सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Agar Malwa News ›   MP News In village where principal was made to sit horse respect he was accused being against Sanatan Dharma

MP News: जिस गांव में प्राचार्य को ससम्मान घोड़े पर बैठाया, उन्हीं पर लगा सनातन धर्म विरोधी का आरोप, FIR दर्ज

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, आगर-मालवा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 31 Jul 2024 08:33 PM IST
विज्ञापन
सार

आगर-मालवा जिले के पालखेड़ी में स्थित पीएम श्री स्कूल के प्राचार्य पर सनातन धर्म के विरुद्ध प्रचार करने के आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने उनके विरुद्ध धरना प्रदर्शन किया। साथ ही उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई।

MP News In village where principal was made to sit horse respect he was accused being against Sanatan Dharma
प्राचार्य के विरुद्ध ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आगर-मालवा जिले में बीते दिनों गांव के सरपंच से हुए विवाद के बाद एक सरकारी स्कूल के प्राचार्य का अटैचमेंट आदेश खत्म करने का दोबारा से आदेश जारी करते हुए पालखेड़ी के जिस स्कूल में यथावत रखा गया था, उस दौरान स्कूली बच्चों और ग्रामीणों ने संबंधित प्राचार्य को घोड़ी पर बैठाकर जुलूस निकाला और उनका स्वागत व सम्मान किया था। वहीं, हाल ही में बुधवार को उसी प्राचार्य के विरुद्ध धर्म विरोधी होने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया और प्राचार्य के विरुद्ध एफआईआर की मांग की गई। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने प्राचार्य के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करते हुए विवेचना में लिया है।

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले में गत दिनों सोशल मीडिया पर जिले के पालखेड़ी शासकीय स्कूल के प्राचार्य का एक कथित आडियो वायरल हुआ था। ऑडियो में सनातन धर्म के विरुद्ध टिप्पणी की गई थी, जिसको लेकर बुधवार को लगभग आठ गांव के ग्रामीणों द्वारा आगर जिला मुख्यालय में बड़ौद रोड़ चौराहे पर चक्का जाम कर प्राचार्य के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया गया। बताया जा रहा है कि वायरल हो रहे वाइस मैसेज में पीएमश्री हाईस्कूल पालखेड़ी के प्राचार्य कैलाश चंद्र मालवीय पर आरोप है कि उन्होंने सनातन धर्म के विरुद्ध प्रचार किया है और उनके द्वारा दिए गए उद्बोधन के ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल की गई है और सनातन धर्म का अपमान किया गया है।

ग्रामीणों के प्रदर्शन के दौरान सीएसपी मोतीलाल कुशवाह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश देकर जाम खत्म करवाने के साथ-साथ प्राचार्य के विरुद्ध बीएनएस की नवीन धाराओं में प्राचार्य के विरुद्ध प्रकरण भी दर्ज करने की बात कही है। साथ ही उन्होंने बताया कि ऑडियो को जांच में लेकर उसे पर भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

मामले में दर्ज एफआईआर के मुताबिक, फरियादी गोवर्धन पिता रामलाल चौहान जो की सरपंच हैं, ग्राम पंचायत पालखेडी के। उन्होंने संजय शर्मा के साथ थाने में उपस्थित होकर यह शिकायत दर्ज कराई है कि ग्राम पालखेड़ी पीएमश्री एकीकृत शाला के प्राचार्य केसी मालवीय द्वारा 21.07.2024 को ग्राम पालखेड़ी में वृक्षारोपण किया गया था, जिसमें प्राचार्य द्वारा बच्चों की सभा ली गई एवं बच्चों के सामने प्रजापत व ब्राह्मण समाज के लोगों को अनाप-शनाप अपशब्द बोले गए और बोला गया कि प्रजापत समाज के लोगों को एवं ब्राह्मण समाज के लोगों को जूते मारो व समाज के लोगों को जातिगत अपशब्द बोलकर अपमान किया है, जिससे हमारे समाज के हिंदू वर्ग के लोगों में आक्रोश पैदा हुआ है। इससे हमारी सौहार्द पर प्रतिकुल प्रभाव पड़ा है, जिसका आडियो प्राचार्य द्वारा सोशल मीडिया पर डाला गया है, जिससे सभी सनातनी धर्म की आस्था को ठेस पहुंची है।

हिंदू धार्मिक भावना को आघात हुआ है। हिंदू समाज प्राचार्य केसी मालवीय के द्वारा आए दिन ब्राह्मण व प्रजापत समाज के लोगों के खिलाफ लोगों को भड़काया जाता है, जिससे हिंदू लोगों में शत्रुता पनप रही है। आवेदन पेश करता हूं कार्रवाई की जाए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राचार्य कैलाश चंद्र मालवीय के विरुद्ध बीएनएस की धारा- 353 (2), 299 व 196 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया है।

मामले में प्राचार्य मालवीय का कहना है कि मेरे विरुद्ध क्या धरना प्रदर्शन किया गया और क्या एफआईआर दर्ज की गई, इसकी तो मुझे जानकारी नहीं है। जबकि इसके पूर्व में मेरे द्वारा पुलिस को आवेदन देकर मेरे खिलाफ फैलाई जा रही भ्रामक जानकारियों से में अवगत करा चुका था। लेकिन पुलिस ने यदि बिना किसी आधार या साक्ष्य के मुझ पर एफआईआर दर्ज की है तो मैं संबंधित को न्यायालय में घसीटूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed