सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Agar Malwa News ›   Father raped his daughter for seven years in madhya pradesh Agar Malwa Hindi News

MP News: हैवानियत की दास्तां! सात साल से बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था दरिंदा पिता, उत्तेजना बढ़ाने यह खिलाया

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 12 May 2024 08:59 AM IST
विज्ञापन
सार

MP Crime News: आरोपी ने साल 2018 में पहली बार पीड़िता (बेटी) के साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद ये सिलसिला तीन साल तक चलता रहा। साल 2021 से आरोपी पिता बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। इस दौरान पीड़िता ने आरोपी की करतूत का एक वीडिया बना लिया था। 

Father raped his daughter for seven years in madhya pradesh Agar Malwa Hindi News
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

MP Crime News: मध्य प्रदेश के आगर मालवा में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पिता ने अपनी सगी बेटी के साथ सात साल तक दुष्कर्म किया। दरिंदे पिता उत्तेजना बढ़ाने के लिए उसे कैप्सूल भी खिला रहा था। पिता की करतूतों से तंग आकर बेटी ने हिम्मत जुटाई और सारी घटना हिडन कैमरे में कैद कर ली। जिसके बाद वह पुलिस के पास पहुंची और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने पास्को एक्ट समेत अपहरण की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं उसका सहयोगी काका फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार साल 2002 में आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण आरोपी पिता अपने परिवार को लेकर दूसरे राज्य चला गया था, जहां पर वह एक ज्वेलरी शॉप पर नौकर करने लगे। साल 2018 में आरोपी पिता ने पहली बार पीड़िता (बेटी) के साथ छेड़छाड़ की, जब बेटी गर्मियों की छुट्टी में अपने घर आगर आई थी। पीड़िता के दादा को लकवा हुआ था इस वजह से उन्हें देखने के लिए वह सभी लोग गांव गए थे। रात में पीड़िता अपने आरोपी पिता के पास सोई हुई थी। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ पहली बार छेड़छाड़ की। यहां से शुरू हुआ सिलसिला कई साल तक चलता रहा। तीन साल तक आरोपी अपनी बेटी के साथ ऐसे ही छेड़छाड़ करता रहा। साल 2021 में आरोपी पिता ने घर में किसी के नहीं होने पर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे जब भी मौका मिलता वह उसके साथ दुष्कर्म करता।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी पिता की करतूतों से तंग आकर पीड़िता हिम्मत जुटाई और एक हिडन कैमरा खरीदा। जिसमें आरोपी पिता की हरकतों को कैद कर लिया। इसके बाद पीड़िता अपनी बहन के घर रहने चली गई, इस दौरान आरोपी पिता उसे विदेश ले जाने की बात कहने लगा तो पीड़िता ने पिता के मोबाइल पर उसी की करतूस का वीडियो भेजा और कहा कि अगर उसे ले जाने की जबरदस्ती की तो वह पुलिस में शिकायत कर देगी। इसके बाद से वह अपनी बहन के घर रहने लगी। कुछ समय बाद पीड़िता की मां, आरोपी पिता और भाई-बहन उससे मिलने आए। आरोपी पिता ने पीड़ित बेटी से आगे की पढ़ाई हॉस्टल में रहकर करने की बात कही, जिसके बाद बैंकिंग की तैयारी के लिए उसका एक हॉस्टल में दाखिला करवा दिया। साल 2024 में आरोपी पिता की दरिंदगी फिर जाग गई। वह बेटी के हॉस्टल पहुंचा और उससे कहा कि गांव में लोग कह रहे हैं कि तुम्हारी बेटी भाग गई है। गांव में हमारी बदनामी हो रही है, तुम गांव चलो, ताकि लोगों को दिखा सकें कि उसकी बेटी कहीं नहीं गई है। बेटी पिता की बातों में आ गई और हॉस्टल से आगर आ गई।

इसके बाद आरोपी पिता परिवार में बेटी को बदनाम करने लगा। उसने कहा कि बेटी का कई लड़कों से संबंध है, इसे सुधारना होगा और तीन दिन तक उसे एक पुराने घर में कैद में रखा और उसके साथ मारपीट की। आरोपी पिता ने उसका वीडियो डिलीट करने के लिए कहा। पीड़िता ने आरोपी को बताया कि वह वीडियो एक पेन ड्राइव में है और वह हॉस्टल में है। इस पूरी घटना में उसके काका ने भी आरोपी पिता का साथ दिया। कहा कि इसे जिंदा मत रखो, नहीं तो यह समाज में हमारी बदनामी कर देगी। पीड़िता से कहा कि उसके पिता ने जो किया वह करने दे, नहीं तो उसकी सहेली को महाराष्ट्र में बेंच देगा। तू अपनी सहेली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा, इसी में तेरी और तेरी सहेली की भलाई है। 

सहेली की रिपोर्ट दर्ज करने के बहाने पीड़ित बेटी आगर कोतवाली थाने पहुंची और आरोपी पिता और उसके काका के जुल्म के बारे में पुलिस बताया। पुलिस ने बेटी की शिकायत पर शनिवार को आरोपी पिता और काका पर दुष्कर्म समेत पास्को एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस ने पिता को राउंडअप कर लिया है और फरार काका की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed