{"_id":"6a4248c9cc46e38c3c02bfbd","slug":"all-details-and-footage-did-not-provide-any-clue-suspicion-of-murder-by-giving-contract-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली मारकर दंपति की हत्या का मामला : कॉल डिटेल और फुटेज से नहीं मिला सुराग, सुपारी देकर हत्या कराने का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली मारकर दंपति की हत्या का मामला : कॉल डिटेल और फुटेज से नहीं मिला सुराग, सुपारी देकर हत्या कराने का शक
Mon, 29 Jun 2026 04:06 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 29 Jun 2026 04:06 PM IST
सार
भोपाल के ऐशबाग में रिटायर्ड दंपति हेमंत और शकुंतला बारीक की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस को अब तक कोई अहम सुराग नहीं मिला है। सीसीटीवी और कॉल डिटेल से भी सफलता नहीं मिली। पुलिस परिचितों, किराएदारों, संपत्ति विवाद और सुपारी एंगल समेत सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
विज्ञापन
भोपाल में दंपति की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऐशबाग इलाके में गोली मारकर दंपति की हत्या करने के मामले में पुलिस को अभी तक अहम सुराग नहीं लगा है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से मदद नहीं मिली है। दोनों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल में भी कोई संदिग्ध फोन नंबर नहीं मिला है। अब पुलिस का फोकस दंपति के घर आने वाले परिचितों व किराएदारों पर ही है। पुलिस ने ऐसे बीस लोगों की सूची भी तैयार की है उनके पूछताछ कर गुत्थी सुलझाने की कोशिश की जाएगी। पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही कि कहीं किसी ने सुपारी देकर दंपति की हत्या तो नहीं कराई।
ऐशबाग पुलिस ने तीन दिन पहले सुदामा नगर निवासी रिटायर्ड दंपति हेमंत बारीक (70) और उनकी पत्नी शकुंतला बारीक (70) की लाश उनके ही घर से बरामद की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि दोनों को दो-दो गोली मारी गई थीं। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की लेकिन तीन दिन बाद भी कोई अहम सुराग नहीं मिल पाया है। जांच फिलहाल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), सीसीटीवी फुटेज और रिश्तेदारों से पूछताछ पर टिकी हुई है। पुलिस का मानना है कि दोहरे हत्याकांड को किसी करीबी ने अंजाम दिया है और इसके पीछे संपत्ति या पैसों का विवाद हो सकता है।
ये भी पढ़ें- डबल मर्डर का सुराग नहीं: इटारसी की संपत्ति बेचने पर आए 13 लाख बैंक में जमा फिर क्यों हुई हत्या, उलझी पुलिस
विज्ञापन
कैमरे खंगाले, कॉल डिटेल निकलवाई
पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें घटनास्थल से मुख्य सडक़ तक लगे 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल चुकी हैं। साथ ही मृतक दंपति के मोबाइल फोन की सीडीआर निकलवाई गई। जिससे घटना से पहले संपर्क में आए लोगों की जानकारी मिल सके। पुलिस को उम्मीद है कि तकनीकी साक्ष्यों से जल्द अहम सुराग मिलेंगे। एफएसएल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार दोनों को बेहद करीब से गोली मारी गई थी। डॉक्टरों की राय मिलने के बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए चुनिंदा शार्प शूटरों और आपराधिक गतिविधियों में शामिल संदिग्धों से पूछताछ शुरू की है। हालांकि अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।
ये भी पढ़ें- संपत्ति या रंजिश? भोपाल में दंपति की गोली मारकर हत्या, दो दिन तक पड़ी रहीं लाशें; FSL जांच ने पलटी कहानी
पिछले दरवाजे के घुसे बदमाश
सूत्रों के मुताबिक घटना के समय मकान का पिछला दरवाजा खुला था, जिससे आशंका है कि आरोपी पीछे के रास्ते से घर में घुसे और वारदात के बाद उसी रास्ते से फरार हो गए। दंपति की ऊपरी मंजिल छात्रों को किराए पर दी गई थी। दो दिन तक दोनों के नहीं दिखने पर किराएदार किराया देने पहुंचा तो घर से बदबू आ रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलकर देखा तो हेमंत बारीक का शव बिस्तर पर और शकुंतला बारीक का शव सोफे पर पड़ा मिला। पुलिस को आशंका है कि हत्या किसी परिचित ने की है। संपत्ति या पैसों का विवाद संभावित वजह माना जा रहा है। शार्प शूटरों और आपराधिक प्रवृत्ति के संदिग्धों से भी पूछताछ जारी है।