सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Anuppur News: After the death of woman in road accident family created ruckus on National Highway

Anuppur News: सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा, पांच घंटे जाम रहा नेशनल हाईवे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 29 Jun 2024 11:36 AM IST
विज्ञापन
सार

तहसीलदार अनुपम पांडे ने बताया कि परिजनों की मांग के आधार पर तत्काल 1 लाख की सहायता राशि दी गई। साथ ही मोजर वेयर कंपनी में एक व्यक्ति की नौकरी दी जाएगी। आश्वासन के जाम लोग सड़क से हट गए।    

Anuppur News: After the death of woman in road accident family created ruckus on National Highway
हाईवे पर बैठे मृतका के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अनूपपुर जिले के भालूमाड़ा थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने नेशनल हाईवे पर बदरा तिराहे के पास सड़क पर शव रखकर पुलिस और प्रशासन के खिलाफ विरोध करने लगे। इस कारण शाम करीब 7:00 बजे से रात 12:00 बजे तक नेशनल हाईवे जाम रहा। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दूसरी और पुलिस और प्रशासन के द्वारा मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन परिजन मुआवजे की मांग को लेकर के सड़क पर डटे रहे।

Trending Videos


यह है मामला? 
बीते दिन एचआरसी कंपनी की हाईवा फ्लाई ऐश (राखड) लेकर बंद पड़ी हरद ओसियम खदान जा रही थी। इस दौरान कुशियरा रेलवे अंडर ब्रिज के लगे बेरिकेट से पहले हाईवा क्रमांक एमपी  34 एच 1080 ने बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला प्रीति शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज शहडोल ले जाया गया, जहां से जबलपुर के मेट्रो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान  प्रीति की 28 जून को मौत हो गई। भालूमाड़ा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


5 घंटे बाधित रहा नेशनल हाईवे  
28 जून की देर शाम जबलपुर से महिला का शव आते ही परिजनों और समाज के लोगों ने नेशनल हाईवे बदरा एनएच 43 पर चक्काजाम कर दिया। इससे दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। आनन-फानन में जिले का प्रशासनिक अमला पुलिस बल के साथ पहुंचा। करीब पांच घंटे की समझाइश के बाद परिजन माने और सड़क से हटे। 

एक लाख की सहायता दी
तहसीलदार अनुपम पांडे ने बताया कि परिजनों की मांग के आधार पर तत्काल 1 लाख की सहायता राशि और मोजर वेयर कंपनी में एक व्यक्ति की नौकरी दी जाएगी। आश्वासन के जाम लोग सड़क से हट गए। इस जाम में मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और जैतपुर विधायक जय सिंह मरावी समेत सैकड़ों लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed