{"_id":"69e48b5111b1d5d74f00478f","slug":"a-tractor-carrying-gravel-overturned-killing-four-youths-on-the-spot-after-being-crushed-under-the-engine-anuppur-news-c-1-1-noi1222-4184648-2026-04-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अनूपपुर में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर पलटने के बाद चारों पहिए हुए ऊपर, दबकर चार युवकों ने तोड़ा दम; कांप उठी रूह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनूपपुर में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर पलटने के बाद चारों पहिए हुए ऊपर, दबकर चार युवकों ने तोड़ा दम; कांप उठी रूह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: अनूपपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:07 PM IST
विज्ञापन
सार
अनूपपुर जिले के करन पठार थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी युवक गिट्टी लेने क्रेशर जा रहे थे। ट्रैक्टर के चारों पहिए ऊपर उठे हुए थे और नीचे चार युवकों के शव दबे हुए थे। यह मंजर रूह को कंपा देने वाला रहा।
अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, चार युवकों की हुई दर्दनाक मौत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अनूपपुर के करन पठार थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। ट्रैक्टर में सवार सभी लोग करंजिया डिंडोरी से अनूपपुर जिले के पौनी स्थित क्रेशर गिट्टी लेने जा रहे थे। जहां क्रेशर से लगभग तीन किलोमीटर की दूरी पर ट्रैक्टर ठाढ़ पाथर तालाब के पास अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे के समय ट्रैक्टर में चार लोग सवार थे, जो ट्रैक्टर के इंजन के नीचे दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। तस्वीरे में आप देख सकते हैं कि ट्रैक्टर के चारों पहिए ऊपर उठे हुए हैं। नीचे चार युवकों के शव बुरी तरह दबे हुए हैं। यह मंजर देख मौके पर मौजूद लोगों की रूह कांप उठी।
मृतकों की पहचान अंकुश उईके (24 वर्ष) जो कि ट्रैक्टर चला रहा था। बृजेश पेंद्रो (20 वर्ष), चंद्र प्रकाश मार्को (18 वर्ष) और रविन्द्र कुमार गोयल (30 वर्ष) निवासी भीम कुंडी, करंजिया (जिला डिंडोरी) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी युवक अनूपपुर जिले की सीमा से लगे क्षेत्र में स्थित पौनी क्रेशर से गिट्टी लेने जा रहे थे।
Trending Videos

घटना स्थल पर मौजूद स्थानीय लोग।
- फोटो : अमर उजाला
चालक के नियंत्रण खोने से यह हादसा हुआ
घटना की सूचना मिलते ही करनपठार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार बरकड़े ने बताया कि पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए बेनीबारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ट्रैक्टर तेज गति में था और चालक के नियंत्रण खोने से यह हादसा हुआ। ट्रैक्टर पलटते ही उसका इंजन सवारों पर गिर गया, जिससे उन्हें संभलने का कोई मौका नहीं मिला।

ट्रैक्टर के चारो पहिया हुए ऊपर, घटना स्थल की रूह कंपा देने वाली तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
सुबह 6:00 बजे हुई घटना, जेसीबी से निकाले गए शव
थाना प्रभारी ने बताया कि यह घटना सुबह 6:00 बजे हुई है ट्रैक्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे जहां ट्रैक्टर के नीचे दबे हुए व्यक्ति के शरीर में कोई हलचल नहीं हो रही थी जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस में मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर के इंजन के नीचे फंसे हुए मृतकों के शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए इसे बेनीबारी चिकित्सालय भेजा गया।
ये भी पढ़ें- Shajapur : शादी के दौरान यहां ट्रक निकालने को लेकर हुआ विवाद, दो समुदायों के बीच हुई झड़प; छह लोग घायल

घटना स्थल पर जुट गई भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
कुंडी गांव के हैं सभी मृतक
सभी मृतक डिंडोरी जिले के करंजिया अंतर्गत भीम कुंडी गांव के रहने वाले हैं। घटना की सूचना गांव में पहुंचते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घटनास्थल पर विलाप करते हुए देखे गए। परिजनों ने बताया कि सभी मृतक एक ही साथ रहते थे और दोस्त थे साथ ही जहां कभी कोई काम मिलता था तो सभी इस काम में लग जाते थे।

कमेंट
कमेंट X