सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Severe heatwave alert in 27 districts today, no encouraging monsoon update yet

यूपी: प्रदेश के इन 27 जिलों में आज भीषण लू का अलर्ट, अभी मानसून को लेकर नहीं है खुश करने वाला अपडेट

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 19 Jun 2026 07:53 AM IST
सार

Weather in UP: यूपी में मौसम गर्म बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अभी लगभग एक सप्ताह किसी भी तरह की राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। 

विज्ञापन
UP: Severe heatwave alert in 27 districts today, no encouraging monsoon update yet
यूपी में आज से बढ़ेगी गर्मी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में फिलहाल एक हफ्ते तक गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। माैसम विभाग ने शुक्रवार के लिए प्रदेश तराई और दक्षिणी इलाके के 27 जिलों में लू की चेतावनी जारी किया है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि फिलहाल यूपी में कोई प्रभावी मौसम तंत्र सक्रिय नहीं है। मानसून की दस्तक में देरी से फिलहाल अगले तीन चार दिनों तक तपिश का प्रकोप और लू की परिस्थितियां बने रहने की आशंका है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी का प्रकोप बना रहा, जबकि कानपुर और हमीरपुर में हल्की बूंदाबांदी ने लोगों को राहत दी। 43.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ बांदा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। झांसी में 42.2 डिग्री, प्रयागराज में 41.8 डिग्री और वाराणसी में अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


आज इन 27 जिलों में है लू का येलो अलर्ट
प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, मेरठ, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आस पास के क्षेत्र।

विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ में गर्मी और धूप के तेवर रहे तीखे

 राजधानी में बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन तेज धूप और तपिश का प्रकोप रहा। दोपहर में बादलों की आवाजाही के बावजूद राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान एक बार फिर 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज हुआ।

मौसम विभाग का कहना है कि लखनऊ में 20 से 22 जून के दौरान लू चलने की आशंका है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुष्क मौसम और तेज धूप के कारण अगले तीन दिन में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री की बढ़त के साथ 40.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान स्थिर रहते हुए 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed