सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Police crackdown on skeleton case, husband arrested for killing wife and burning her body

Anuppur News: नरकंकाल मामले में पुलिस का खुलासा, पत्नी की हत्या कर शव जलाने वाला पति गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Fri, 30 Jan 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
सार

26 जनवरी को मिले नरकंकाल के मामले में पुलिस ने अंधेकत्ल का खुलासा करते हुए मृतिका के पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने संतान न होने के विवाद में पत्नी की गला दबाकर हत्या की, शव को जलाकर नाले के पास गड्ढे में दबा दिया था। 

Police crackdown on skeleton case, husband arrested for killing wife and burning her body
हत्या का खुलासा करते पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

जिले के थाना राजेन्द्रग्राम क्षेत्र में 26 जनवरी की दोपहर मिले नरकंकाल के मामले में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ने प्रेसवार्ता आयोजित कर अंधेकत्ल का खुलासा किया। इस प्रकरण में पुलिस ने मृतिका के पति को गिरफ्तार किया है।

Trending Videos


पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान ने बताया कि आरोपी ने पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को नाले के पास जलाकर गड्ढे में दबा दिया था। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को थाना राजेन्द्रग्राम में ग्राम सोनहरा निवासी देव सिंह (34) ने सूचना दी थी कि ग्राम बरबसपुर के जोगी नाला के पास मानव कंकाल के अवशेष, जले हुए कपड़े, चूड़ियां और लंबे बाल पड़े हैं। सूचना पर पुलिस ने धारा 194 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'संस्कारी' चोर: पहले माता की प्रतिमा को किया प्रणाम और फिर चुरा ले गया लाखों के जेवरात, जानिए क्या है मामला

पीएम रिपोर्ट से खुला राज
एफएसएल शहडोल की टीम की मौजूदगी में घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, जहां से खोपड़ी, जबड़ा, हड्डियां और अधजले कपड़े जब्त किए गए। डॉक्टर द्वारा दी गई शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अज्ञात मानव की मृत्यु हत्या से होना तथा मृत्यु लगभग सात दिन पूर्व होना बताया गया। जांच के दौरान ग्राम बहपुर थाना अमरकंटक निवासी मडसू चंद्रवंशी, सुभाष चंद्रवंशी और पूरन चंद्रवंशी ने जबड़े के दांतों के आधार पर मृतिका की पहचान अपनी भतीजी राजेश नंदिनी उर्फ सुरसा के रूप में की। परिजनों ने मृतिका के पति रामकुमार उर्फ राजकुमार चंद्रवंशी पर हत्या की शंका जताई।

दूसरी शादी की बात पर होता था विवाद
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) और 238(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसे अभिरक्षा में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि शादी के बाद संतान न होने के कारण वह दूसरी शादी करना चाहता था, जिसका उसकी पत्नी विरोध करती थी। इसी विवाद के चलते उसने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और सबूत छिपाने के उद्देश्य से शव को जला कर नाले के पास गड्ढे में दबा दिया। आरोपी की निशानदेही पर मृतिका का मोबाइल फोन, आधार कार्ड और रेलवे टिकट जब्त किए गए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed