सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   The girl was pressuring her lover to marry her, so he was murdered.

Anuppur News: प्रेमी पर शादी का दबाव बना रही थी युवती इसलिए उतार दिया मौत के घाट, पत्थर मारकर की थी हत्या

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Wed, 18 Mar 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
सार

अनूपपुर जिला में खंडहर मकान से मिले युवती के शव का खुलासा हुआ। प्रेमी ने शादी के दबाव से परेशान होकर पत्थर से हत्या की। पुलिस ने कॉल डिटेल व साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर मोबाइल व बाइक बरामद किए।

The girl was pressuring her lover to marry her, so he was murdered.
पुलिस गिरफ्त में आरोपी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल
विज्ञापन

विस्तार

अनूपपुर जिले के जैतहरी पुलिस ने ग्राम गुंवारी के एक खंडहर मकान में मिले युवती के क्षत-विक्षत शव की शिनाख्त कर अंधेकत्ल के मामले का खुलासा कर दिया। युवती की हत्या उसी के प्रेमी ने की थी, जो युवती द्वारा शादी का दबाव बनाए जाने से परेशान हो गया था और इसी वजह से उसने युवती की हत्या सुनसान जगह पर ले जाकर कर दी थी।

Trending Videos


बता दें कि रामखेलावन राठौर निवासी जैतहरी ने 15 मार्च को पुलिस को सूचना दी कि ग्राम गुंवारी स्थित उनके पुराने खंडहर मकान से दुर्गंध आ रही है। मौके पर पहुंचकर देखने पर कमरे में सड़ी-गली अवस्था में एक अज्ञात युवती का शव मिला। शव के पास काले रंग की जूती, पर्स और अन्य सामान पड़ा था। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। एसडीओपी नवीन तिवारी एवं फॉरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया। जांच के दौरान शव के पास मिले सामान एवं पूर्व में 18 फरवरी को दर्ज गुमशुदगी रिपोर्ट के आधार पर शव की पहचान काजल पुरी (24) निवासी लपटा के रूप में की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Indore Fire Tragedy: एक साथ जलीं सात चिताएं, बिहार के सेठिया परिवार के छह लोगों की अंत्येष्टि भी हुई इंदौर में

पत्थर से कुचलकर की हत्या
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतहरी में पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार सिर में गंभीर चोट के कारण मृत्यु होना पाया गया। मृतका के परिजनों ने बताया कि काजल का परिचय रवि उर्फ चन्द्रभान राठौर निवासी जैतहरी से था। 17 फरवरी को वह कॉलेज जाने का कहकर घर से निकली थी, जिसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। परिजनों ने युवक पर संदेह व्यक्त किया था। कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) विश्लेषण एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी चन्द्रभान राठौर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने जुर्म स्वीकार किया।

शादी का दबाव बना रही थी युवती इसलिए कर दी हत्या
आरोपी ने बताया कि वह जैतहरी में अपने नाना-नानी के साथ रहकर कियोस्क सेंटर चलाता है। करीब छह माह पूर्व फेसबुक के माध्यम से उसकी दोस्ती काजल से हुई थी, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। मृतका द्वारा विवाह का दबाव बनाए जाने और परिवार को जानकारी देने की चेतावनी से घबराकर उसने हत्या की योजना बनाई।
17 फरवरी को वह काजल को मोटरसाइकिल से ग्राम गुंवारी स्थित सुनसान खंडहर मकान में ले गया, जहां पत्थर से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। साक्ष्य मिटाने के लिए मोबाइल की सिम तोड़कर फेंक दी और मोबाइल दुकान में छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी से मृतका का मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed