West Asia LIVE: कुवैत के हवाई अड्डे में लगी आग; इस्राइली हमले से दहला दक्षिण लेबनान, सात लोगों की मौत
{"_id":"69f4fc5b96140287bc038ab9","slug":"west-asia-live-updates-us-iran-ceasefire-strait-of-hormuz-islamabad-talks-trump-israel-lebanon-news-in-hindi-2026-05-02","type":"live","status":"publish","title_hn":"West Asia LIVE: कुवैत के हवाई अड्डे में लगी आग; इस्राइली हमले से दहला दक्षिण लेबनान, सात लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमन तिवारी
Updated Sat, 02 May 2026 03:18 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
पश्चिम एशिया में 28 फरवरी से शुरू हुई जंग फिलहाल युद्धविराम की छांव में है। पर्दे के पीछे से अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत के प्रयास किए जा रहे हैं। इस बीच ईरान के जंजन शहर के पास बम फटने से रिवोल्यूशनरी गार्ड के 14 सदस्यों की मौत हो गई। ये बम युद्ध के समय के थे जो उस वक्त नहीं फटे थे। सात अप्रैल को हुए युद्धविराम के बाद यह सबसे बड़ा हादसा है। पश्चिम एशिया संघर्ष से जुड़े सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...
पश्चिम एशिया संकट
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
07:27 PM, 02-May-2026
इस्राइली हमले से दहला दक्षिण लेबनान, सात लोगों की मौत
इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच घोषित संघर्ष विराम के बावजूद दक्षिण लेबनान में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को हुए भीषण इस्राइली हवाई हमलों में कम से कम सात लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब दोनों पक्षों के बीच शांति बहाली के लिए 17 अप्रैल से सीजफायर लागू है, लेकिन धरातल पर स्थिति बेहद तनावपूर्ण और नाजुक बनी हुई है।लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी एनएमए के अनुसार,इस्राइली लड़ाकू विमानों ने अलग-अलग गांवों को निशाना बनाया। कफर दजाल गांव में एक कार पर हुए हमले में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि ल्वैजाह गांव में एक रिहायशी मकान पर गिरी मिसाइल ने तीन लोगों की जान ले ली। इसके अलावा शौकिन गांव में भी दो लोग मारे गए। हमले से पहले इस्राइली सेना ने दक्षिण लेबनान के नौ गांवों के निवासियों को तुरंत इलाका खाली करने की नई चेतावनी जारी की थी। इस्राइली सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल एला वावेया ने बताया कि पिछले 24 घंटों में हिजबुल्ला के बुनियादी ढांचे और लड़ाकों को निशाना बनाते हुए लगभग 50 हवाई हमले किए गए हैं। दूसरी ओर, हिजबुल्ला ने भी पलटवार करते हुए तटीय गांव बायद में एक घर के भीतर जमा इस्राइली सैनिकों पर ड्रोन से हमला करने का दावा किया है।
07:23 PM, 02-May-2026
ट्रंप का चौंकाने वाला कबूलनामा, कहा- समुद्री लुटेरों जैसे हैं हम
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान देकर हैरान कर दिया है। होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी जहाजों से तेल जब्त करने की अमेरिकी सैन्य कार्रवाई का जिक्र करते हुए ट्रंप ने खुद की तुलना समुद्री लुटेरों से कर डाली। उन्होंने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया कि अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में जिस तरह से अमेरिका ईरानी तेल टैंकरों को रोककर उनका माल अपने कब्जे में ले रहा है, वह किसी समुद्री डकैती जैसा ही कृत्य है।डोनाल्ड ट्रंप ने गर्व के साथ बताया कि अमेरिकी नौसेना इन जहाजों को पकड़ती है और उनसे भारी मात्रा में तेल निकालकर उसे बेच देती है, जिससे मिलने वाला पैसा अमेरिकी खजाने में जमा हो रहा है। उन्होंने कहा कि ईरान को अपनी आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए तेल बेचने की छूट कतई नहीं दी जाएगी और जो भी अमेरिकी प्रतिबंधों को तोड़ने की कोशिश करेगा, उसे इसी तरह के अंजाम भुगतने होंगे।
06:05 PM, 02-May-2026
पश्चिम एशिया संघर्ष: भारत में ईरान के प्रतिनिधि बोले- 'न युद्ध,न शांति' जैसे हैं हालात
तनाव के बीच भारत में ईरान के प्रतिनिधि अब्दुल माजिद हकीम इलाही ने बड़ी बात कही है। बंगलूरू में उन्होंने मीडिया से कहा कि पश्चिम एशिया में 'न युद्ध, न शांति' जैसे हालात हैं। इलाही ने कहा कि ईरान ने हमेशा संघर्ष से बचने की कोशिश की, लेकिन उसे आत्मरक्षा के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि हमले अचानक किए गए, जिससे ओमान और जिनेवा में चल रही बातचीत बाधित हुई।इलाही ने इस संघर्ष के दौरान हुए भारी नुकसान का दावा करते हुए कहा कि इसमें कई नागरिक और महत्वपूर्ण नेता मारे गए हैं। उन्होंने अमेरिका और इस्राइल पर निशाना साधते हुए कहा कि वे ईरान से बिना शर्त आत्मसमर्पण चाहते थे, जिसे कभी स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने सवाल उठाया कि जो देश ऊर्जा संकट और आर्थिक मंदी झेल रहे हैं, वे अमेरिका और इस्राइल पर युद्ध रोकने का दबाव क्यों नहीं बना रहे हैं।
होर्मुज को लेकर उन्होंने कहा कि ईरान ने हजारों साल से इसकी सुरक्षा सुनिश्चित की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शांति तभी लौटेगी जब युद्ध शुरू करने वाले लोग इसे रोकेंगे। साथ ही, उन्होंने भारत के साथ ईरान के 5,000 साल पुराने संबंधों की सराहना की। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच सहयोग आज भी बहुत मजबूत है, जिसका प्रमाण भारतीय जहाजों को वहां से गुजरने की अनुमति देना है।
05:59 PM, 02-May-2026
ट्रंप ने किया मजाक, बोले-ईरान से लौटते समय क्यूबा पर करेंगे सैन्य कार्रवाई
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यक्रम के दौरान अपनी चिर-परिचित शैली में एक मजाक किया। उन्होंने कहा कि अमेरिकी नौसेना ईरान से वापस आते समय क्यूबा पर सैन्य कार्रवाई करेगी। उनके इस बयान ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींच लिया, हालांकि इसे पूरी तरह एक मजाकिया टिप्पणी के रूप में देखा जा रहा है।ट्रंप ने विशेष रूप से अमेरिकी विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह विशाल युद्धपोत ईरान में अपना काम पूरा करने के बाद क्यूबा के तट के पास रुकेगा। ट्रंप के अनुसार, इस पोत को देखकर क्यूबा के नेता डर जाएंगे और उन्हें लगेगा कि उन पर हमला होने वाला है। अपने भाषण में उन्होंने आगे कहा कि क्यूबा को डराना बहुत आसान काम होगा। उन्होंने मजाक में यह भी कहा कि इसके लिए किसी बड़ी जंग की जरूरत नहीं है, बस हमारे जहाजों का वहां से गुजरना ही काफी है।
05:51 PM, 02-May-2026
संयुक्त राष्ट्र में लेबनाना के लिए चीन की बड़ी मांग, फू कोंग बोले-शांति सेना को हटाने के फैसले पर हो विचार
संयुक्त राष्ट्र में चीन के प्रतिनिधि फू कोंग ने एक अहम बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दक्षिण लेबनान से संयुक्त राष्ट्र की शांति सेना को हटाने के फैसले पर फिर से विचार करना चाहिए। चीन का मानना है कि इलाके के मौजूदा हालात को देखते हुए अभी सैनिकों को वहां से हटाना ठीक नहीं होगा।चीन ने यह बात मई 2026 के लिए सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता संभालते हुए कही। उन्होंने बताया कि परिषद के ज्यादातर सदस्य शांति सेना को बनाए रखने के पक्ष में हैं। अब जून में आने वाली संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के बाद इस मिशन के भविष्य पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।
03:17 PM, 02-May-2026
ड्रोन हमले के बाद कुवैत के हवाई अड्डे में लगी आग
कुवैत के विमानन प्राधिकरण ने बताया कि ड्रोन हमले में कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक ईंधन टैंक को निशाना बनाया गया, जिसके कारण वहां आग लग गई। कुवैत न्यूज एजेंसी के अनुसार, हवाई अड्डे के प्रवक्ता अब्दुल्ला अल-राजही ने बताया कि शुरुआती रिपोर्ट में केवल संपत्ति को नुकसान हुआ है और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने कहा कि घटना के तुरंत बाद आपातकालीन प्रक्रिया शुरू कर दी गई और दमकल विभाग व संबंधित एजेंसियां आग बुझाने में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:22 PM, 02-May-2026
रूसी विदेश मंत्री लावरोव से मिले अराघची, होर्मुज स्ट्रेट और परमाणु मुद्दे पर हुई गहन चर्चा
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची के साथ फोन पर बातचीत की, जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट) में नौवहन स्वतंत्रता और ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। यह जानकारी रूसी विदेश मंत्रालय ने दी।मंत्रालय के अनुसार, दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में शत्रुता की पूर्ण समाप्ति, सैन्य और राजनीतिक स्थिति को स्थिर करने तथा क्षेत्र में शांति बहाली की संभावनाओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। रूस ने जारी मध्यस्थता प्रयासों के प्रति अपना समर्थन दोहराया और क्षेत्र में दीर्घकालिक शांति स्थापित करने के लिए कूटनीतिक प्रक्रिया में सहयोग की प्रतिबद्धता जताई।
वार्ता के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य से रूसी जहाजों और कार्गो के सुरक्षित आवागमन का मुद्दा भी उठाया गया, जिसे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इससे पहले 27 अप्रैल को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सेंट पीटर्सबर्ग में ईरानी विदेश मंत्री अराघची से मुलाकात की थी। इस बैठक में रूस-ईरान द्विपक्षीय सहयोग और पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा हुई।
रूसी पक्ष से इस बैठक में विदेश मंत्री लावरोव, राष्ट्रपति के सहयोगी यूरी उशाकोव और रूसी सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के मुख्य खुफिया निदेशालय के प्रमुख इगोर कोस्त्युकोव मौजूद थे। वहीं ईरानी प्रतिनिधिमंडल में उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी और रूस में ईरान के राजदूत काजेम जलाली शामिल थे।
बैठक के दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि मास्को ईरान के साथ रणनीतिक संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और पश्चिम एशिया में जल्द शांति स्थापित करने के प्रयासों में सहयोग करेगा। रूसी मीडिया के अनुसार, पुतिन ने यह भी उम्मीद जताई कि ईरान मौजूदा चुनौतियों से उबरकर स्थिरता और शांति की दिशा में आगे बढ़ेगा। पुतिन ने कहा, हम हर वह प्रयास करेंगे जो आपके और क्षेत्र के सभी लोगों के हित में हो, ताकि जल्द से जल्द शांति स्थापित की जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई का संदेश प्राप्त हुआ है, जिसका उल्लेख उन्होंने बातचीत की शुरुआत में किया।
11:41 AM, 02-May-2026
West Asia LIVE: अब तक क्या-क्या हुआ?
■ हिजबुल्ला ने कहा कि उसके लड़ाकों ने शुक्रवार को दक्षिणी लेबनान के कई अग्रिम पंक्ति के शहरों में इस्राइली सैनिकों और सैन्य वाहनों पर तोप और ड्रोन से हमले किए, जिनमें बिंत जबील, हुला और बिय्यादा के पास के क्षेत्र शामिल हैं।■ चीन के राजदूत फू कोंग ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से अपील की कि दक्षिणी लेबनान से संयुक्त राष्ट्र के शांति सैनिकों को हटाने के फैसले पर फिर से विचार किया जाए।
■ चीनी दूत ने यह भी कहा कि लेबनान में कोई वास्तविक युद्धविराम नहीं है, सिर्फ 'कम स्तर का संघर्ष' चल रही है। उन्होंने इस्राइल से लेबनान पर बमबारी रोकने का आग्रह की।
■ अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने चीन स्थित किंगदाओ हईये तेल टर्मिनल और ईरानी तेल व्यापार से जुड़े अन्य संस्थानों पर नए प्रतिबंध लगाए। चीन ने इसे अमेरिका की 'एकतरफा प्रतिबंध लगाने की नीति' और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया।
■ संयुक्त राष्ट्र की टेलीकॉम एजेंसी ने क्षेत्र के दूरसंचार ढांचे पर ईरान के हमलों की निंदा की। एजेंसी इसके प्रभावों पर एक रिपोर्ट तैयार करेगी।
■ अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने इस्राइल, कतर, कुवैत और संयुक्त अरब अमीरात को 8.6 अरब डॉलर से अधिक के सैन्य सौदों को मंजूरी दी है।
■ अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जर्मनी से 5,000 अमेरिकी सैनिकों की वापसी का आदेश दिया है, जिसे नाटो सहयोगियों के साथ असंतोष के तौर पर देखा जा रहा है।
■ ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी प्रांत जंजान में विस्फोटक से आईआरजीसी के 14 सदस्यों की मौत हो गई।
09:50 AM, 02-May-2026
दक्षिण लेबनान में इस्राइल ने किए कई हमले
लेबनान के दक्षिणी हिस्सों में शुक्रवार को इस्राइल ने कम से कम आधा दर्जन हमले हुए, जिनमें अलग-अलग तरह के ढांचे और इमारतों को निशाना बनाया गया। इन हमलों में महिलाओं और बच्चों की भी मौत हुई और कई घायल हुए। अल-जजीरा की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।हिजबुल्ला की ओर से कहा गया कि उसने लेबनान के अंदर इस्राइली सैनिकों पर कार्रवाई की। साथ ही ब्लू लाइन पार करके उत्तरी इस्राइल में भी कुछ हमले किए। इस इलाके में भले ही संघर्षविराम लागू है। फिर भी हालात बहुत तनावपूर्ण बने हुए हैं। आज शाम कई घंटों तक बीच-बीच में धमाकों की आवाजें सुनाई देती रहीं।
उन लोगों के लिए बड़ा खतरा पैदा हो रहा है जो अपने घरों को लौट आए हैं। हजारों लेबनानी लोग पहले अपने घरों से विस्थापित हो गए थे, अब दक्षिणी लेबनान वापस आ चुके हैं और एक कठिन स्थिति का सामना कर रहे हैं। सच यह है कि युद्ध खत्म नहीं हुआ है। हिंसक झड़पें जारी हैं। ये हिजबुल्ला और इस्राइल के बीच संघर्ष का निशाना बन सकते हैं। लेबनान के संसद अध्यक्ष नबीह बेरी सहित कई राजनेता भी कह रहे हैं कि अगर इस तरह के हमले जारी रहते हैं तो इस्राइल के साथ बातचीत का कोई मतलब नहीं है।
09:42 AM, 02-May-2026
West Asia LIVE: हिजबुल्ला का दावा- दक्षिणी लेबनान में इस्राइली सेना पर किए भारी हमले
हिजबुल्ला ने शुक्रवार को दक्षिणी लेबनान में इस्राइली सेना पर कई हमले किए हैं। लेबनान के सशस्त्र समूह ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।समूह के अनुसार, उसके लड़ाकों ने दक्षिणी लेबनान के कई अग्रिम इलाकों में इस्राइली सैनिकों और उनके वाहनों के अलग-अलग समूहों को निशाना बनाया। इनमें बिंत जबैल में मूसा अब्बास कॉम्पलेक्स के पास तैनात सैनिकों पर तोपखाने से हमला शामिल था। हुला गांव के पास भी सैनिकों पर तोप से गोले दागे गए। इसके अलावा, बिय्यादा इलाके में सैनिकों पर ड्रोन से हमला किया गया। अडचित अल-कुसैर में भी इसी तरह के लक्ष्य पर उचित हथियारों का इस्तेमाल किया गया।