सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Anuppur News: Decomposed body of woman found in abandoned house in field; forensic team begins investigation

Anuppur News: खेत में बने खंडहरनुमा मकान से मिला युवती का सड़ा-गला शव, फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Mon, 16 Mar 2026 01:51 PM IST
विज्ञापन
सार

गुंवारी गांव में एक खंडहरनुमा मकान से अज्ञात युवती का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। तेज दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है।

Anuppur News: Decomposed body of woman found in abandoned house in field; forensic team begins investigation
घटना स्थल पर मिला युवती का पर्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र के ग्राम गुंवारी में उस समय सनसनी फैल गई जब एक खंडहरनुमा मकान से अज्ञात युवती का सड़ा-गला शव बरामद किया गया। दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार सुबह खेत मालिक एवं सेवानिवृत्त फौजी रामखेलावन राठौर अपने खेत पर पहुंचे थे। खेत में बने पुराने, जर्जर मकान की ओर से तेज दुर्गंध आने पर उन्हें संदेह हुआ। जब उन्होंने पास जाकर देखा तो अंदर एक युवती का शव पड़ा मिला, जो बुरी तरह सड़ चुका था। उन्होंने तत्काल गांव लौटकर घटना की सूचना ग्रामीणों को दी, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल का मुआयना करने पर पुलिस को शव के पास एक पर्स मिला, जिसकी तलाशी लेने पर एक कागज की पर्ची बरामद हुई, जिस पर काजल पुरी नाम लिखा हुआ था। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की लेकिन युवती की पहचान के संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी।

ये भी पढ़ें: Burhanpur News: नेपानगर में विकास का बिगुल, सीएम डॉ. मोहन यादव की बड़ी सौगात, करोड़ों के कार्यों का लोकार्पण

मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। प्रारंभिक जांच में शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतहरी भेज दिया है, जहां पहचान होने तक शव सुरक्षित रखा गया है।

पुलिस के अनुसार काजल पुरी नाम से एक गुमशुदगी पहले से दर्ज है, जो कि 17 फरवरी से लापता बताई गई है। इस संबंध में परिजनों द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने संबंधित परिजनों को शव की शिनाख्त के लिए बुलाया है। परिजनों द्वारा पहचान की पुष्टि होने के बाद ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों के अनुसार खेत में बना वह मकान वर्षों से खंडहर की स्थिति में है और वहां आमतौर पर कोई नहीं जाता। किसान भी कभी-कभार ही वहां पहुंचते थे। ऐसे में शव वहां कब और कैसे पहुंचा, यह जांच का विषय बना हुआ है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। गांव में घटना को लेकर दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed