सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   World ›   Iran Proposes Two-Stage Peace Plan to US: Open Strait of Hormuz First, Nuclear Talks Later

US Iran War: 'पहले खुले होर्मुज, फिर होगी परमाणु मुद्दे में बात', ईरान ने अमेरिका को दो-सूत्रीय प्रस्ताव भेजा

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: Shivam Garg Updated Mon, 27 Apr 2026 09:12 AM IST
विज्ञापन
सार

क्या होर्मुज स्ट्रेट खुलेगा पहले या परमाणु बातचीत शुरू होगी? ईरान और अमेरिका के बीच नई शांति योजना ने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। पाकिस्तान के जरिए पहुंचे इस प्रस्ताव ने वैश्विक राजनीति में हलचल मचा दी है और अब दुनिया की नजर अगले कदम पर टिकी है।

Iran Proposes Two-Stage Peace Plan to US: Open Strait of Hormuz First, Nuclear Talks Later
अमेरिका-ईरान शांति वार्ता - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और शांति वार्ता के ठप पड़ने के बीच ईरान ने अमेरिका को एक नया दो-चरणीय शांति प्रस्ताव भेजा है। यह प्रस्ताव पाकिस्तानी मध्यस्थों के जरिए वॉशिंगटन तक पहुंचाया गया है, जिसमें सबसे पहले होर्मुज स्ट्रेट को खोलने और क्षेत्रीय युद्ध को समाप्त करने की बात कही गई है। अमेरिकी न्यूज आउटलेट एक्सियोस के अनुसार, ईरान चाहता है कि परमाणु मुद्दों पर बातचीत को बाद के चरण में रखा जाए।
Trending Videos


दो-चरणीय योजना क्या है?
ईरान की प्रस्तावित दो-चरणीय योजना के अनुसार पहले होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने और अमेरिका की नाकेबंदी खत्म करने पर जोर दिया गया है। इसके बाद युद्धविराम या स्थायी शांति समझौते की बात है, जबकि परमाणु मुद्दों पर बातचीत बाद में की जाएगी। यह प्रस्ताव पाकिस्तान और ओमान के जरिए अमेरिका तक पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
  • पहले चरण में: होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोला जाए और अमेरिका की ब्लॉकेड नीति खत्म की जाए।
  • दूसरा चरण: युद्ध विराम या स्थायी शांति समझौता लागू हो।
  • इसके बाद: परमाणु कार्यक्रम पर औपचारिक वार्ता शुरू हो।
रूस, ओमान और पाकिस्तान जैसे देश मध्यस्थता की कोशिशों में लगे हुए हैं। वहीं अमेरिका अभी इस नए प्रस्ताव पर विचार कर रहा है, लेकिन उसकी अंतिम प्रतिक्रिया स्पष्ट नहीं है।

अमेरिका की कड़ी शर्तें
अमेरिका ने ईरान पर सख्त शर्तें रखी हैं, जिनमें कम से कम 10 साल तक यूरेनियम संवर्धन रोकना, मौजूदा परमाणु सामग्री देश से बाहर भेजना और मिसाइल कार्यक्रम के साथ क्षेत्रीय समूहों को समर्थन खत्म करना शामिल है। ट्रंप की नीति के अनुसार, ईरान को किसी भी स्थिति में परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

बातचीत क्यों अटकी?
ईरान और अमेरिका के बीच चल रही बातचीत फिलहाल ठप पड़ती नजर आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी वार्ता प्रतिनिधियों की पाकिस्तान यात्रा रद्द होने के बाद यह संकेत मिला कि वॉशिंगटन ईरान के शुरुआती प्रस्ताव से सहमत नहीं है। वहीं ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने भी स्पष्ट किया है कि देश के भीतर इस मुद्दे पर अभी एक साझा राय नहीं बन पाई है। दोनों पक्षों के बीच बढ़ते मतभेदों और असहमति के चलते शांति वार्ता आगे बढ़ने के बजाय और अधिक जटिल होती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed