{"_id":"69d1c188a222e3c4ff063be8","slug":"mp-weather-today-public-life-disrupted-by-storms-rain-and-hail-in-madhya-pradesh-alert-issued-for-27-distr-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Today: आंधी-बारिश व ओलों से जनजीवन प्रभावित, इन 27 जिलों में अलर्ट; सड़कों पर बिछी दिखी सफेद चादर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Today: आंधी-बारिश व ओलों से जनजीवन प्रभावित, इन 27 जिलों में अलर्ट; सड़कों पर बिछी दिखी सफेद चादर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Sun, 05 Apr 2026 07:30 AM IST
विज्ञापन
सार
MP Weather Update Today: मध्यप्रदेश में सक्रिय मजबूत वेदर सिस्टम के चलते मौसम पूरी तरह बदल गया है। कई जिलों में ओले, तेज आंधी और बारिश दर्ज की गई है, जिससे फसलों और जनजीवन पर असर पड़ा है। मौसम विभाग ने ग्वालियर समेत 27 जिलों में अलर्ट जारी किया है और 8 अप्रैल तक ऐसे ही हालात बने रहने की संभावना है। चंबल समेत कई जिलों में ओलों की वजह से सड़के सफेद हो गई। किसानों को इस बीच बड़े नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।
MP Weather Today: किसानों पर ओलों की मार, फसलें बर्बाद।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। प्रदेश में सक्रिय मजबूत वेदर सिस्टम के चलते कई इलाकों में ओलावृष्टि, तेज बारिश और आंधी का असर देखने को मिल रहा है। हालात ऐसे बने कि कुछ जगहों पर सड़कों पर बर्फ जैसी सफेदी छा गई, जिससे नज़ारा पूरी तरह बदला हुआ नजर आया। शनिवार को बैतूल, श्योपुर और मुरैना समेत कई जिलों में जमकर ओले गिरे, जबकि 20 से ज्यादा जिलों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की गई। रविवार को भी राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने ग्वालियर सहित 27 जिलों में फिर से आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। ओलावृष्टि की वजह से चंबल, नरसिंहपुर, बुंदेलखंड समेत कई जगहों पर सड़के सफेद चादर की तरह दिखनी लगी। किसानों की खेत पर खड़ी और खलिहानों में रखी फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।
इन जिलों में आज बदलेगा मौसम
ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर समेत कई जिलों में दोपहर बाद मौसम अचानक बदल सकता है।यहां 30 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है।
क्यों बिगड़ा मौसम का मिजाज?
प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय होने से मौसम अस्थिर बना हुआ है। इसके असर से सुबह से ही कई इलाकों में बादल छाए रहे और फिर दोपहर के बाद तेज गतिविधियां शुरू हो गईं।
यह भी पढ़ें- NSUI ने चस्पा किए पोस्टर, CMHO बोले- कार्रवाई जारी, राजनीति न करें
आंधी का भी अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, 8 अप्रैल तक तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा। कुछ जिलों में हवा की रफ्तार 50-60 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है, जबकि अन्य क्षेत्रों में 30-40 किमी/घंटा की गति से हवाएं चलेंगी।
आगे क्या होगा?
7 अप्रैल से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा, जिससे 10-11 अप्रैल तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इसके बाद सिस्टम कमजोर पड़ेगा और गर्मी तेजी से बढ़ेगी। अप्रैल के आखिरी हफ्ते में ग्वालियर-चंबल और मालवा-निमाड़ क्षेत्र में तापमान 44-45 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें-एमपी में मौसम का डबल अटैक,ओले-आंधी के बीच गिरी पारा,बिजली गिरने से 4 मौत, 45 जिलों में अलर्ट
फसलों पर असर, लोग भी परेशान
बारिश और ओलावृष्टि का असर खेती पर साफ दिख रहा है। कई इलाकों में फसलें खराब हुई हैं, वहीं अचानक बदले मौसम से आम जनजीवन भी प्रभावित हुआ है स्कूल, दफ्तर और रोजमर्रा के कामकाज में दिक्कतें सामने आईं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X