सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Live

West Asia Crisis LIVE: तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर हवाई हमले; सऊदी अरब ने बैलिस्टिक मिसाइल हमला किया नाकाम

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shubham Kumar Updated Sat, 07 Mar 2026 10:11 AM IST
विज्ञापन
खास बातें

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-प्रतिदिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी जोरदार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब आटवें दिन में प्रवेश कर रहा है और पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर है। ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का युद्ध को लेकर सख्त रवैया और खाड़ी देशों में बढ़ता संघर्ष, वैश्विक राजनीति के लिया बड़ा संकट साबित होता दिख रहा है। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से जुड़े तमाम अपडेट्स

हाल के कुछ दिनों की रिपोर्ट यहां पढ़ें:-

Israel-Iran War News LIVE: हालिया हमलों में सात ईरानी सैन्य कमांडरों की मौत; तेहरान के अस्पताल पर भीषण हमला

Israel-Iran War LIVE: ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा- असली हमले अभी बाकी; ईरानी सुरक्षा प्रमुख बोले- हम तैयार

West Asia Crisis LIVE: ईरान में नई सरकार पर ट्रंप ने दिए बड़े संकेत; दुबई, दोहा और अबूधाबी में धमाकों से दहशत
 

West Asia Crisis LIVE: खाड़ी देशों की बैठक में यूएई ने लिया हिस्सा, US ने PAK में तैनात कर्मचारियों को बुलाया

West Asia Crisis LIVE US Iran Israel War Day 8 Donald Trump US Army IRGC Turkiye War Updates News in Hindi
पश्चिम एशिया में संघर्ष - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

10:10 AM, 07-Mar-2026

दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कोई घटना नहीं हुई

दुबई मीडिया कार्यालय ने सोशल मीडिया पर चल रही उन खबरों का खंडन किया है, जिनमें दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर किसी घटना की सूचना दी गई थी। हालांकि, कार्यालय ने स्पष्ट किया कि एक सफल इंटरसेप्शन ऑपरेशन के दौरान गिरे टुकड़े के कारण हुई मामूली घटना को सुलझा लिया गया।
10:08 AM, 07-Mar-2026

अमेरिका देगा इस्राइल को हथियार, 151.8 मिलियन डॉलर की सैन्य सहायता मंजूर

अमेरिका ने इस्राइल को लगभग 151.8 मिलियन डॉलर के हथियारों और सैन्य सहायता की बिक्री को मंजूरी दे दी है। यह सौदा ऐसे समय में हुआ है जब ईरान और इजराइल के बीच जंग का आठवां दिन है, और यह क्षेत्र में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव को दर्शाता है।

अमेरिकी विदेश विभाग द्वारा दी गई इस मंजूरी को एक आपातकालीन बिक्री के रूप में वर्गीकृत किया गया है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने इस तत्काल आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि मौजूदा आपातकालीन स्थिति को देखते हुए यह सैन्य सामान तुरंत बेचना आवश्यक हो गया था। यह कदम इस्राइल की सैन्य क्षमता को मजबूत करने और क्षेत्र में अपनी स्थिति बनाए रखने के उसके प्रयासों का समर्थन करने के लिए उठाया गया है।
09:22 AM, 07-Mar-2026

ईरान पर अब तक का 'सबसे बड़ा बमबारी अभियान' चलाने का दावा

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने फॉक्स न्यूज से बात करते हुए कहा कि आज रात ईरान के खिलाफ हमारा सबसे बड़ा बमबारी अभियान होगा। उन्होंने कहा कि अमेरिकी हमले से ईरानी मिसाइल लॉन्चरों, मिसाइल बनाने वाले कारखानों को सबसे ज्यादा नुकसान होगा, और हम उन्हें काफी हद तक कमजोर कर रहे हैं। बेसेंट ने ईरान पर आर्थिक अराजकता पैदा करने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है, और इसके लिए उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य पर तेहरान के नियंत्रण का हवाला दिया है।
09:22 AM, 07-Mar-2026

जंग के बीच ईरान में भूंकप के तेज झटके

ईरान और इस्राइल-अमेरिका के बीच जंग का आठवां दिन है। इस बीच इस्राइल ने नए हमलों की लहर शुरू कर दी। इस बीच ईरान में भूंकप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। 
09:07 AM, 07-Mar-2026

इस्राइली सेना ने तेहरान पर बम गिराए

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के और बढ़ने की आशंका है। इस्राइल ने तेहरान पर नए 'व्यापक' हमलों की घोषणा करते हुए ताबड़तोड़ हमले करना शुरू कर दिए हैं। एएफपी के अनुसार ईरान के सरकारी प्रसारक ने राजधानी के पश्चिमी हिस्से में कई विस्फोट की सूचना दी। 
09:05 AM, 07-Mar-2026

सऊदी वायु रक्षा ने 16 ड्रोन को निष्क्रिय किए

अरब न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया गया है कि सऊदी अरब की वायु रक्षा ने शनिवार तड़के रणनीतिक शैबा तेल क्षेत्र को निशाना बनाकर किए गए हवाई हमलों की एक नई लहर को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया। मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल तुर्की अल-मलिकी ने कई अपडेट देते हुए पुष्टि की कि चार अलग-अलग चरणों में दागे गए 16 ड्रोन को खाली क्वार्टर के ऊपर रोककर नष्ट कर दिया गया। बताया जाता है कि ये मानवरहित विमान गिराए जाने से पहले महत्वपूर्ण ऊर्जा संयंत्र की ओर बढ़ रहे थे।

अतिरिक्त बयानों में अल-मलिकी ने अल-खारज स्थित प्रिंस सुल्तान एयर बेस को निशाना बनाकर दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल और एक क्रूज मिसाइल को 'रोकने और नष्ट करने' की पुष्टि की। अरब न्यूज ने बताया कि रियाद के पूर्व में एक और ड्रोन को गिरा दिया गया, जो राजधानी से 80 किलोमीटर दूर स्थित एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र अल-खारज पर लगातार तीसरे दिन हुए हमलों का संकेत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:31 AM, 07-Mar-2026

तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर भारी हवाई हमले

ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी ने बताया है कि तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर भारी हवाई हमले हुए: रॉयटर्स
08:25 AM, 07-Mar-2026

ईरान ने इस्राइल पर मिसाइलों की एक नई लहर शुरू की

इस्राइली सेना के मुताबिक ईरान ने मिसाइलें हमलों की नई लहर शुरू कर दी है। इस्राइली रक्षा प्रणालियां इस खतरे को रोकने के लिए काम कर रही हैं। सेना के अनुसार संबंधित क्षेत्रों के निवासियों को मोबाइल फोन पर अलर्ट प्राप्त हुआ है। सेना ने कहा कि रक्षा प्रणालियां काम कर रही हैं।
08:16 AM, 07-Mar-2026

सऊदी अरब ने यूएस बेस पर मिसाइल हमला रोका

एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब ने प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल को रोक दिया, जहां अमेरिकी सैन्यकर्मी तैनात हैं। यह एयर बेस राजधानी रियाद के दक्षिण-पूर्व में स्थित है। सऊदी अरब ने कहा कि मिसाइल को नाकाम कर उसे नष्ट कर दिया गया है।  
08:07 AM, 07-Mar-2026

अमेरिका-इस्राइल-ईरान जंग के बड़े अपडेट्स

  • अमेरिकी और इस्राइल के हमलों में ईरान में अब तक 1332 लोगों की मौत।
  • ईरान में 1300 से ज्यादा हमले किए गए हैं।
  • दावा किया जा रहा है कि ईरान के 300 मिसाइल लॉन्चर को नष्ट कर दिया गया है।
  • कुवैत-बहरीन और यूएई में 20 यूएस सैन्य बेस को नुकसान: ईरान का दावा
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed