सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Agar Malwa News ›   the pond spewed out 500 rupee notes worth lakhs During cleaning

MP News: सफाई के दौरान तालाब ने उगले 500 के गले हुए लाखों रुपये के नोट, मौके पर पहुंची पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 29 May 2024 03:03 PM IST
विज्ञापन
सार

MP News: आगर जिला मुख्यालय पर स्थित मोती सागर तालाब में खुदाई के दौरान अल सुबह लाखों रुपए खुदाई में निकलने की सूचना मिलने पर नगर पालिका अध्यक्ष मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी है। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंचीं और रुपए को लेकर कोतवाली थाने पर ले जाया गया, जहां पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

the pond spewed out 500 rupee notes worth lakhs During cleaning
500 के गले हुए लाखों रुपये के नोट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आगर नगर पालिका के द्वारा आगर मोतीसागर का सौंदर्यकरण और गहरीकरण को लेकर खुदाई करवाई जा रही थी। खुदाई के दौरान तालाब के नाव घाट पर झाड़ियां हटाई जा रही थी, जहां पर उपस्थित बच्चों को सबसे पहले यह रुपए दिखाई दिए। जिसके बाद वहां पर मौजूद मजदूरों द्वारा रुपए मिलने की सूचना नगर पालिका प्रशासन को दी गई। सूचना मिलने पर आगर नगर पालिका अध्यक्ष निलेश जैन पटेल घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को बताया गया।

Trending Videos

 

नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि मोतीसागर तालाब में खुदाई कार्य शुरू करवाया गया था, जहां पर खुदाई के दौरान यह रुपए निकले हैं। रुपय पूरी तरह पानी से गलकर सड़ गए हैं, रुपए की गड्डियों को देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है की रुपए करीब 05-07 लाख रुपए है, जिन्हें पुलिस के सुपुर्द किया गया है

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed