{"_id":"69b552743feebb604d072c2c","slug":"a-young-man-kidnapped-a-girl-due-to-one-sided-love-anuppur-news-c-1-1-noi1222-4048268-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: एक तरफा प्यार की सनक में रच डाली अपहरण की साजिश, पुलिस को लगी भनक तो तीन आरोपियों को यहां से दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: एक तरफा प्यार की सनक में रच डाली अपहरण की साजिश, पुलिस को लगी भनक तो तीन आरोपियों को यहां से दबोचा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: अनूपपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 08:59 AM IST
विज्ञापन
सार
अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र में एकतरफा प्यार के चलते युवती के अपहरण के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस गिरफ्त में आरोपी और अपहरण में उपयोग लाया गया वाहन
विज्ञापन
विस्तार
अनूपपुर जिले के जैतहरी पुलिस ने एक तरफा प्यार की सनक में युवती का अपहरण करने के मामले पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है, जबकि घटना में प्रयुक्त वाहन भी जब्त कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार 13 मार्च को पीड़िता ने थाना जैतहरी में शिकायत दर्ज कराई कि जयप्रकाश राठौर ने उसे जबरन स्कॉर्पियो वाहन में बैठाकर विवाह के उद्देश्य से अपहरण कर लिया था। पीड़िता शहडोल के पैरामेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत है और लगभग तीन वर्ष पूर्व उसकी पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से जयप्रकाश राठौर से हुई थी। आरोपी ने विवाह का दबाव बनाया, लेकिन युवती ने अपने माता-पिता की सहमति से ही विवाह करने की बात कही।
आरोपी जयप्रकाश पिपरिया में युवती को छोड़कर फरार हो गया
13 मार्च को दोपहर में युवती अपनी सहेली के साथ घर के बाहर बैठी थी, तभी काले रंग की स्कॉर्पियो से पहुंचे जयप्रकाश राठौर ने चेहरा ढककर उसे जबरन वाहन में बैठा लिया। वाहन में चालक सहित एक अन्य युवक भी मौजूद था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने तुरंत वाहन की तलाश शुरू की। आरोपी जयप्रकाश पिपरिया में युवती को छोड़कर फरार हो गया, जहां से परिजन उसे सुरक्षित घर ले आए।
ये भी पढ़ें- छिंदवाड़ा में LPG के लिए लंबी कतारें: गोदामों पर सुबह से उमड़ी भीड़, पुलिस की मौजूदगी में वितरित हुए सिलिंडर
कुछ ही घंटों में तीनों आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित की गई। जैतहरी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही घंटों में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में जयप्रकाश राठौर (23) निवासी चोरभठी थाना जैतहरी, शुभम राठौर (23) निवासी बेला थाना अनूपपुर तथा सागर पटेल (22) निवासी मौहरी थाना कोतवाली अनूपपुर शामिल हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन एम पी 65 जेड बी 4472 को भी जब्त कर लिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी जैतहरी अमर वर्मा , अमरलाल यादव, जे पी एच तिर्की, विनोद विश्वकर्मा शामिल रहे।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X