सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Agar Malwa News ›   Allegations of taking bribe of Rs 3 lakh from the complainant

MP: फरियादी से तीन लाख रुपये रिश्वत लेने के लगे आरोप, दो पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; एसपी ने किया सस्पेंड

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मालवा Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 17 May 2024 11:38 AM IST
विज्ञापन
सार

MP: 3 लाख की रिश्वत लेने के बाद मामला दर्ज करने को लेकर आगर एसपी ने दो हेड कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दरअसल, जमीन खरीदी बिक्री के मामले को लेकर फरियादी से 3 लाख की रिश्वत ली गई थी। यह मामला जब आगर विधायक मधु गहलोत के कार्यालय तक पहुंचा तो आगर विधायक अपने कार्यकर्ताओं के साथ आगर पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंचे और धरना प्रदर्शन किया।

Allegations of taking bribe of Rs 3 lakh from the complainant
धरने पर बैठे विधायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आगर कोतवाली थाने में पदस्थ दो हेड कांस्टेबल पर 3 लाख की रिश्वत लेने के आरोप का मामला सामने आया है, जिसमें दोनों हेड कांस्टेबल द्वारा जमीन खरीदी बिक्री के मामले को लेकर फरियादी से 3 लाख की रिश्वत ली गई थी। यह मामला जब आगर विधायक मधु गहलोत के कार्यालय तक पहुंचा तो आगर विधायक अपने कार्यकर्ताओं के साथ आगर पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंचे और धरना प्रदर्शन किया, वहीं दोनों हेड कांस्टेबल पर कार्रवाई और पैसे वापस लौटने की मांग की गई।

Trending Videos


इस दौरान विधायक व पुलिस अधीक्षक के बीच काफी देर तक बहस भी हुई। विधायक के प्रदर्शन के दौरान आगर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह द्वारा दोनों हेड कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने की कार्रवाई की गई और मामले को जांच में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि फरियादी नरेंद्र सिंह ठाकुर पिता खुमान सिंह ठाकुर निवासी माली खेड़ी रोड आगर और हंसा बंसिया पिता गिरिराज बंसिया निवासी पाल रोड द्वारा जमीन खरीदी बिक्री में धोखाधड़ी करने के मामले में करीब 02 माह पूर्व आगर कोतवाली थाने पर एजाज खान के खिलाफ आगर कोतवाली थाने पर एक शिकायती आवेदन दिया था। जिसमें पुलिसकर्मी एजाज खान पर एफआईआर दर्ज नहीं कर रहे थे।


पुलिस द्वारा एजाज खान पर प्रकरण दर्ज करने के बदले आवेदक से 03 लाख की मांग की जा रही थी, इसके बाद 15 मई 2024 को आवेदक द्वारा आगर कोतवाली थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल राधेश्याम कारपेंटर और हेड कांस्टेबल नरेंद्र सिंह भाटी को 03 लाख की रिश्वत दी गई, इसके बाद पुलिस द्वारा 15 मई 2024 को एजाज खान के खिलाफ 420 का मामला दर्ज किया गया। इसके बाद आवेदक द्वारा पुलिस द्वारा इस तरह रिश्वत लिए जाने की बात आगर विधायक मधु गहलोत से कही, पुलिस द्वारा ली गई रिश्वत से नाराज आगर विधायक अपने जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ आगर पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंचे और धरना प्रदर्शन किया और दोनों पुलिसकर्मी पर कार्रवाई और पैसे वापस लौटने की मांग की गई। 

विधायक द्वारा किए जा रहे धरना प्रदर्शन के दौरान आगर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह द्वारा दोनों हेड कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने की कार्रवाई की गई और मामले की जांच कर पैसे वापस लौटने की भी बात कही गई। वहीं विधायक द्वारा मीडिया से चर्चा करते हुए कहा गया कि पुलिस द्वारा अगर 02 घंटे के भीतर पैसे वापस नहीं लौटाए गए तो उनके द्वारा मामले को सीएम तक पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed