फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Lightning wreaks havoc Three dead, 10 cattle and several other animals dead, six injured

MP News: बारिश बनी काल! आकाशीय बिजली से 3 की मौत, पेड़ के नीचे खड़े 10 मवेशियों की गई जान

Sun, 26 Jul 2026 11:01 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Sun, 26 Jul 2026 11:01 PM IST
सार

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में तेज बारिश और आकाशीय बिजली ने भारी तबाही मचाई। अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हुए हैं। बिजली गिरने से 10 मवेशियों और चार छोटे पशुओं की भी जान चली गई।

विज्ञापन
Lightning wreaks havoc Three dead, 10 cattle and several other animals dead, six injured
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में रविवार दोपहर हुई तेज बारिश और आकाशीय बिजली कई परिवारों के लिए काल बन गई। कोतमा, बिजुरी और जैतहरी क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। वहीं बिजली गिरने से 10 मवेशियों और चार छोटे पशुओं की भी मौत हो गई। इसी बीच जैतहरी क्षेत्र में सोन नदी में मछली पकड़ने गए एक अतिथि शिक्षक के डूबने से हड़कंप मच गया। देर शाम तक एसडीआरएफ और पुलिस की टीम उनकी तलाश में जुटी रही।
विज्ञापन


मवेशी चराने गए व्यक्ति पर गिरी बिजली, मौके पर मौत
कोतमा थाना क्षेत्र के धवई टोला में तेज बारिश के दौरान मवेशी चराने गए मोती यादव (45) अपने पुत्र के साथ बांस की झोपड़ी में रुके थे। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से मोती यादव की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में तीन बकरियां और एक बकरा भी मर गए, जबकि उनका पुत्र सूरज यादव झुलस गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सास की मौत, बहू घायल; खेत में काम कर रही महिला पर भी गिरी बिजली
निगवानी पंचायत के विशुन टोला में बिजली गिरने से पुषनी साहू (70) और उनकी बहू कुसुम साहू गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान पुषनी साहू की मौत हो गई, जबकि कुसुम साहू का इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बिजुरी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत उमरदा के पकरिया गांव में खेत में धान की रोपाई कर रही पुनिया साहू की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। हादसे में मुनी बाई और सुनीता साहू भी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पेड़ के नीचे खड़े 10 मवेशियों की मौत
कोतमा क्षेत्र की ग्राम पंचायत उरतान में केशोरी जंगल से लौट रहे 30 से अधिक मवेशी बारिश से बचने के लिए धवई टोला के पास एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान लगातार बिजली गिरने से 10 मवेशियों, जिनमें चार बैल और छह गाय शामिल हैं, की मौत हो गई। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार पशुपालकों को पांच लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। पुलिस और पशु चिकित्सा विभाग ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

सोन नदी में डूबा शिक्षक, देर शाम तक चला रेस्क्यू
इधर जैतहरी थाना क्षेत्र के क्योंटार गांव स्थित सोन नदी के दूधिया घाट में मछली पकड़ने गए शासकीय मॉडल स्कूल लहरपुर (मुर्रा) के 40 वर्षीय अतिथि शिक्षक महेंद्र चौधरी नदी में डूब गए। उनके साथ मौजूद साथी शिक्षक ने बचाने की कोशिश की, लेकिन वह गहरे पानी में समा गए। सूचना मिलने पर पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची तथा देर शाम तक तलाश अभियान जारी रहा।


यह भी पढ़ें: इलेक्ट्रॉनिक्स-फर्नीचर शोरूम की तीन मंजिला इमारत में लगी आग, फंसे लोगों को सीढ़ियां लगाकर उतारा

प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील
लगातार हो रही बारिश और आकाशीय बिजली की घटनाओं के बाद प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों के नीचे और जलाशयों के आसपास जाने से बचने की अपील की है। अधिकारियों ने मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थानों पर रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed