सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Live

West Asia Crisis LIVE: 'मध्यस्थ को एक तरफ नहीं झुकना चाहिए', ईरान ने पाकिस्तान की मध्यस्थता पर उठाए सवाल

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमन तिवारी Updated Mon, 27 Apr 2026 12:28 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

पश्चिम एशिया में 28 फरवरी से शुरू हुई जंग फिलहाल युद्धविराम की छांव में है। पर्दे के पीछे से अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी बीच ईरानी प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान में तमाम नेताओं से मुलाकात के बाद रूस के लिए रवाना हो गया है। पश्चिम एशिया संघर्ष से जुड़े सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...

west asia live updates us iran ceasefire strait of hormuz Islamabad talks trump israel lebanon news in hindi
पश्चिम एशिया संकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

12:27 PM, 27-Apr-2026

ईरान ने होर्मुज को फिर से खोलने और लड़ाई खत्म करने के लिए अमेरिका को दिया नया प्रस्ताव

ईरान ने अमेरिका को होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने और युद्ध खत्म करने का एक नया प्रस्ताव दिया है। हालांकि इस नए प्रस्ताव में परमाणु मुद्दे का कोई जिक्र नहीं हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक इस मुद्दे को बातचीत को अगले चरण के लिए टाल दिया गया है। इस रिपोर्ट में एक अमेरिकी अधिकारी और मामले से जुड़े दो सूत्रों का हवाला दिया गया है। अमेरिकी मीडिया आउटलेट एक्सियोस के मुताबिक, इस प्रस्ताव का मकसद बातचीत में मौजूदा रुकावट को खत्म करना और ईरानी नेतृत्व के अंदर न्यूक्लियर रियायतों के दायरे को लेकर चल रही असहमति को बाईपास करना है।

रिपोर्ट में कहा गया है, 'यदि ब्लॉकेड को हटाया जाता है और हमले पूरी तरह से खत्म हो जाते हैं तो यूरेनियम संवर्धन के स्टॉक को हटाने और भविष्य में संवर्धन रोकने को लेकर ईरान के साथ किसी भी बातचीत में राष्ट्रपति ट्रंप का असर खत्म हो जाएगा। ट्रंप का ईरान पर हमला करने का यही मकसद रहा है।' इस बीच, तीन अमेरिकी अधिकारियों का हवाला देते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति सोमवार को अपनी शीर्ष राष्ट्रीय और विदेश नीति टीम के साथ लड़ाई पर सिचुएशन रूम मीटिंग कर सकते हैं।

सूत्रों ने एक्सियोस को बताया कि ट्रंप की टीम बातचीत में रुकावट और अगले संभावित कदमों पर चर्चा करेगी। रविवार को फॉक्स न्यूज के साथ एक इंटरव्यू में ट्रंप ने संकेत दिया था कि वह ईरान के तेल एक्सपोर्ट को रोकने के लिए नेवल ब्लॉकेड जारी रखना चाहते हैं, जिसका मकसद आने वाले समय में तेहरान को हार मानने पर मजबूर करना है। ट्रंप के फॉक्स न्यूज के साथ इंटरव्यू के हवाले से कहा गया, 'जब आपके सिस्टम से बहुत ज्यादा तेल बह रहा हो और अगर किसी वजह से सप्लाई लाइन बंद हो जाती है और तेल को कंटेनरों या जहाजों में नहीं भरा जा सकता तो ज्यादा दबाव के कारण पाइपलाइन अंदर से फट सकती हैं। ऐसी स्थिति बनने में केवल तीन दिन लग सकते हैं।'
12:24 PM, 27-Apr-2026

'मध्यस्थ को एक तरफ नहीं झुकना चाहिए', ईरान ने पाकिस्तान की मध्यस्थता पर उठाए सवाल

ईरान और अमेरिका के मध्य तनाव कम करने के उद्देश्य से पाकिस्तान की मध्यस्थता में युद्धविराम (सीजफायर) को लेकर वार्ता धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। इस दीर्घकालिक गतिरोध को समाप्त करने के लिए पाकिस्तान ने स्वयं को एक मध्यस्थ के रूप में प्रस्तुत किया है। पाकिस्तान इस राजनयिक पहल के माध्यम से न केवल अपनी अंतरराष्ट्रीय छवि को सुधारने का प्रयास कर रहा है, बल्कि उसे इस प्रक्रिया के बदले आर्थिक सहायता मिलने की भी प्रबल संभावना है। हालांकि, इन प्रयासों के बीच ईरान के भीतर पाकिस्तान की भूमिका को लेकर विश्वसनीयता का संकट स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। ईरान के सांसद और 'राष्ट्रीय सुरक्षा एवं विदेश नीति आयोग' के प्रवक्ता इब्राहिम रेजाई ने भी पाकिस्तान की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लगाते हुए उसकी निष्पक्षता पर संदेह व्यक्त किया है।

रेजाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'पाकिस्तान हमारा अच्छा दोस्त और पड़ोसी है, लेकिन वह बातचीत के लिए सही मध्यस्थ नहीं है और उसमें मध्यस्थता के लिए जरूरी विश्वसनीयता नहीं है। वे हमेशा ट्रंप के फायदों का ध्यान रखते हैं और अमेरिकियों की मर्जी के खिलाफ एक शब्द भी नहीं कहते।'

ईरानी नेता ने आगे कहा, 'उदाहरण के लिए, वे दुनिया को यह बताने को तैयार नहीं हैं कि अमेरिका ने पहले पाकिस्तान का प्रस्ताव मान लिया था लेकिन फिर अपनी बात से मुकर गया। वे यह नहीं कहते कि लेबनान या ब्लॉक किए गए एसेट्स के मुद्दे पर अमेरिकियों ने कमिटमेंट किए थे लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया। एक मीडिएटर को बिना किसी भेदभाव के होना चाहिए, हमेशा एक तरफ नहीं झुकना चाहिए।" पाकिस्तान का झुकाव इस स्थिति में अमेरिकी की तरफ साफ जाहिर है। इसका ताजा उदाहरण तब देखने को मिला, जब दोनों देशों के बीच दो हफ्ते के लिए सीजफायर की घोषणा की गई थी। पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ के एक्स हैंडल पर जो पोस्ट किया गया, उसमें लिखा था, 'ड्राफ्ट- एक्स पर पाकिस्तान के पीएम का मैसेज।'

हालांकि इस पोस्ट को एडिट कर दिया गया था, लेकिन एडिटेड हिस्ट्री से इसका खुलासा हो गया। इससे एक बात साफ हो गई थी कि पाकिस्तान के पीएम के एक्स हैंडल पर जो भी पोस्ट किया गया, उसमें शब्द किसी और के थे, बस आवाज पाकिस्तानी पीएम की थी। इस पोस्ट के बाद ये अटकलें और तेज हो गई कि पाकिस्तान अमेरिका के इशारे पर मध्यस्थता का काम कर रहा है।
11:53 AM, 27-Apr-2026

हिजबुल्ला का दावा- इस्राइली सैनिकों को बनाया निशाना

लेबनान के हथियारबंद समूह हिजबुल्ला ने इस्राइली सैनिकों और इस्राइली सेना के वाहनों को निशाना बनाने का दावा किया है। हिजबुल्ला ने कहा कि दक्षिणी लेबनान के बाहरी इलाके तेल अल नहास में इस्राइली सैनिकों को निशाना बनाया गया। हालांकि अभी तक इस्राइली सेना की तरफ से इसे लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है। 
08:42 AM, 27-Apr-2026

ईरान के हमलों के बीच यूएई ने मांगी थी इस्राइल की मदद, रिपोर्ट में दावा

ईरान इस्राइल युद्ध के बीच संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राइल से मदद मांगी थी। एक्सियोस की रिपोर्ट में इस्राइली और अमेरिकी सूत्रों के हवाले से ये दावा किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात की अपील पर इस्राइल ने अपना आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम यूएई की मदद के लिए भेजा था। इतना ही नहीं आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम संचालित करने के लिए इस्राइली सैनिक भी भेजे गए थे। इस्राइली आयरन डोम ने ईरान की तरफ से दागी गई अधिकतर मिसाइलों और रॉकेट को इंटरसेप्ट कर लिया था, लेकिन कुछ रॉकेट और मिसाइल रिहाइशी इलाकों में गिरे। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद ने इस्राइली पीएम नेतन्याहू को फोन कर मदद मांगी थी। इसके बाद नेतन्याहू ने इस्राइली सेना को आयरन डोम बैट्री और इंटरसेप्टर्स यूएई भेजने का आदेश दिया था। 


 
07:26 AM, 27-Apr-2026

ईरानी विदेश मंत्री रूस के लिए हुए रवाना

एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची रविवार को इस्लामाबाद से रूस की राजधानी मॉस्को के लिए रवाना हो गए। इससे पहले उन्होंने ओमान का दौरा किया था। दूसरी ओर, अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रोकने की कोशिशों को बड़ा झटका लगा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने दूतों का पाकिस्तान दौरा अचानक रद्द कर दिया। ट्रंप ने कहा कि ईरान ने शांति के लिए कोई ठोस प्रस्ताव नहीं दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि अगर ईरान बात करना चाहता है, तो उसे बस फोन करने की जरूरत है। ट्रंप ने बताया कि ईरान ने बहुत कुछ देने का वादा किया, लेकिन वह काफी नहीं था। दिलचस्प बात यह है कि दौरा रद्द होने के 10 मिनट के भीतर ही ईरान ने एक नया और बेहतर प्रस्ताव भेजा। ट्रंप ने साफ कर दिया कि किसी भी समझौते के लिए ईरान को यह गारंटी देनी होगी कि वह परमाणु हथियार नहीं बनाएगा।
 
04:58 AM, 27-Apr-2026

मस्कट में ईरानी विदेश मंत्री और ओमान के सुल्तान ने सुरक्षित पारगमन और क्षेत्रीय स्थिरता पर चर्चा की

पश्चिम एशिया मे जारी तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने मस्कट में ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक के साथ उच्च स्तरीय वार्ता की। इसमें अमेरिका और इस्राइल के साथ चल रहे युद्ध के बीच सुरक्षित समुद्री पारगमन सुनिश्चित करने के लिए होर्मुज तटवर्ती देशों के बीच सहयोग पर ध्यान केंद्रित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:41 AM, 27-Apr-2026

आईडीएफ ने ईरान समर्थित हिजबुल्लाह के 'हथियार भंडारण केंद्रों' पर हमला किया

इस्राइल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने ईरान समर्थित हिजबुल्लाह के 'हथियार भंडारण केंद्रों' पर हमला किया
 
02:50 AM, 27-Apr-2026

कतर के प्रधानमंत्री और सऊदी के विदेश मंत्री ने फोन पर की बात

कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान बिन जासिम अल-थानी ने सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान बिन अब्दुल्ला अल सऊद से फोन पर बात की। इस बातचीत में दोनों नेताओं ने आपसी सहयोग को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने क्षेत्रीय घटनाक्रमों, खासकर अमेरिका और ईरान के बीच हुए संघर्ष विराम (ceasefire) की समीक्षा की।

दोनों पक्षों ने क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने के लिए तनाव कम करने के प्रयासों पर विचार किया। कतर के प्रधानमंत्री ने जोर दिया कि सभी पक्षों को मध्यस्थता की कोशिशों का सकारात्मक जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीकों और बातचीत से संकट की असली वजहों को सुलझाना जरूरी है। इससे एक टिकाऊ समझौता हो सकेगा जो भविष्य में दोबारा तनाव बढ़ने से रोकेगा।
 
 
01:59 AM, 27-Apr-2026

West Asia Crisis LIVE: 'मध्यस्थ को एक तरफ नहीं झुकना चाहिए', ईरान ने पाकिस्तान की मध्यस्थता पर उठाए सवाल

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि रविवार को देश के दक्षिणी हिस्से में हुए इजरायली हमलों में 14 लोगों की मौत हो गई। यह घटना इजरायल-हिजबुल्लाह युद्ध में हाल ही में बढ़ाई गई संघर्ष-विराम (सीजफायर) अवधि के बावजूद हुई। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मृतकों में दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं, और इसके अलावा 37 अन्य लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed