सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Agar Malwa News ›   Agar Malwa News: Those who installed CCTV cameras turned out to be thieves Nalkheda police arrested two accuse

MP News: यह क्या! सीसीटीवी कैमरा लगाने वाले  ही निकले चोर, नलखेड़ा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 26 May 2024 12:38 PM IST
विज्ञापन
सार

नलखेड़ा थाना प्रभारी शशि उपाध्याय ने बताया कि दोनों चोर सीसीटीवी कैमरा लगाने का काम करते हैं, उन्हें पता है कि सीसीटीवी कैमरे में फुटेज आने से कैसा बचा जा सकता है।

Agar Malwa News: Those who installed CCTV cameras turned out to be thieves Nalkheda police arrested two accuse
पुलिस गिरफ्त में दो आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले की नलखेड़ा तहसील में एक चौका देने वाला मामला सामने आया है। जहां, सीसीटीवी कैमरे लगाने वाले ही असली चोर निकले। यह चोर सीसीटीवी कैमरा लगाने का काम करते हैं, जिन्हें जानकारी थी कि चोरी होने के बाद कैमरा की डीवीआर निकालनी है, ताकि वे सीसीटीवी फुटेज में नहीं आ सकें।

Trending Videos


दरअसल, नलखेड़ा तहसील में चोरों द्वारा दो शासकीय कार्यालय में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था, जिसमें लोक सेवा केंद्र और तहसील कार्यालय में चोरी हुई थी। पहली चोरी में दोनों चोरों ने ईकेशन कंपनी का 8 पॉइंट का डीवीआर, पावर सप्लायर, एडाप्टर चोरी कर लिया था। वहीं, दूसरी चोरी में सीपीयू, मॉनिटर, कीबोर्ड, यूपीएस, 4 कैमरा और पावर सप्लायर चोरी किया था। पुलिस ने चोरी के आरोप में सोहेल उर्फ कालू पिता मेजवानी पिता भुरू खां (21) निवासी नलखेड़ा और अल्फेज पिता अनवर मोहम्मद जाकिर (20) साल निवासी नलखेड़ा को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे देते थे चोरी की वारदात को अंजाम
नलखेड़ा थाना प्रभारी शशि उपाध्याय ने बताया कि दोनों चोर सीसीटीवी कैमरा लगाने का काम करते हैं, उन्हें पता है कि सीसीटीवी कैमरे में फुटेज आने से कैसा बचा जा सकता है। चोर दिन में रेकी करते और रात में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। चोरी करने के बाद वे सीसीटीवी कैमरे में लगी डीवीआर निकालकर ले जाते थे, जिससे वे सीसीटीवी फुटेज में नहीं आ सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed