सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   UP: Ayodhya gets a 'Ramayana Wax Museum'; CM to lay the foundation stone for the '923 Jin Putras' temple, mark

UP: अयोध्या को मिला 'रामायण वैक्स म्यूजियम', '923 जिन पुत्रों' के मंदिर का सीएम करेंगे शिलान्यास, मिलेगी सौगात

अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 19 Jun 2026 10:16 AM IST
सार

अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 291 करोड़ रुपये की 245 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। रामायण वैक्स म्यूजियम, पार्किंग, खेल परिसर और जल निकासी योजनाएं प्रमुख हैं। साथ ही जैन समाज के कार्यक्रम में शामिल होकर 923 जिन पुत्रों को समर्पित भव्य मंदिर की आधारशिला भी रखेंगे।

विज्ञापन
UP: Ayodhya gets a 'Ramayana Wax Museum'; CM to lay the foundation stone for the '923 Jin Putras' temple, mark
अयोध्या में सीएम योगी का दौरा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या को 291 करोड़ रुपये की 245 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। काशीराम कॉलोनी के निकट स्थित रामायण वैक्स म्यूजियम परिसर में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री 47 परियोजनाओं का लोकार्पण और 198 नई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन


महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने बताया कि लोकार्पित होने वाली 47 परियोजनाओं पर 25.31 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इनमें रामायण वैक्स म्यूजियम, जोनल कार्यालय का प्रशासनिक भवन, 10 ओपन जिम, मल्टीलेवल कार पार्किंग, इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, स्मार्ट स्कूल परियोजनाएं और विभिन्न पार्कों का निर्माण प्रमुख है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री 264 करोड़ रुपये लागत की 198 नई परियोजनाओं की भी आधारशिला रखेंगे। इनमें माझा जमथरा में पंपिंग स्टेशन, जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नालों का निर्माण, पार्किंग सुविधाओं का विस्तार, 74 बेड का वर्किंग वुमन हॉस्टल, 17.83 करोड़ रुपये की लागत वाला स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और कुशमाहा समेत विभिन्न स्थानों पर तालाब, पार्क, सड़क और यात्री निवास जैसी परियोजनाएं शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आगमन को लेकर सभी तैयारियां

नगर निगम ने मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल और प्रस्तावित भ्रमण स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। 

सफाई, पेयजल और अन्य नागरिक सुविधाओं को दुरुस्त किया गया है। विशेष सफाई अभियान चलाकर चूने का छिड़काव कराया गया है, जबकि पूरे नगर निगम क्षेत्र में फॉगिंग और एंटी-लार्वा अभियान भी संचालित किया गया।

महापौर ने बताया कि कार्यक्रम में महानगर क्षेत्र की करीब एक हजार विशिष्ट हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। लोकार्पण और शिलान्यास से जुड़ी सभी प्रशासनिक एवं तकनीकी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।


 

923 जिन पुत्रों के मंदिर का शिलान्यास करेंगे सीएम योगी

रायगंज स्थित दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के बीच शुक्रवार को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ का आगमन जैन समाज के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। मुख्यमंत्री महोत्सव में शामिल होने के साथ ही 923 जिन पुत्रों को समर्पित भव्य मंदिर का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा भगवान आदिनाथ मंदिर के मुख्य द्वार का भी लोकार्पण करेंगे तथा जैन धर्म की सर्वोच्च साध्वी गणिनी प्रमुख ज्ञानमती से भेंट करेंगे।

इस अवसर पर आचार्य भद्रबाहु एवं गणिनी प्रमुख ने भगवान मुनिसुब्रतनाथ के जन्मकल्याणक की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि तीर्थंकरों का जीवन मानवता को संयम, अहिंसा और आत्मकल्याण का मार्ग दिखाता है। कर्नाटक की जैन महिला मंडल द्वारा प्रस्तुत भावनृत्य और नाटिकाओं ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। 

मंदिर के पीठाधीश रवींद्रकीर्ति स्वामी ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है। महोत्सव में अवध सहित उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, मणिपुर और देश के अन्य राज्यों से करीब दो हजार श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हैं। संचालन डॉक्टर जीवन प्रकाश जैन ने किया। कार्यक्रम में महामंत्री अमरचंद जैन, ऋषभ जैन, लल्ला जैन, मनोज जैन, पंकज जैन, योगेश जैन, नमन जैन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed