फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The league will provide daughters with opportunities to move forward: Dr. Rajeshwar Singh

लीग से बेटियों को मिलेंगे आगे बढ़ने के अवसर : डॉ. राजेश्वर सिंह

Sat, 24 Oct 2026 01:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
The league will provide daughters with opportunities to move forward: Dr. Rajeshwar Singh
लखनऊ। महिला प्रो वॉलीबॉल लीग के खिलाड़ियों की नीलामी और ट्रॉफी अनावरण समारोह में सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि खेलों से अनुशासन, टीम भावना और जिम्मेदारी की सीख मिलती है। महिला सशक्तीकरण के लिए बेटियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने के अवसर देना जरूरी है। महिला प्रो वॉलीबॉल लीग इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने 1964 के टोक्यो ओलंपिक में जापान की महिला वॉलीबॉल टीम की स्वर्ण पदक जीत का उदाहरण देते हुए मेहनत और अनुशासन का महत्व बताया। कहा कि महिला प्रो वॉलीबॉल लीग देश की बेटियों को अपनी प्रतिभा निखारने और नई पहचान बनाने का अवसर देगी। समारोह में मेधज ग्रुप के चेयरमैन समीर त्रिपाठी, लीग संचालिका व महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही, डॉ. बुखरत अहमद, डॉ. आरपी सिंह, सूर्यांशी पांडेय और लीग के ब्रांड एंबेसडर संग्राम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed