West Asia Conflict Live: इस्राइल ने सीरिया में बरसाए बम; आईडीएफ के हमले में IRGC प्रवक्ता अली मोहम्मद की मौत
{"_id":"69bc4baeab36d73bae04b846","slug":"west-asia-conflict-live-updates-21-day-iran-israel-us-gulf-countries-trump-netanyahu-news-in-hindi-2026-03-20","type":"live","status":"publish","title_hn":"West Asia Conflict Live: इस्राइल ने सीरिया में बरसाए बम; आईडीएफ के हमले में IRGC प्रवक्ता अली मोहम्मद की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shubham Kumar
Updated Fri, 20 Mar 2026 07:21 AM IST
विज्ञापन
खास बातें
Israel Iran War News in Hindi Live: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-ब-दिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी इस्राइल और खाड़ी देशों में मैजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जोरदार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब अपने 21वें दिन में प्रवेश कर चुका है और पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर है। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से जुड़े तमाम पल-पल अपडेट्स...
पश्चिम एशिया संकट
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
01:29 PM, 20-Mar-2026
आईआरजीसी के प्रवक्ता अली मोहम्मद की मौत
इस्राइली हमले में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के प्रवक्ता अली मोहम्मद नैनी की मौत हो गई है। ईरान ने भी इसकी पुष्टि की है।01:20 PM, 20-Mar-2026
इस्राइल ने सीरिया में पूरी रात बरसाए बम, कहा- द्रुज समुदाय पर हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे
इस्राइली सेना ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने बीती रात सीरिया पर रात भर बमबारी की। यह बमबारी एक कमांड सेंटर और हथियारों के जखीरे को निशाना बनाकर की गई। आईडीएफ ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में कहा, वे द्रुज लोगों पर हमले बर्दाश्त नहीं करेंगे और उनकी रक्षा के लिए कदम उठाएंगे। आईडीएफ ने कहा कि वे लगातार दक्षिणी सीरिया के हालात पर नजर बनाए हुए हैं और राजनीतिक नेतृत्व के आदेश के अनुसार काम करेंगे। सीरिया के अस-स्वायदा इलाके में गुरुवार को द्रुज लोगों पर हमला हुआ था। संयुक्त राष्ट्र ने एक रिपोर्ट में कहा है कि सीरिया में अल्पसंख्यक समुदाय पर अत्याचार हो रहे हैं और उन्हें अपहरण, यौन हिंसा और अवैध रूप से हिरासत में रखे जाने जैसी यातनाएं झेलनी पड़ रही हैं। द्रुज लोग सीरिया में अल्पसंख्यक हैं।द्रुज लोगों की कुल आबादी करीब 10 लाख ही है और ये लोग सीरिया, लेबनान और इस्राइल में रहते हैं। कुछ हजार लोग यूरोप, दक्षिण अमेरिका में रहते हैं। इस्राइल ने सीरिया पर यह हमला ऐसे समय किया है, जब पश्चिम एशिया में संकट गहराया हुआ है और अमेरिका और इस्राइल मिलकर ईरान पर हवाई हमले कर रहे हैं।
12:19 PM, 20-Mar-2026
ऊर्जा संकट के बाद दुनियाभर में बढ़ सकता है खाद का संकट
पश्चिम एशिया युद्ध के चलते चीन खाद निर्यात को प्रतिबंधित कर रहा है ताकि अपनी घरेलू मांग को पूरा किया जा सके। इससे वैश्विक आपूर्ति श्रंखला पर और दबाव बढ़ सकता है। मार्च के मध्य में चीन ने नाइट्रोजन पोटैशियम खाद के निर्यात पर रोक लगाई थी।12:11 PM, 20-Mar-2026
सऊदी अरब और कतर पर हवाई हमले
सऊदी अरब के पूर्वी क्षेत्र में ड्रोन हमले हुए हैं। सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि ड्रोन हमले को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया गया। सऊदी अरब ने बताया कि करीब दो दर्जन ड्रोन्स को सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट किया गया। कुवैत की सेना ने बताया कि उन पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए गए। हालांकि अधिकतर हमलों को नाकाम कर दिया गया। कुवैती सेना ने लोगों से सुरक्षा सलाह मानने की अपील की।11:00 AM, 20-Mar-2026
होर्मुज जलडमरूमध्य खुलवाने में मदद करेंगे ये देश
एक दिन पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को खत्म करने की धमकी दी थी। अब लगता है कि अमेरिका के छह सहयोगी देश भी सक्रिय हो गए हैं और ये देश बाधित होर्मुज जलडमरूमध्य को खुलवाने के लिए अमेरिका की मदद कर सकते हैं। इन देशों ने ऐसे समय मदद करने की बात कही है, जब ऊर्जा ठिकानों पर हमले बढ़े हैं और गुरुवार को दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट को ईरान ने निशाना बनाया। इन हमलों के चलते दुनियाभर में गैस और तेल का संकट हो सकता है। मदद करने का वादा करने वाले देशों में ब्रिटेन, जापान, नीदरलैंड्स, इटली, जर्मनी और फ्रांस शामिल हैं।गौरतलब है कि इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने दुनिया के कई देशों से होर्मुज जलडमरूमध्य खुलवाने की अपील की थी, लेकिन सभी देशों ने उनकी अपील पर मदद करने से इनकार कर दिया था। हालांकि अब जब वैश्विक ऊर्जा संकट गहरा रहा है तो ये देश मदद के लिए तैयार हो गए हैं। इसके चलते ईरान पर दबाव बढ़ सकता है।
10:52 AM, 20-Mar-2026
पश्चिम एशिया में और सैनिक और युद्धपोत भेज सकता है अमेरिका
अमेरिकी मीडिया के हवाले से अल जजीरा ने बताया है कि अमेरिका ईरान युद्ध में और सैनिक और युद्धपोत भेजने की योजना बना रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका एफ-35 लड़ाकू विमान, बख्तरबंद गाड़ियां, मिसाइलें पश्चिम एशिया भेजने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:58 AM, 20-Mar-2026
दुनिया में बढ़ सकती है तेल की कीमतें
कतर में दुनिया के सबसे बड़े एलएनजी प्लांट रास लफ्फान पर ईरान के हमले के बाद इसका पूरी दुनिया पर व्यापक असर पड़ सकता है। पेरिस के सेंटर ऑन ग्लोबल एनर्जी पॉलिसी का मानना है कि इसकी मरम्मत में लंबा समय लग सकता है। सेंटर के विशेषज्ञों का कहना है कि इसकी मरम्मत में महीनों लग सकते हैं। ऐसा अनुमान है कि रास लफ्फान इस साल के आखिर तक शायद शुरू नहीं हो पाएगा। इसमें पांच साल भी लग सकते हैं और ऐसे में दुनियाभर में गैस की कीमतों में बड़ा उछाल आ सकता है।09:23 AM, 20-Mar-2026
ईरान ने अमेरिका के आधुनिक एफ-35 लड़ाकू विमान को बनाया निशाना, अमेरिका ने भी की पुष्टि
ईरान ने गुरुवार को दावा किया कि उन्होंने अमेरिका के आधुनिक एफ-35 लड़ाकू विमान को निशाना बनाया है। यह अमेरिका के सबसे मूल्यवान, आधुनिक और ताकतवर लड़ाकू विमानों में से एक है और इसे अमेरिका की पांचवीं पीढ़ी की युद्धक क्षमताओं की रीढ़ माना जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका के रक्षा अधिकारियों ने बताया कि ईरान द्वारा सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों से उनके एफ-35 लड़ाकू विमान को आपात लैंडिंग करनी पड़ी। विमान का पायलट सुरक्षित है और इस घटना की जांच की जा रही है। ईरान का दावा है कि हमले के बाद लड़ाकू विमान क्रैश हो गया।07:19 AM, 20-Mar-2026
इस्राइल ने ईरान की राजधानी तेहरान पर भारी हमलों का दावा किया
इस्राइली सेना ने अपने फारसी भाषा वाले सोशल मीडिया अकाउंट पर कहा कि ये हमले तेहरान में आतंकवादी ढांचे को निशाना बना रहे हैं, हालांकि उन्होंने इसके सबूत या विस्तार नहीं बताए। इस्राइल की वायु सेना ने पहले ही बताया कि पिछले 24 घंटों में उसके विमान ईरान के पश्चिमी और मध्य क्षेत्रों में 130 से अधिक इन्फ्रास्ट्रक्चर लक्ष्यों पर दर्जनों हमले कर चुके हैं। सेना ने कहा कि वायु सेना लगातार बिना रुके हमले कर रही है।
07:18 AM, 20-Mar-2026
इराक की सशस्त्र समूह ने अमेरिका के ठिकानों पर हमलों की जिम्मेदारी ली
इराकी समूह सराया अव्लिया अल-दम ने अपने टेलीग्राम चैनल पर पोस्ट में कहा कि उन्होंने पिछले 24 घंटों में देश भर में अमेरिकी ठिकानों पर तीन हमले किए।