फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Congress will not compromise on less than half the seats in the UP elections.

UP Election: यूपी चुनाव में आधे से कम सीटों पर कांग्रेस नहीं करेगी समझौता, संगठन सचिव ने बताया प्लान

Sun, 19 Jul 2026 09:24 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, अयोध्या
अमर उजाला ब्यूरो, अयोध्या Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 19 Jul 2026 09:24 AM IST
सार

यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सपा से गठबंधन होने की दशा में आधी से ज्यादा सीटों पर लड़ने की योजना बना रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने कार्यकर्ताओं के साथ प्लान साझा किया।

विज्ञापन
Congress will not compromise on less than half the seats in the UP elections.
कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में मौजूद सत्यनारायण पटेल व अन्य पदाधिकारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ेगी। अगर किसी कारण समझौता करना पड़ा तो आधे से कम पर कांग्रेस पार्टी समझौता नहीं करेगी। वह शनिवार को कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस भगवान राम में आस्था रखती है। भाजपा राम का व्यापार कर सत्ता में बनी रहना चाहती है। पटेल ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इससे 2027 के विधानसभा चुनाव में विजय प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर: मनीष यादव ने बताया कैसी होती थी चढ़ावे में चोरी, मिले पैसों से खरीदी जमीनें और दिए महंगे उपहार
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आरोपी टिन्नू ने कहा- चढ़ावा चोरी के लिए अनिल मिश्रा जिम्मेदार, जब हम जेल में तो वो क्यों है बाहर


पटेल ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व संगठन सृजन अभियान को लेकर बेहद गंभीर है। अगली बार की बैठक जनपद के किसी ब्लॉक में आयोजित होगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने संगठन की मजबूती को कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत बताया।

तेज हो रही दबाव की राजनीति, सपा का जोर जीतने की क्षमता पर हो सीटों का बंटवारा
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर दबाव की राजनीति तेज होती दिख रही है। दोनों दल सार्वजनिक बयानों के जरिये अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने और बातचीत में बेहतर स्थिति बनाने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस गठबंधन में सम्मानजनक और बराबरी की हिस्सेदारी की बात कर रही है, जबकि सपा का जोर इस बात पर है कि सीटों का बंटवारा जीतने की क्षमता के आधार पर होना चाहिए।

यूपी में विधानसभा चुनाव में अब छह-सात महीने का समय बचा है। कांग्रेस इस बार गठबंधन में 150 से अधिक सीटों पर दावा जता रही है। वहीं, सपा नेतृत्व सीटों की संख्या बताने से बचते हुए कह रहा है कि गठबंधन का आधार केवल वही सीटें होनी चाहिए, जहां जीत की संभावना हो। कांग्रेस यह संदेश भी दे रही है कि उसके साथ गठबंधन होने पर ही विपक्षी वोटों का पूरा लाभमिल सकता है। इसी रणनीति के तहत कांग्रेस बसपा के साथ संभावित गठबंधन के संकेत भी देती रही है। हालांकि, बसपा ने ऐसे किसी संकेत को कभी महत्व नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed