सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Anuppur In survey 116 houses were found damaged due to vibrations caused by blasting here is whole matter

Anuppur News: सर्वे में 116 मकान ब्लास्टिंग से होने वाली कंपन की वजह से पाए गए क्षतिग्रस्त, ये रहा पूरा मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Tue, 05 Nov 2024 11:57 AM IST
विज्ञापन
सार

कोयला खदान में किए जाने वाले बारूदी विस्फोट के कारण डोला में स्थानी रहवासियों का हाल बेहाल हो गया है, जिसके कारण उनके घर ढहने की कगार पर पहुंच गए हैं, जिसकी शिकायत के बाद अंतत टीम ने मौके पर जाकर क्षतिग्रस्त मकानों का जायजा लिया।

Anuppur In survey 116 houses were found damaged due to vibrations caused by blasting here is whole matter
ब्लास्टिंग से क्षतिग्रस्त मकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अनूपपुर जिले में एसईसीएल हसदेव क्षेत्र अंतर्गत राजनगर ओपन कास्ट कोयला खदान में कोयला उत्खनन के लिए किया जा रहे ब्लास्टिंग से स्थानीय रहवासियों के मकान क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने जनसुनवाई में कलेक्टर से इस मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद प्रशासन के द्वारा इसकी जांच के लिए टीम गठित की गई थी। जहां मौके पर जाकर टीम ने प्रत्येक घर का सर्वे किया। सर्वे में प्रभावित घरों का निरीक्षण टीम ने मौके पर जाकर के किया जहां ब्लास्टिंग से यहां के लोगों की परेशानी टीम को नजर आई। प्रत्येक घर क्षतिग्रस्त हालत में पाया गया, जिसके लिए यह लोग क्षतिपूर्ति की मांग कर रहे थे।

Trending Videos


एसडीएम कार्यालय कोतमा ने सर्वे कार्य के लिए आठ सदस्यीय टीम गठित की थी, जिसमें पांच पटवारी एवं तीन कॉलरी प्रबंधन के अधिकारी इस सर्वे कार्य में शामिल थे। जहां राजनगर ओपन कास्ट कोयला खदान से लगे हुए डोला नगर परिषद के प्रभावित वार्ड के सर्वे में कुल 116 मकान ब्लास्टिंग की वजह से क्षतिग्रस्त पाए गए, जिसके कारण लोगों के मकान में बड़ी-बड़ी दरारे बन गई हैं, जिसका प्रकरण तैयार करते हुए क्षतिपूर्ति राशि उपलब्ध कराए जाने की मांग वार्ड वासियों ने की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर की दीवार और छत पूरी तरह से क्षतिग्रस्त, कभी भी हो सकता है हादसा
मौके पर पहुंचे राजस्व तथा कालरी प्रबंधन के लोगों को स्थानीय रहवासियों ने बताया कि कोयला उत्खनन के लिए जो ब्लास्टिंग प्रबंधन के द्वारा की जाती है। उसे इतनी तेज कंपन होती है कि घर की दीवार और सीट पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिसके क्षतिपूर्ति सहायता की मांग लंबे समय से वार्ड वासी कर रहे थे। फिर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। कोयला खदान में दुर्घटना में श्रमिक की मौत के पश्चात जब वार्डवासी इस समस्या को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, तब प्रशासन ने भी इस समस्या को संज्ञान में लिया।

ब्लास्टिंग से क्षतिग्रस्त मकान, सर्वे करने के लिए पहुंचे अधिकारी और अपनी समस्या बताते स्थानीय ल

सर्वे करने के लिए पहुंचे अधिकारी और अपनी समस्या बताते स्थानीय लोग

ब्लास्टिंग से क्षतिग्रस्त मकान, सर्वे करने के लिए पहुंचे अधिकारी और अपनी समस्या बताते स्थानीय ल

सर्वे करने के लिए पहुंचे अधिकारी और अपनी समस्या बताते स्थानीय लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed