सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

West Asia Crisis LIVE: नेतन्याहू ने नवरोज पर ईरानियों को दी शुभकामनाएं; पहलवी- लारिजानी को मिली कर्मों की सजा

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivam Garg Updated Tue, 17 Mar 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Israel Iran War News in Hindi Live: पश्चिम एशिया का तनाव बढ़ता जा रहा है और अमेरिका-इस्राइल बनाम ईरान संघर्ष ने नई भयावह रफ्तार पकड़ ली है। मिसाइल और ड्रोन हमले लगातार जारी हैं और होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापारिक जहाज भी हमलों की चपेट में हैं। यह संघर्ष अब 18वें दिन में प्रवेश कर चुका है, जबकि क्षेत्रीय और वैश्विक आर्थिक स्थिरता पर भी इसका असर दिखने लगा है। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से जुड़े तमाम पल-पल अपडेट्स...

West Asia War Live Iran Israel US Gulf Countries Trump Netanyahu IRGC Mojtaba Khamenei News Updates in Hindi
पश्चिम एशिया में तनाव - फोटो : PTI
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

10:13 PM, 17-Mar-2026

शैनन से फंसे यात्रियों को वापस लाने के लिए विशेष फ्लाइट चलाएगा एयर इंडिया

एयर इंडिया ने बुधवार को शैनन के लिए एक विशेष उड़ान संचालित करने की योजना बनाई है ताकि विमान में तकनीकी खराबी के कारण आयरलैंड के शैनन की ओर मोड़े गए यात्रियों को दिल्ली लाया जा सके। सोमवार को, न्यूयॉर्क से दिल्ली जा रहे एयरलाइन के ए350 विमान को तकनीकी खराबी के कारण शैनन की ओर मोड़ दिया गया था। बाद में, विमान को आयरलैंड के शैनन में ही रोक दिया गया।

एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि एयरलाइन बुधवार को शैनन से फंसे यात्रियों को दिल्ली लाने के लिए ज्यूरिख से विशेष उड़ान संचालित करने की योजना बना रही है। विमान लगभग छह घंटे तक हवा में रहने के बाद आयरलैंड के शैनन की ओर मोड़ दिया गया था। एयर इंडिया ने सोमवार को एक बयान में कहा, '15 मार्च को न्यूयॉर्क (जेएफके) से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट एआई102 को तकनीकी खराबी की आशंका के चलते एहतियाती तौर पर आयरलैंड के शैनन की ओर मोड़ दिया गया। एयर इंडिया के उच्च सुरक्षा मानकों के अनुरूप, विमान का व्यापक तकनीकी मूल्यांकन किया जा रहा है, जिसमें अतिरिक्त समय लगेगा।'

सोमवार को सूत्रों ने बताया कि विमान में कंपन और शोर की समस्या हुई, जिसके बाद उसे शैनन की ओर मोड़ दिया गया। यह विमान अप्रैल 2024 में एयर इंडिया के बेड़े में शामिल किया गया था।
08:54 PM, 17-Mar-2026

ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट के कारण दब गईं अंदर की आवाज

ईरान में सरकार द्वारा लगाए गए इंटरनेट ब्लैकआउट के कारण देश के अंदर की आवाजें लगभग पूरी तरह से दब गई हैं। लोगों से संपर्क करना मुश्किल हो गया है, जिससे यह जान पाना कठिन हो गया है कि आम नागरिक इस युद्ध और हालात को लेकर क्या सोचते हैं। ऐसे में विदेशों, खासकर अमेरिका में रहने वाले ईरानी मूल के सोशल मीडिया क्रिएटर्स अब ज्यादा सक्रिय हो गए हैं। वे छोटे-छोटे वीडियो के जरिए ईरान की स्थिति, इतिहास और लोगों की सोच को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। अमेरिका में इस मुद्दे को लेकर लोगों की दिलचस्पी भी तेजी से बढ़ी है। हालांकि, कुछ लोगों का मानना है कि बाहर रहने वाले लोग पूरी तरह ईरानियों की सही भावना नहीं बता पा रहे हैं, जिससे अलग-अलग विचारों के बीच मतभेद भी बढ़ रहे हैं। वहीं, ईरान के अंदर लोग डर के कारण खुलकर अपनी बात भी नहीं रख पा रहे हैं।

08:28 PM, 17-Mar-2026

लारिजानी को अपने कर्मों की सजा मिली- रजा पहलवी

ईरान के पूर्व शाह के बेटे रजा पहलवी ने हाल ही में बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान के वरिष्ठ नेता अली लारिजानी और अन्य अधिकारियों की मौत उनके कर्मों की सजा है। पहलवी का कहना है कि ये लोग उन नेताओं में शामिल थे जिन्होंने ईरान के लोगों के खिलाफ कठोर कदम उठाए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि इन लोगों की मौत से देश के लोगों के दिलों को कुछ राहत मिली होगी, खासकर उन परिवारों को जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। पहलवी ने इसे ईरान के लिए एक तरह से न्याय बताया और कहा कि इससे देश के घावों पर मरहम लगेगा।
07:46 PM, 17-Mar-2026

नेतन्याहू ने नवरोज पर ईरानी जनता को दीं शुभकामनाएं

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने नवरोज के अवसर पर ईरानी जनता को शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो में नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की हत्या एक बड़ी रणनीति का हिस्सा है। उनका कहना है कि इससे ईरान के लोगों को अपने शासकों के खिलाफ खड़े होने का मौका मिलेगा। नेतन्याहू ने कहा कि ईरान में सत्ता बदलना आसान नहीं होगा और इसमें समय लगेगा, लेकिन लगातार दबाव बनाने से वहां के लोग खुद अपने भविष्य का फैसला कर सकेंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ईरान की असली ताकत कुछ कट्टरपंथी समूहों के हाथ में है, जिन्हें कमजोर करना जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस तरह की कार्रवाई से ईरान में बदलाव की शुरुआत हो सकती है।

 
06:18 PM, 17-Mar-2026

यूएई के फुजैराह के पास एक टैंकर पर मिसाइल गिरी- यूकेएमटीओ

यूकेएमटीओ ने बताया कि यूएई के फुजैराह से 23 समुद्री मील (42.6 किमी) पूर्व में लंगर डाले एक टैंकर पर मिसाइल गिरी है। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन जहाज को मामूली ढांचागत क्षति हुई है। यूनाइटेड किंगडम समुद्री व्यापार संचालन के अनुसार, जहाज के सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि जांच से पता चलता है कि यह क्षति संभवतः क्षेत्र में मिसाइलों को रोकने के दौरान गिरे मलबे के कारण हुई है।

ईरान से मिसाइलों की नई लहर आ रही है- इस्राइल
इस्राइल की सेना का कहना है कि उसने ईरान से इजराइल की ओर दागी गई और मिसाइलों का पता लगाया है। उसका कहना है कि रक्षा प्रणालियां मिसाइलों को रोकने के लिए काम कर रही हैं और प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को मोबाइल अलर्ट प्राप्त होंगे।
02:44 PM, 17-Mar-2026

पांच लेबनानी सैनिकों की मौत

इस्राइल के हमले में लेबनान के पांच सैनिकों की मौत का दावा किया जा रहा है। यह हमला एक कार और मोटरसाइकिल को निशाना बनाकर किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
02:38 PM, 17-Mar-2026

आईआरजीसी की बासिज फोर्स के कमांडर की मौत, इस्राइल का दावा

इस्राइल ने दावा किया है कि बीती रात उनके हमले में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स की बासिज फोर्स के कमांडर गोलामरेजा सोलेमानी की मौत हो गई है। इस्राइल ने कहा कि सोलेमानी की मौत से ईरान के कमांड और कंट्रोल ढांचे को बड़ा झटका लगा है। इस्राइल ने आगे भी ईरानी कमांडर्स के खिलाफ हमले की बात कही है। इस्राइल के दावे पर अभी तक ईरान की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। 
12:25 PM, 17-Mar-2026

ईरान ने दी आईआरआईएस देना पर हमले का बदला लेने की धमकी

ईरानी नौसेना ने आईआरआईएस देना पर हमले का बदला लेने की धमकी दी है। ईरानी नौसेना के कमांडर शाहराम ईरानी ने कहा कि तेहरान इसका बदला जरूर लेगा। हम दुश्मन के इस अपराध को नहीं भूलेंगे और हम ऐसी जगह से हमला करेंगे, जहां से उन्हें उम्मीद न हो।

हाल ही में ईरानी सेना के प्रमुख आमिर हातामी ने भी कहा था कि नौसैनिकों का बलिदान जाया नहीं जाएगा। बीती 4 मार्च को अमेरिका ने टारपीडो हमला कर ईरान के एक जहाज श्रीलंका के तट के करीब डुबो दिया था। इस हमले में 87 नौसैनिक मारे गए थे। हमले के वक्त जहाज पर 180 नौसैनिक सवार थे।  
12:20 PM, 17-Mar-2026

मिसाइल हमले में अबु धाबी में एक की मौत

ईरान और अमेरिका-इस्राइल की जंग में यूएई को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। मंगलवार को अबु धाबी के बानी यास इलाके में एक मिसाइल हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। अबु धाबी के मीडिया ने बताया कि बैलेस्टिक मिसाइल को इंटरसेप्ट किया गया था, लेकिन उसके मलबे की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। 
 
09:34 AM, 17-Mar-2026

यूएई के फुजैराह बंदरगाह पर हमला; इस्राइल ने ईरान, बेरूत पर किए हमले

संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह बंदरगाह के नजदीक एक टैंकर पर हमला हुआ है। इस हमले के कारण फुजैराह ऑयल इंडस्ट्री जोन में आग लग गई। इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। ईरान की तरफ से हो रहे हमलों के चलते ईरान ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया था, लेकिन बाद में इसे खोल दिया गया। 

मंगलवार को इस्राइल ने लेबनान में हवाई हमले किए। इन हमलों में एक रिहायशी इमारत को नुकसान पहुंचा है। ये हमले दक्षिणी बेरूत में किए गए। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed