सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Agar Malwa News ›   Agar Malwa robber bride and her accomplices who fled next day of wedding are in police custody

Agar Malwa: शादी के अगले दिन फरार होने वाली लुटेरी दुल्हन और उसके साथी पुलिस की गिरफ्त में, ऐसे हुआ खुलासा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर-मालवा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 28 Jul 2024 02:40 PM IST
विज्ञापन
सार

आगर जिले की नलखेड़ा पुलिस ने पैसे लेकर शादी कराने और शादी के बाद फरार होने वाली लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह का खुलासा किया है। लुटेरी दुल्हन सहित उसके साथियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

Agar Malwa robber bride and her accomplices who fled next day of wedding are in police custody
पुलिस की गिरफ्त में लूटेरी दुल्हन और उसके साथी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आगर मालवा जिले में शादी के नाम पर ठगने वाली लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह का पर्दाफाश आगर के नलखेड़ा पुलिस के द्वारा किया गया है। दरअसल, साल 2023 के मई महीने में शादी का झांसा देकर फरार होने वाली लुटेरी दुल्हन व उसका गिरोह अब पुलिस की गिरफ्त में है।

Trending Videos


जानकारी के मुताबिक, नलखेड़ा क्षेत्र के कैलाश नागर ने पुलिस को रिपोर्ट कर बताया कि उनसे शादी के नाम पर एक लाख 65 हजार रुपये लेकर शादी करवाई गई और शादी के अगले दिन ही लुटेरी दुल्हन अपने गिरोह के साथ फरार हो गई। मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 194/23 धारा- 420, 34 भादवि का पंजीबद्ध कर लुटेरी दुल्हन व गिरोह की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की टीम भोपाल, राजगढ़, बोडा, पचोर व सारंगपुर व आसपास के अंचलों में लगातार दबिश देती रही। मामले में आरोपी रतनलाल निवासी मगराना थाना सारंगपुर, जिला राजगढ़, सुनिल निवासी महुआ थाना बोडा, जिला राजगढ़, रोडमल निवासी रामपुरा थाना नलखेड़ा जिला आगर, नैम सिंह उर्फ चैन सिंह उर्फ सोनू निवासी महुआ थाना बोडा, जिला राजगढ़, राहुल निवासी दोलतपुर थाना बन्डा जिला सागर हाल भोपाल, प्रीति उर्फ ममता निवासी भोपाल और सुसमा निवासी पिपलानी भोपाल यहां वहां चकमा देते रहे। 

पुलिस द्वारा सख्ती करने कर आरोपियों ने बताया कि गिरोह का मुख्य उद्देश्य शादी के झांसे में फंसा कर लोगों को ठगना था। यह गिरोह पहले अपने सदस्यों और इलाके में सक्रिय दलालों के माध्यम से संभावित शिकार को तलाशता था। शादी के लिए तैयार लड़की का परिचय देकर उसे लड़के के घर भेजता था। शादी होने के बाद यह गिरोह शादी के अगले दिन मौका पाकर नकदी और कीमती सामान लेकर फरार हो जाता था। इस गिरोह की साजिश इतनी सटीक होती थी कि वे अपने निशाने पर ऐसे लड़कों को चुनते थे, जिनकी शादी नहीं हो रही थी और शादी के लिए बेताब थे।

इस प्रकार, शादी का झांसा देकर यह गिरोह लोगों को ठगने में सफल होता था। गिरोह अपने शिकार को फंसाने और ठगने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करता था। अपना अगला शिकार ढूंढ पाते इसके पहले ही पुलिस ने इस गिरोह की साजिश नाकाम करते हुए शुक्रवार को लुटेरी दुल्हन सहित अन्य सदस्यों को हिरासत में ले लिए।

गौरतलब है कि क्षेत्र में शादी के नाम पर ठगी करने के दर्जनों मामले हो चुके हैं। यह गिरोह इलाके में सक्रिय अपने दलालों के माध्यम से सॉफ्ट टारगेट चुनते हैं। शादी के पहले परिवार की माली हालत की तमाम जानकारी और उनकी आवश्यकताओं पर पूरी नजर रखते हैं।

पुलिस की गिरफ्त में लूटेरी दुल्हन और उसके साथी

पुलिस की गिरफ्त में लूटेरी दुल्हन और उसके साथी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed