सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Kotma Agarwal Lodge accident: Building engineer suspended

अनूपपुर का कोतमा अग्रवाल लॉज हादसा: बिल्डिंग इंजीनियर निलंबित, सीएमओ की अनुपस्थिति पर गिर सकती है गाज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Tue, 07 Apr 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
सार

कोतमा में अग्रवाल लॉज की चौथी मंजिल का निर्माण बिना अनुमति पाया गया, साथ ही पास के प्लॉट पर अवैध खुदाई चल रही थी। पुलिस ने केस दर्ज किया है। भोपाल से जांच टीम गठित की गई है। 

Kotma Agarwal Lodge accident: Building engineer suspended
गिरी हुई बिल्डिंग का मलबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अनूपपुर के कोतमा नगर में अग्रवाल लॉज भवन ढहने से तीन लोगों की मौत और तीन के गंभीर रूप से घायल होने के मामले में प्रशासन ने प्रारंभिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में जिम्मेदार बिल्डिंग इंजीनियर को प्रशासन में निलंबित कर दिया है।

Trending Videos


वहीं घटना वाले दिन मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रदीप झरिया के बिना विभागीय अनुमति अनुपस्थित रहने के मामले को गंभीर लापरवाही मानते हुए कमिश्नर ने जांच के निर्देश दिए हैं। शनिवार शाम हुई इस दर्दनाक घटना में लॉज की इमारत धराशायी हो गई थी। लगभग 24 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मलबे में दबे घायलों को बाहर निकाला जा सका। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  पत्नी को डीजल डालकर जिंदा जलाया, इलाज के दौरान मौत; नशे में आकर कर दिया कांड

बिना अनुमति हो रहा था निर्माण
प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि अग्रवाल लॉज की चौथी मंजिल के निर्माण के लिए नगर पालिका से अनुमति नहीं ली गई थी। इसके साथ ही समीप स्थित खाली प्लॉट पर गहरी खुदाई का कार्य भी बिना स्वीकृति के संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने लॉज संचालक एवं समीपस्थ भूमि पर कार्य करा रहे भूमि स्वामी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

भोपाल से गठित जांच समिति
घटना को गंभीरता से लेते हुए राज्य शासन ने भोपाल से एक जांच समिति गठित की है। यह टीम आगामी दिनों में कोतमा पहुंचकर पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर लापरवाह अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध आगे की कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। इस मामले पर अनूपपुर कलेक्टर हर्षल पंचोली ने कहा कि मामले में बिल्डिंग इंजीनियर को सस्पेंड किया गया है एवं सीएमओ के अनुपस्थित रहने पर कमिश्नर ने इसे संज्ञान में लिया है। जल्द ही इस पर कार्रवाई हो सकती है। भोपाल स्तर से भी जांच के लिए टीम गठित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed