सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ram Temple donation theft: Land purchases, along with donations, are also under scrutiny; SIT examines files;

राम मंदिर दान चोरी: दान के साथ जमीन खरीद भी सवालों के घेरे में, एसआईटी ने खंगाली पत्रावलियां; बढ़ा शक का दायरा

नितिन मिश्र, अमर उजाला अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 19 Jun 2026 07:22 AM IST
सार

Ram Temple donation theft: अयोध्या राम मंदिर में दानराशि के उपयोग और भूमि खरीद के बीच संभावित संबंधों को समझने के लिए एसआईटी विभिन्न स्तरों पर रिकॉर्ड खंगाल रही है।

विज्ञापन
Ram Temple donation theft: Land purchases, along with donations, are also under scrutiny; SIT examines files;
राम मंदिर में दान चोरी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की दानराशि में कथित गड़बड़ी की जांच कर रही एसआईटी की पड़ताल अब नए मोड़ पर पहुंचती दिखाई दे रही है। सूत्रों के अनुसार जांच टीम ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से वर्ष 2021 से अब तक की गई भूमि खरीद से संबंधित पत्रावलियों और अभिलेखों का भी परीक्षण शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


सूत्रों का दावा है कि दानराशि के उपयोग और भूमि खरीद के बीच संभावित संबंधों को समझने के लिए एसआईटी विभिन्न स्तरों पर रिकॉर्ड खंगाल रही है। खरीद प्रक्रिया, भूमि का मूल्यांकन, भुगतान की प्रक्रिया और संबंधित पक्षों की भूमिका की जांच की जा रही है। इस क्रम में तीन लोगों से पूछताछ किए जाने की भी जानकारी सामने आ रही है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कुछ मामलों में बाजार मूल्य और खरीद मूल्य के बीच बड़े अंतर को लेकर भी सवाल उठे हैं। सूत्रों के मुताबिक भूमि खरीद से संबंधित फाइलों, अनुमोदनों, भुगतान अभिलेखों और राजस्व रिकॉर्ड का मिलान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि अभी तक किसी भी अनियमितता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। न ही एसआईटी अथवा प्रशासन की ओर से कोई औपचारिक बयान जारी किया गया है। सूत्रों का कहना है कि जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि भूमि खरीद के दौरान निर्धारित प्रक्रियाओं का पूरी तरह पालन किया गया था या नहीं। फिलहाल ट्रस्ट की ओर से पूर्व में सभी भूमि खरीद और वित्तीय लेनदेन को नियमानुसार एवं पारदर्शी बताया जाता रहा है।

नजूल भूमि 24 करोड़ में खरीदने के दावे की भी पड़ताल

जांच के दौरान कुछ भूमि सौदों को लेकर उठे सवालों की भी पड़ताल की जा रही है। हाल ही में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने सोशल मीडिया पर जमीन खरीद से संबंधित दस्तावेज साझा करते हुए आरोप लगाया था कि करीब तीन करोड़ रुपये मूल्य की एक भूमि का सौदा राम मंदिर ट्रस्ट ने लगभग 24 करोड़ रुपये में किया। एसआईटी संबंधित दस्तावेजों, मूल्यांकन रिपोर्टों और भुगतान रिकॉर्ड का परीक्षण कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने में जुटी है।

अक्तूबर से फरवरी तक खरीदी गई 71 एकड़ जमीन

Ram Temple donation theft: Land purchases, along with donations, are also under scrutiny; SIT examines files;
अयोध्या का राम मंदिर। - फोटो : amar ujala

राम मंदिर ट्रस्ट की 21 मार्च को हुई बैठक में दी गई जानकारी के अनुसार ट्रस्ट ने अक्तूबर 2025 से 28 फरवरी 2026 के बीच कुल 71 एकड़ जमीन खरीदी है। जमीन खरीद पर कुल पांच करोड़ 69 लाख 48 हजार 650 रुपये व्यय किए गए। बैठक में प्रस्तुत विवरण के अनुसार 2691 वर्गफुट जमीन 43.34 लाख रुपये, 5974 वर्गफुट जमीन 94.17 लाख रुपये, 12,378 वर्गफुट जमीन 2.54 करोड़ रुपये तथा 9788 वर्गफुट जमीन 1.54 करोड़ रुपये में खरीदी गई। इन जमीनों से संबंधित पत्रावलियों की भी एसआईटी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed