{"_id":"66b06eb19c8498113c0c62ed","slug":"tanisha-returned-home-after-getting-air-force-training-city-became-tricolor-welcomed-by-showering-flowers-at-many-places-agar-malwa-news-c-1-1-noi1226-1964611-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agar Malwa: वायु सेना का प्रशिक्षण प्राप्त कर घर लौटी तनिषा, तिरंगामय हुआ शहर; जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agar Malwa: वायु सेना का प्रशिक्षण प्राप्त कर घर लौटी तनिषा, तिरंगामय हुआ शहर; जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 12:06 PM IST
विज्ञापन
सार
MP: आगर मालवा नगर की बेटी तनिषा रविवार शाम को जब वायु सेना का प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने घर लौटी तो नगरवासियों ने जगह जगह पुष्पवर्षा करते हुए उसका स्वागत किया। बताया जा रहा है कि जिले की वह पहली महिला है जो वायु सेना में अपनी सेवाएं देगी।
वायु सेना का प्रशिक्षण प्राप्त कर घर लौटी तनीषा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
देश सेवा करने का जज्बा और परिवार के हौंसले से तनिषा का भारतीय वायु सेना में चयन हुआ और वह 8 माह का प्रशिक्षण प्राप्त कर रविवार शाम को जब वापस आई तो शहरवासियों ने भव्य स्वागत किया। तनिषा जिले की पहली ऐसी बालिका है जो भारतीय वायु सेना में अपनी सेवाएं देगी।
आगर जिला मुख्यालय पर
छोटे गवलीपुरे के निवासी सुनिल गवली की बस स्टेंड पर एक छोटी सी किराना दुकान है और शुरूआती दौर से ही सुनिल गवली ने बेटी को बेटे की तरह माना और उसका पालन-पोषण एक बेटे के रूप में किया। बेटी भी पिता के सपने को साकार करने के लिए जुट गई। प्रारंभिक शिक्षा से लेकर स्नातक की शिक्षा आगर से ही प्राप्त की। इसी बीच भारत सरकार की अग्निवीर योजना आरंभ हो गई तो तनिषा को अपने पिता का सपना साकार करने का अवसर मिल गया। मातृभूमि की सेवा करने का लक्ष्य रखते हुए तनिषा ने अग्निवीर योजना के तहत् आवेदन किया तो उसका चयन भी हुआ और 8 माह के कठोर प्रशिक्षण के उपरांत तनिषा रविवार को वापस अपने गृह नगर आई तो समाजजनों सहित शहरवासियों ने उसका भव्य स्वागत किया।
जिला मुख्यालय पर जैसे ही तनिषा ने नगर प्रवेश किया तो उसका गाजे-बाजे से एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष निलेश जैन पटेल सहित पार्षदगणों ने प्रथम नगर आगमन पर स्वागत कर शुभकामनाएं दी। इसके बाद खुली जीप में सवार होकर तनिषा अपने घर के लिए रवाना हुई। जगह-जगह स्वागत हुआ तो तनिषा ने भी शहरवासियों का अभिवादन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरूष एवं बच्चे शामिल थे।