Live
West Asia LIVE: वार्ता स्थल से बाहर निकला ईरानी प्रतिनिधिमंडल; तकनीकी वार्ता से पहले ईरान की शर्तें पूरी
{"_id":"6a3842c6c90500ead3088c3e","slug":"west-asia-live-us-iran-talks-switzerland-israel-lebanon-strait-of-hormuz-donald-trump-benjamin-netanyahu-2026-06-22","type":"live","status":"publish","title_hn":"West Asia LIVE: वार्ता स्थल से बाहर निकला ईरानी प्रतिनिधिमंडल; तकनीकी वार्ता से पहले ईरान की शर्तें पूरी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:43 AM IST
विज्ञापन
शांति वार्ता
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लाइव अपडेट
11:42 AM, 22-Jun-2026
तकनीकी वार्ता से पहले ईरान की शर्तें पूरी
ईरान ने कहा है कि स्विट्जरलैंड में तकनीकी स्तर की वार्ता शुरू होने से पहले उसकी प्रमुख शर्तों को स्वीकार कर लिया गया है। ईरान ने स्पष्ट किया था कि समझौता ज्ञापन (एमओयू) के अनुच्छेद 1, 10 और 11 को लागू किए बिना तकनीकी वार्ता आगे नहीं बढ़ेगी। अब सभी पक्षों के तकनीकी बातचीत जारी रखने पर सहमत होने के बाद प्रगति के संकेत मिले हैं। ईरानी विदेश मंत्री ने दावा किया कि ईरानी तेल और पेट्रोकेमिकल निर्यात पर छूट दी गई है और नाकेबंदी हटा ली गई है। इसके अलावा ईरान की कुछ जमी हुई संपत्तियां भी जारी कर दी गई हैं और देश के पुनर्निर्माण एवं विकास के लिए नई योजना शुरू की गई है।07:47 AM, 22-Jun-2026
लेबनान में संघर्षविराम लागू होता दिखा
लेबनान के नबातियेह शहर और आसपास के इलाकों में भीषण हिंसा के बाद अब सतर्क शांति लौटती दिखाई दे रही है। रिपोर्टों के मुताबिक, हाल के दिनों में इजरायली सेना ने अली ताहेर पहाड़ियों पर कब्जा करने की कई कोशिशें कीं, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। हिज्बुल्ला ने दावा किया कि उसने इजरायली सैनिकों पर घात लगाकर हमला किया, जिसमें चार सैनिक मारे गए। इसके बाद इजरायल ने नबातियेह और आसपास के क्षेत्रों पर सैकड़ों हवाई हमले किए। स्थानीय अस्पतालों के अनुसार, यह युद्ध के सबसे हिंसक दिनों में से एक था। अब संघर्षविराम लागू होता दिख रहा है, लेकिन हालिया हिंसा ने इलाके में भारी तबाही छोड़ी है।07:46 AM, 22-Jun-2026
स्विस वार्ता में ईरानी प्रतिनिधिमंडल का काम पूरा
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने कहा है कि स्विट्जरलैंड में अमेरिका-ईरान वार्ता में ईरानी प्रतिनिधिमंडल का काम पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि अब समझौते को प्रभावी रूप से लागू करने से जुड़े मुद्दों पर तकनीकी टीमें आगे की बातचीत करेंगी। बगाई ने कहा कि दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए हैं कि तकनीकी विशेषज्ञ आवश्यक विषयों पर काम जारी रखेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल वार्ताकारों का औपचारिक काम समाप्त हो गया है, लेकिन तकनीकी स्तर पर बातचीत अगले दिन भी जारी रहेगी। यह कदम संभावित समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।07:46 AM, 22-Jun-2026
लेबनान युद्ध खत्म करने में बड़ी प्रगति, ईरान के विदेश मंत्री
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि पाकिस्तान और कतर की मध्यस्थता से लेबनान युद्ध समाप्त करने की दिशा में बड़ी प्रगति हुई है। सोशल मीडिया पर जारी बयान में अराघची ने कहा कि तेल और पेट्रोकेमिकल निर्यात पर छूट दी गई है, नाकेबंदी हटाई गई है और कुछ जमे हुए वित्तीय संसाधन भी जारी किए गए हैं। इसके अलावा ईरान के पुनर्निर्माण और विकास के लिए एक बड़ी योजना शुरू की गई है। हालांकि उन्होंने कहा कि इस समझ की वास्तविक परीक्षा 'लेबनान डी-कॉन्फ्लिक्शन सेल' होगी, जिससे यह तय होगा कि संघर्षविराम और समझौते को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकता है या नहीं।07:46 AM, 22-Jun-2026
अमेरिकी वार्ताकारों के साथ दिखे कतर के प्रधानमंत्री, साझा की तस्वीर
कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जासिम अल थानी ने अमेरिकी वार्ताकार जेडी वेंस और जेरेड कुशनर के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "लूसर्न से लाइव, काम जारी है।" यह तस्वीर ऐसे समय सामने आई है, जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड में वार्ता का दौर जारी है। कतर इस वार्ता में अहम मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। शेख मोहम्मद की पोस्ट से संकेत मिलता है कि पर्दे के पीछे बातचीत और कूटनीतिक प्रयास लगातार जारी हैं।07:44 AM, 22-Jun-2026
पश्चिम एशिया में तैनात हैं अमेरिकी बल, सेंटकॉम ने जारी की तस्वीरें
अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड ने कहा है कि अमेरिकी सैन्य बल पूरे मध्य पूर्व में आसमान, जमीन और समुद्र में सक्रिय रूप से मौजूद हैं। सेंटकॉम ने सोशल मीडिया पर दो लड़ाकू विमानों की तस्वीर साझा करते हुए कहा कि ये नियमित गश्त का हिस्सा हैं। इससे पहले कमांड ने अरब सागर में तैनात अमेरिकी विमानवाहक पोत अब्राहम लिंकन पर मौजूद सैनिकों की तस्वीरें भी जारी की थीं। अमेरिकी सेना का यह बयान ऐसे समय आया है, जब क्षेत्र में तनाव बना हुआ है और अमेरिका अपनी सैन्य उपस्थिति के जरिए सहयोगियों को आश्वस्त करने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:44 AM, 22-Jun-2026
स्विट्जरलैंड में जारी रहेंगी तकनीकी वार्ता, पाकिस्तान-कतर ने जताई उम्मीद
पाकिस्तान और कतर ने कहा है कि स्विट्जरलैंड के बर्गेनस्टॉक रिजॉर्ट में अमेरिका और ईरान के बीच चल रही वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए तकनीकी स्तर की बातचीत सप्ताह के बाकी दिनों तक जारी रहेगी। दोनों देशों ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि सभी मुद्दों पर तकनीकी चर्चा जारी रहेगी। मध्यस्थ देशों ने अमेरिका और ईरान की कूटनीति और शांतिपूर्ण समाधान के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की। पाकिस्तान और कतर ने कहा कि वे वार्ता को सकारात्मक और रचनात्मक माहौल में आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास करते रहेंगे, ताकि अंततः किसी व्यापक और अंतिम समझौते तक पहुंचा जा सके।05:10 AM, 22-Jun-2026
ब्रिटेन की संसद में घरेलू राजनीति पर इस्राइल समर्थक समूहों के प्रभाव पर होगी बहस
ब्रिटेन के सांसद सोमवार को देश की राजनीति में इस्राइल समर्थक समूहों के प्रभाव पर चर्चा करेंगे। साथ ही इस मुद्दे पर सार्वजनिक जांच शुरू करने की मांग पर भी बहस होगी। इस संबंध में एक अभियान को 1.18 लाख से अधिक लोगों का समर्थन मिल चुका है।इस मांग का समर्थन करने वाले लोगों का कहना है कि गाजा में युद्ध और वेस्ट बैंक में हिंसा पर ब्रिटेन सरकार ने सख्त रुख नहीं अपनाया। इसलिए यह जांच होनी चाहिए कि इस्राइल समर्थक समूहों का ब्रिटेन की राजनीति और सरकारी फैसलों पर कितना असर है। हालांकि, ब्रिटेन सरकार ने अप्रैल में कहा था कि वह इस मामले में कोई सार्वजनिक जांच जरूरी नहीं मानती।
01:40 AM, 22-Jun-2026
अब तक का घटनाक्रम-
- दक्षिणी तेहरान में अमेरिकी-इजराइल हमलों में 12 लोगों की मौत हुई। फार्स न्यूज एजेंसी ने यह जानकारी दी।
- लेबनान के अधिकारियों ने बताया कि इस्राइली सेना के हमलों में पिछले 24 घंटों में लेबनान में 33 लोगों की मौत हुई, जिनमें एक 15 साल का लड़का भी शामिल है।
- इस्राइल के मेडिकल स्टाफ ने कहा कि लेबनान से दागे गए रॉकेटों में उत्तरी इस्राइल में एक व्यक्ति की मौत हुई और दो लोग घायल हुए।
- संयुक्त अरब अमीरात ने बताया कि बहरीन में उसकी सेना के साथ काम करने वाला एक मोरक्को का नागरिक ईरानी हमले में मारा गया, जबकि कई सैनिक घायल हुए।
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ युद्ध खत्म करने पर बातचीत जारी है और तेहरान 'बहुत ज्यादा' समझौता करना चाहता है।
- ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने ट्रंप के दावों को खारिज किया और कहा कि इसका इस्तेमाल वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने के लिए किया जा रहा है।
- ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक-वाल्टर स्टाइनमायर के उस बयान का स्वागत किया, जिसमें उन्होंने अमेरिका-इस्राइल युद्ध को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन कहा था।
01:33 AM, 22-Jun-2026