सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   World ›   Sikh Elderly Man Assaulted in Canada, Told Get Out of My Country; Hate Crime Probe Launched

Canada: कनाडा में सिख बुजुर्ग पर हमला, आरोपी ने कहा- मेरे देश से निकल जाओ; घृणा अपराध की जांच शुरू

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा Published by: Shivam Garg Updated Mon, 27 Apr 2026 10:42 AM IST
विज्ञापन
सार

कनाडा के ओंटारियो प्रांत के वुडस्टॉक में एक सिख बुजुर्ग पर नस्लीय टिप्पणी के साथ हमला किया गया। आरोपी ने मेरे देश से निकल जाओ जैसे आपत्तिजनक शब्द कहे। पुलिस ने मामले को नफरत-आधारित अपराध मानते हुए जांच शुरू कर दी है।

Sikh Elderly Man Assaulted in Canada, Told Get Out of My Country; Hate Crime Probe Launched
कनाडा में सिख बुजुर्ग पर हमला। - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार

कनाडा के ओंटारियो प्रांत के वुडस्टॉक शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बुजुर्ग सिख व्यक्ति पर नस्लीय टिप्पणी के साथ हमला किया गया। आरोपी युवक ने पीड़ित को धक्का दिया और चिल्लाते हुए कहा 'मेरे देश से निकल जाओ।' पुलिस ने इस घटना को नफरत-आधारित अपराध मानते हुए जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos


सड़क पर चल रहे बुजुर्ग को बनाया निशाना
वुडस्टॉक पुलिस के अनुसार, यह घटना 22 अप्रैल की है। जब सिख बुजुर्ग फुटपाथ पर चल रहे थे, तभी एक युवक ने उन्हें बिना किसी उकसावे के रोककर धक्का दे दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने केवल हमला ही नहीं किया, बल्कि पीड़ित की जातीय पहचान को लेकर आपत्तिजनक और नस्लीय टिप्पणियां भी कीं। हालांकि, इस हमले में बुजुर्ग को गंभीर शारीरिक चोट नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल परिसर तक पहुंचा आरोपी
जांच में यह भी सामने आया कि घटना के बाद आरोपी युवक ने पास के टर्टल आइलैंड स्कूल की बाउंड्री फांदकर परिसर में प्रवेश किया और फिर वहां से बाहर निकल गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस दौरान किसी छात्र को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर इस घटना के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिनमें आरोपी को बार-बार नस्लीय अपशब्द कहते सुना जा सकता है, जैसे- 'तुम मेरे देश में क्या कर रहे हो?' 'यहां से निकल जाओ।'

आरोपी गिरफ्तार, हिरासत में भेजा गया
वुडस्टॉक पुलिस ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे जमानत सुनवाई के लिए हिरासत में रखा गया है। पुलिस ने कहा हमारे समुदाय में नफरत के लिए कोई जगह नहीं है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

सिख संगठन ने जताई चिंता
वर्ल्ड सिख ऑर्गनाइजेशन (WSO) ने इस घटना पर गहरी चिंता जताई है। संगठन ने इसे अस्वीकार्य बताया और वुडस्टॉक पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। डब्ल्यूएसओ ने कहा कि यह घटना किसी अकेली नहीं है, बल्कि सिख समुदाय के खिलाफ बढ़ते नफरत अपराधों के एक बड़े पैटर्न का हिस्सा है।

अन्य वीडियो:-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed