सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Agar Malwa News ›   In Agar, water spilled over the standing crops of the farmers

Agar Malwa News: आगर में तालाब की पाल फूटने से पानी ने बर्बाद की खेतों में खड़ी फसल, किसानों को नुकसान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 06 Aug 2024 09:17 AM IST
विज्ञापन
सार

पीड़ित किसानों ने बताया कि हम इसी फसल के भरोसे अपना घर और परिवार का खर्च चलाते हैं, वही फसल पानी में बह गई। पटवारी के छुट्टी पर होने की कारण वे मौके पर पहुंचकर पंचनामा नहीं बना पाए। प्रशासन हमें उचित मुआवजा दे।

In Agar, water spilled over the standing crops of the farmers
बर्बाद हुई फसल के साथ पीड़ित किसान
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के अलग अलग जिले में लगातार हो रही बारिश ने पहले से ही जहां जन जीवन अस्त व्यस्त किया हुआ है। वहीं, अब धीरे-धीरे बारिश किसानों के लिए भी मुसीबत का सबब बनने लगी है, जिसके कई उदहारण हमारे सामने हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला आगर जिले से सामने आया है, जहां तलाब की पाल फूटने के कारण तालाब का पानी किसानों के खेत में घुस गया और उनकी खड़ी फसल बर्बाद हो गई।

Trending Videos


जानकारी के मुताबिक आगर मालवा क्षेत्र में रविवार को हुई मूसलाधार बारिश के चलते रविवार सोमवार की दरमियानी रात को जिले के सालिया खेड़ी गांव की बढ़ली पर बने छोटे तालाब की पाल अचानक फूट गई, जिससे तालाब से अत्यधिक पानी का रिसाव हुआ और पानी किसानों के खेतों में घुस गया। बताया जा रहा है कि पानी का बहाव इतना तेज था कि तालाब की पाल के बीच सेंटर से 15 फीट तक गहरा गड्ढा हो गया। साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि तालाब का पानी लगभग 7 से 8 किसानों की 20 बीघा जमीन से होते हुए बड़े तालाब में पहुंचा, जिससे किसानों की सोयाबीन की फसल बर्बाद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित किसानों ने बताया कि हम इसी फसल के भरोसे अपना घर और परिवार का खर्च चलाते हैं, वही फसल पानी में बह गई। किसानों ने पटवारी को भी अवगत करवाया पर वह छुट्टी पर होने की कारण  मौके पर पहुंचकर पंचनामा नहीं बना पाए। किसानों ने प्रशासन से उचित मुआवजे की गुहार लगाई है।

जिन किसानों की फसल पर तालाब का पानी फिरा है उनमें राजेश कटारिया, मुकेश कटारिया, नारायण सिंह कटारिया, जगदीश निंबोदिया, प्रदीप पाटीदार,महेश भिलाला, भेरूलाल भिलाला, रामू सेठ वा अन्य किसानो का नाम शामिल हैं। इन किसानों ने शासन प्रशासन से उचित मुआवजा राशि प्रदान करने की गुहार लगाई है।
 

बर्बाद हुई फसल के साथ पीड़ित किसान

बर्बाद हुई फसल के साथ पीड़ित किसान

 

बर्बाद हुई फसल के साथ पीड़ित किसान

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed