फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   case filed for using CM Yogi Adityanath's pic on film Pathan's poster.

Pathan: सीएम योगी की मॉर्फ्ड फोटो लगा ट्वीट करने में केस, पठान फिल्म के विवाद में ट्विटर हैंडल से वायरल की थी

Mon, 19 Dec 2022 06:52 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 19 Dec 2022 06:52 PM IST
सार

पठान फिल्म को लेकर चल रहे विवाद के बीच पोस्टर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मॉर्फ्ड की गई तस्वीर लगाकर वायरल कर दिया गया। मामले में शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
case filed for using CM Yogi Adityanath's pic on film Pathan's poster.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पठान फिल्म को लेकर शुरू हुए विवाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर को मॉर्फ्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। इस मामले में साइबर क्राइम थाने के हेड कांस्टेबल ने तहरीर देकर केस दर्ज कराया। मामले की जांच साइबर क्राइम थाने की टीम कर रही है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना मोहम्मद मुस्लिम खां के मुताबिक, पठान फिल्म के विवाद में ट्विटर हैंडल @azaarSRK से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर मॉर्फ्ड की गई। इसके बाद दीपिका पादुकोण की जगह लगाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी र्गई। मामले में दीपक शर्मा नाम से ट्विटर हैंडल इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति ने डीजीपी के ट्विटर हैंडल पर शिकायत की।
विज्ञापन


साइबर क्राइम थाने को मुकदमा दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया गया। शिकायत में कहा गया कि अभद्र पोस्ट ट्विटर पर वायरल की गई। इसमें करोड़ों लोगों की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाया गया है। इससे धार्मिक माहौल बिगड़ सकता है। शिकायत में कहा गया कि पोस्ट में मुख्यमंत्री को भगवा रंग के अधखुले वस्त्रों में अभद्र रूप से चित्रित किया गया है। इससे समुदाय विशेष, भगवा और योगी अनुयायी की भावनाओं को ठेस पहुंचाकर धार्मिक माहौल खराब करने की कोशिश की गई है। शिकायत करने वाले ने डीजीपी को वायरल पोस्ट और इस पर आईं टिप्पणियों की छाया प्रति भी उपलब्ध कराई थी। साइबर क्राइम थाने के मुख्य आरक्षी संतोष कुमार तिवारी की तहरीर पर आईपीसी की धारा 295-ए और आईटी एक्ट की धारा 66 में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed