सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   One outsourced employee died and another was injured when a power outage occurred during a power repair.

Anuppur News: परमिट के बावजूद दौड़ी 11 हजार केवी लाइन, ठेका कर्मचारी की खंभे पर चिपककर मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Sun, 08 Feb 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
सार

अनूपपुर के बैहाटोला गांव में 11 हजार केवी लाइन में करंट आने से ठेका कर्मचारी कौशल केवट की मौत हो गई। परमिट के बावजूद हुई घटना से आक्रोश फैला है। विभागीय लापरवाही का आरोप लगा है। 

One outsourced employee died and another was injured when a power outage occurred during a power repair.
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अनूपपुर जिले के बैहाटोला गांव में 11 हजार केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से ठेका कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 29 वर्षीय कौशल केवट, पिता देवशरण माझी, निवासी पथरौडी के रूप में हुई है। कौशल क्रिस्टल एजेंसी के माध्यम से विद्युत विभाग में कार्यरत था।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 12 बजे बैहाटोला गांव में बिजली बंद होने की शिकायत पर कौशल केवट, गोपाल सिंह और राजेश तोमर लाइन सुधार कार्य के लिए पहुंचे थे। सप्लाई बंद करने की विधिवत परमिट लिए जाने के बावजूद 11 हजार केवी लाइन में अचानक करंट आ गया। पोल पर चढ़े कौशल केवट तेज करंट की चपेट में आ गए और खंभे से चिपक गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस हादसे में गोपाल सिंह भी गंभीर रूप से झुलस गए, जिनका उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करंट लगने के बाद साथी कर्मचारियों ने कौशल को नीचे उतारा और इलाज के लिए बैहाटोला, मनेद्रगढ़ और आमाखेरवा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रात भर भटकने के बाद अंततः कोतमा अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पढ़ें: सड़क के सवाल पर उबाल, पिंडरुखी में युवाओं ने रोका विधायक का काफिला; बिना उतरे लौटे ओमप्रकाश धुर्वे

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही से हुई मौत को लेकर कोतमा स्वास्थ्य केंद्र में लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। घटना के करीब 10 घंटे बाद तक भी कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे लोगों का गुस्सा और भड़क गया। बाद में विभाग द्वारा दोषियों पर कार्रवाई और आर्थिक सहायता का आश्वासन दिए जाने के बाद पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार किया गया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
कौशल केवट परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसकी मौत से पत्नी और दो मासूम बच्चों 7 वर्षीय बेटी और 4 वर्षीय बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed