सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Anuppur News: Transport constable suspended for abusing while making a video

Anuppur News: वीडियो बना रहे युवकों से परिवहन कर्मचारियों ने की गाली-गलौज, शिकायत के बाद आरक्षक निलंबित

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 15 Sep 2024 09:51 PM IST
विज्ञापन
सार

रामनगर थाना अंतर्गत आमाडाड में परिवहन विभाग की जांच के दौरान दो ग्रामीणों द्वारा वीडियो बनाए जाने पर परिवहन आरक्षक ऋतु शुक्ला ने अभद्र व्यवहार करते हुए उन्हें गाली-गलौज की। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

Anuppur News: Transport constable suspended for abusing while making a video
ग्रामीणों से गाली-गलौज का मामला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

परिवहन विभाग कर्मी रामनगर थाना अंतर्गत आमाडाड में जांच कार्रवाई कर रहे थे। इस दौरान दो ग्रामीण वहां पर पहुंचकर इस कार्रवाई का वीडियो बनाने लगे। इससे नाराज होकर के परिवहन विभाग में पदस्थ आरक्षक ने उप निरीक्षक की उपस्थिति में दोनों युवकों से गाली गलौज शुरू कर दी। इतना ही नहीं उन्हें अपमानित करते हुए झूठे मामले में फंसा देने की धमकी दी। इसके बाद जब पीड़ित युवकों ने इसकी शिकायत रामनगर थाने पहुंचकर दर्ज कराई तो वहां भी परिवहन विभाग के गलीबाज कर्मचारियों ने कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने की शिकायत पहुंचकर दर्ज कर दी। समझौते का दबाव बनाने लगे। जब कार्रवाई नहीं हुई तो इस पूरे मामले का वीडियो युवकों ने बना लिया था, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद परिवहन आरक्षक ऋतु शुक्ला को निलंबित कर दिया गया है।

Trending Videos


यह है मामला 
परिवहन आरक्षक आरटीओ चेकप्वाइंट अनूपपुर ऋतु शुक्ला एवं मीनाक्षी गोखले के द्वारा में 14 सितंबर को दोपहर 3:30 बजे  आमाडाड में जांच की जा रही थी। इसी दौरान स्थानीय दो ग्रामीण मुनेंद्र यादव एवं इंद्रपाल यादव इस कार्यवाही का मौके पर पहुंचकर वीडियो बनाने लगे। जिससे नाराज होकर के ऋतु शुक्ला गाली गलौज पर उतर आई और अभद्रता करते हुए युवकों से धक्का मुक्की भी करने लगी। इतना ही नहीं उन्हें झूठे मामले में फंसा देने की धमकी दीगई। इसके बाद गाली गलौज से आहत होकर दोनों ग्रामीणों ने इसकी शिकायत रामनगर थाने में दर्जकराई। इसके बाद मामले की सूचना मिलने पर परिवहन कर्मचारियों ने भी झूठी शिकायत करते हुए कार्य में बाधा उत्पन्न करने और उन्हें घूरने से संबंधित शिकायत रामनगर थाने में दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने जब कोई कार्रवाई नहीं की तो दोनों ग्रामीणों ने परिवहन विभाग के दोनों महिला अधिकारी कर्मचारी के द्वारा की गई अभद्रता वह गाली गलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरक्षक को किया गया निलंबित 
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल होने के पश्चात परिवहन आरक्षक ऋतु शुक्ला को सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील नियम 1966 के तहत निलंबित कर दिया गया है। जिन्हें निलंबन काल में परिवहन आयुक्त कार्यालय ग्वालियर अटैच किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed