प्रेरक के रूप में कार्य कर सकते हैं, शांति की वकालत कर सकते हैं और शांति के माध्यम से वैश्विक कल्याण की दिशा में काम कर सकते हैं।
06:14 AM, 11-Jul-2026

पीएम मोदी की यात्रा के दौरान भारत और न्यूजीलैंड ने कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए

भारत और न्यूजीलैंड ने शनिवार को ऑकलैंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन की उपस्थिति में कई समझौता ज्ञापनों (एमओयू) का आदान-प्रदान किया।
06:09 AM, 11-Jul-2026

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन बोले- पीएम मोदी की यह यात्रा भारत-न्यूजीलैंड संबंधों के लिए एक मील का पत्थर

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने ऑकलैंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के दौरान घोषणा की कि भारत और न्यूजीलैंड एक रणनीतिक साझेदारी स्थापित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा को 40 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की न्यूजीलैंड यात्रा बताते हुए लक्सन ने इसे द्विपक्षीय संबंधों में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया। पीएम लक्सन के अनुसार, दोनों देशों ने व्यापारिक एजेंडे पर तेजी से प्रगति की है और यह नई साझेदारी प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (FTA) से भी आगे बढ़कर द्विपक्षीय संबंधों को एक व्यापक और मजबूत ढांचा देगी।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed