सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Agar Malwa News ›   Agar Malwa: BJP MLA of Agar accused of hooliganism, Congress protests in protest

Agar Malwa: आगर के भाजपा विधायक पर गुंडागर्दी का आरोप, विरोध में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

अमर उजाला, न्यूज डेस्क, आगर-मालवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 07 Jul 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
सार

रविवार को कांग्रेस के पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आगर जिला मुख्यालय पर स्थित एसपी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा विधायक मधु गहलोत पर कार्रवाई की मांग की। 

Agar Malwa: BJP MLA of Agar accused of hooliganism, Congress protests in protest
भाजपा विधायक के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेसी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

आगर जिला मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रविवार को आगर जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा भारतीय जानत पार्टी के आगर विधायक मधु गहलोत पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया। विरोध प्रदर्शन किया गया और तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई।
Trending Videos


दरअसल दो जुलाई को आगर जिले के बड़ोद विकासखंड के रहने वाले सुनील व्यास नामक युवक के साथ कुछ लोगों द्वारा बड़ोद-डग मार्ग पर मारपीट की गई थी। इसमें युवक द्वारा खुद के बयान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था, जिसमें बताया गया कि आगर विधायक मधु गहलोत के लोगों ने उसके साथ मारपीट की है। उसके हाथ पैर तोड़ दिए गए। उसकी कार को भी टक्कर मार-मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी मामले को लेकर रविवार को कांग्रेस के पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आगर जिला मुख्यालय पर स्थित एसपी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कार्रवाई की मांग की। वानखेड़े ने बताया कि बड़े ही शर्म की बात है जनता विधायक को चुनती है उनकी हिफाजत के लिए, लेकिन आगर जिले में एक ऐसा विधायक है जो खुद ही जनता को पिटवा रहा है। अगर कोई आम व्यक्ति उसकी बात नहीं सुनता है तो अपने गुंडो को भेजकर पिटाई करवाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed