सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Rajbhar launches a scathing attack on the SP, says the party will split, Shivpal Yadav will become the nat

UP: राजभर का सपा पर हमला, बोले- पार्टी टूटेगी, शिवपाल बनेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष और रामगोपाल प्राइमरी के मास्टर

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 19 Jun 2026 11:42 AM IST
सार

सुभासपा प्रमुख ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला करते हुए पार्टी में टूट की संभावना जताई। उन्होंने संगठन के भीतर असंतोष और बगावत के संकेत होने का दावा किया। साथ ही वरिष्ठ नेताओं को लेकर भी टिप्पणी की। बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप और सियासी चर्चा तेज हो गई है।

विज्ञापन
UP: Rajbhar launches a scathing attack on the SP, says the party will split, Shivpal Yadav will become the nat
राजभर का सपा पर हमला। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

ओमप्रकाश राजभर ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "पीडीए समारोह में मुरादाबाद वाली सांसद नहीं पहुंची न? 'पीट देगा अहीर', 'पीट देगा अल्पसंख्यक' (सपाई) से अब हर कोई दूर है। सांसद ने मना कर दिया न? बाद में कह रही होंगी कि बताया नहीं गया, सूचना नहीं मिली या छुपाया गया। क्या सच में यही हुआ है?"

विज्ञापन


सुभासपा प्रमुख ने अपने पोस्ट में लिखा, "जो कह रहा हूं मान लो। बगावत और बागियों का नेतृत्व तो 'बागी बलिया' की भूमि ही करेगी, क्योंकि ब्राह्मण सब भूल सकता है, पर अपमान नहीं।"
विज्ञापन

 

इस दौरान ओपी राजभर ने सपा नेता रामगोपाल यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "बाकी घमंडी रामगोपाल यादव ने मेरे और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के लिए जिन शब्दों का प्रयोग किया है, उसे पूरे बहुजन समाज ने देखा और सुना है। रामगोपाल यादव हमेशा से राजभर और मौर्य को यादवों से नीचा समझता है। इसके घर में हमारे लिए अलग बर्तन रखा रहता है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

सनातन है, था और सनातन के साथ ही जाएगा

राजभर ने आगे कहा, "पार्टी तो टूटेगी, क्योंकि एक इंटरव्यू में 'सनातन ने कहा है कि सनातन, सनातन है, था और सनातन के साथ ही जाएगा।' सनातनी होने का दावा कौन लोग करते हैं?" इसी बीच, ओमप्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, "बाकी बची हुई पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष असली चाचा ही बनेगा क्योंकि वही दोबारा पार्टी खड़ा कर सकता है। 


दूसरा घमंडी चाचा (रामगोपाल यादव) प्रोफेसर से प्राइमरी का मास्टर बनेगा और इसे अखिलेश के 'शिव' चाचा (शिवपाल यादव) हकीकत बनाएंगे।" इससे पहले, राजभर ने दावा किया कि सपा के बागी सांसदों के गुट का नेतृत्व उत्तर प्रदेश की 'बागी भूमि' का एक लाल करेगा। इस तरह से सपा कार्यालय में सम्मेलन के नाम पर ब्राह्मणों को तिरस्कृत किया गया, उससे 'बागी बलिया' का लाल बहुत आहत है।

UP: Rajbhar launches a scathing attack on the SP, says the party will split, Shivpal Yadav will become the nat
राजभर का बड़ा दावा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

कई बार सपा पर बड़ा खुलासा कर चुके हैं राजभर 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का तीखा हमला बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। उन्होंने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स के जरिए सपा अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए सपा सांसदों के टूटने को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बिना किसी नाम लिए लिखा है कि सपा सांसदों के टूटने वाले गुट का नेतृत्व बागी बलिया की धरती से ताल्लुक रखने वाले एक सांसद करेंगे।

राजभर ने इशारा किया है कि बुधवार को सपा कार्यालय में आयोजित सम्मेलन में ब्राम्हणों का जिस तरह से तिरस्कार किया गया है, उससे 'बागी बलिया' का लाल बहुत आहत है। इस घटना ने आग में घी डालने का काम किया है।
 

अरे वो, सपाई लोडरों! तुम्हें क्या लगा ओम प्रकाश राजभर भूल गया?

PDA यानी 'पीट देगा अहीर' और 'पीट देगा अल्पसंख्यक' (सपाई) की दूसरी किस्त जारी नहीं करेगा?

दलितों पर सपाई यादवों और सपाई मुसलमानों के अत्याचार को जोनवार और कमिश्नरेटवार सार्वजनिक नहीं करेगा?

तो यह तुम्हारी गलतफहमी…

— Om Prakash Rajbhar (@oprajbhar) June 18, 2026


राजभर ने लिखा है कि 'मेरी एक प्रतिक्रिया पर जिस तरह से पूरा सैफई खानदान मुझे गाली देने और सफाई देने में जुट गया, उससे ज्यादा बेहतर है कि अखिलेश ट्विटर, ऐसी और पीसी वाली नेतागिरी छोड़कर अब सांसद बचाओ अभियान शुरू कर दें और दुखी एवं निराश सांसदों के घर जाकर उनसे माफी मांगे।'

आंकड़ों के आधार पर दिया जवाब

सुभासपा अध्यक्ष ने दलितों पर अत्याचार संबंधी सपा के आरोप का जवाब भी आंकड़ों के आधार पर दिया है। उन्होंने पुलिस रिपोर्ट के हवाले से लिखा है कि सपा अध्यक्ष ने जिन शहरों में सर्वाधिक दलितों पर अत्याचार होने की बात कही है, उन सभी शहरों में अत्याचार करने वाले यादव व मुस्लिम समुदाय के लोग हैं। 

उन्होंने अपने इस बयान के साक्ष्य के तौर पर आंकड़ा भी दिया है। राजभर ने लिखा है गोरखपुर जोन में दर्ज कुल 760 मामलों में 297 यादव और 344 मुस्लिम शामिल रहे हैं। इसी तरह बनारस जोन में जहां 603 मामलों में 650 यादव और 178 मुस्लिमों पर दलित उत्पीड़न के मुकदमे दर्ज हैं। 

ऐसे ही आगरा जोन में 287 केस में 85 यादव और 93 मुस्लिमों, और कानपुर जोन में 334 मुकदमों में 166 यादव और 57 मुस्लिरों पर दलितों को धमकाते, गाली देने, पीटने और हत्या के मामले दर्ज हैं। उन्होंने प्रयागराज, बरेली, मेरठ, आगरा, लखनऊ समेत सभी जोन के भी आंकड़ा देकर सपा को घेरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed