{"_id":"6a41248df8cf5d641f08833e","slug":"a-12-year-old-boy-drowned-while-bathing-in-the-kavai-river-his-body-was-recovered-after-three-hours-of-effort-anuppur-news-c-1-1-noi1222-4444555-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuppur News: केवई नदी में नहाने गए 12 वर्षीय बालक की डूबने से मौत, तीन घंटे की मशक्कत के बाद मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur News: केवई नदी में नहाने गए 12 वर्षीय बालक की डूबने से मौत, तीन घंटे की मशक्कत के बाद मिला शव
Sun, 28 Jun 2026 07:42 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: अनूपपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 07:42 PM IST
सार
अनूपपुर के भालूमाड़ा थाना क्षेत्र स्थित केवई नदी पंप घाट पर नहाने गए 12 वर्षीय शिवम गुप्ता की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। करीब तीन घंटे के सर्च अभियान के बाद पुलिस और स्थानीय तैराकों ने शव बरामद किया। घटना से क्षेत्र में शोक और परिजनों में मातम पसरा है।
विज्ञापन
अनूपपुर में बालक को तलाशती रेस्क्यू टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भालूमाड़ा थाना क्षेत्र के केवई नदी पंप घाट पर रविवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय बालक की नदी में डूबने से मौत हो गई। करीब तीन घंटे तक चले सर्च अभियान के बाद स्थानीय तैराकों और पुलिस की टीम ने बालक का शव नदी से बाहर निकाला। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गेट दफाई निवासी शिवम् गुप्ता (12) पिता सोम गुप्ता अपने चार-पांच दोस्तों के साथ केवई नदी पंप घाट पर नहाने और खेलने गया था। शाम करीब साढ़े चार बजे नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते नदी में डूब गया। साथ मौजूद दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह पानी में लापता हो गया। इसके बाद बच्चों ने तत्काल घटना की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- आंगन में खेलते-खेलते कुएं में गिरा तीन साल का मासूम, डूबने से मौत; गांव में पसरा मातम
विज्ञापन
सूचना मिलते ही भालूमाड़ा थाना प्रभारी उमेश उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय तैराकों और ग्रामीणों की मदद से नदी में सर्च अभियान शुरू किया गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने नदी में उतरकर तथा जाल लगाकर लगातार तलाश की। घटना की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के लोग नदी घाट पर पहुंच गए। भीड़ अधिक होने के कारण बचाव कार्य में बाधा उत्पन्न होने लगी, जिस पर प्रशासन ने लोगों को नदी किनारे से पीछे हटाया। इस दौरान कुछ देर हल्की बहस भी हुई।
करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस और स्थानीय तैराकों को शिवम् का शव नदी से बरामद करने में सफलता मिली। शव बाहर निकलते ही घटनास्थल पर मौजूद परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

हादसे के खबर लगते ही मौके पर भीड़ लग गई।
