सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   The health of the district president and member deteriorated on the third day of the fast unto death.

Anuppur: आमरण अनशन के तीसरे दिन जनपद अध्यक्ष तथा सदस्य की बिगड़ी तबीयत, तेज दर्द और बुखार से है पीड़ित

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Thu, 17 Oct 2024 09:24 PM IST
विज्ञापन
सार

MP: जिले के कोतमा जनपद पंचायत में प्रभारी सीईओ और अकाउंटेंट को हटाए जाने की मांग को लेकर के जनपद अध्यक्ष सहित जनपद सदस्य आमरण अनशन कर रहे हैं। इसके तीसरे दिन अनशन कर रहे लोगों की तबीयत बिगड़ गई।

The health of the district president and member deteriorated on the third day of the fast unto death.
स्वास्थ्य जांच करते हुए चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जनपद पंचायत कोतमा के अध्यक्ष जीवन सिंह तथा 8 जनपद सदस्य 15 अक्तूबर से जनपद पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा प्रभारी लेखापाल को हटाए जाने की मांग को लेकर आमरण अनशन कर रहे हैं। आमरण अनशन के तीसरे दिन 18 अक्तूबर को जनपद अध्यक्ष जीवन सिंह और जनपद सदस्य रामखेलावन तिवारी की तबीयत बिगड़ गई। स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंचे टीम ने जांच के दौरान पाया कि जनपद अध्यक्ष जीवन सिंह का रक्तचाप बढ़ा हुआ है। वहीं जनपद सदस्य रामखेलावन तिवारी बुखार और दर्द से पीड़ित रहे। जिन्हें स्थल पर ही स्वास्थ्य जांच टीम के द्वारा दवाई दी गई, साथ ही चिकित्सालय में दाखिल किए जाने के लिए भी कहा गया।
Trending Videos


जनपद अध्यक्ष सहित 8 सदस्य कर रहे हैं आंदोलन
ज्ञात होगी जनपद पंचायत कोतमा के अध्यक्ष जीवन सिंह एवं जनपद सदस्य राम प्रसाद महरा, देवनाथ सिंह, रामखेलावन तिवारी, अर्चना गौतम, मीना साहू, गेंदिया सिंह, कंचन कुंवर, ममता सिंह जनपद पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी और प्रभारी लेखापाल को हटाते हुए इनके कार्यकाल में किए गए कार्यों की जांच कराए जाने की मांग कर रहे हैं। जिसको लेकर के पूर्व में उन्होंने कलेक्टर से शिकायत दर्ज कराई थी और जब इस पर कार्रवाई नहीं हुई तो आमरण अनशन पर जनपद पंचायत के सामने ही बैठे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मांग
कोतमा के जनपद आभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी लाल बहादुर वर्मा एवं लेखापाल दोनों पर तानाशाही के आरोप लगाते हुए भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे। इसके साथ ही 15वें वित्त की 2 वर्ष की कैश बुक बिल वाउचर की जांच कराए जाने की मांग, जनपद के बिना प्रस्ताव के ही नियम विरोधी तरीके से कुर्सी, टेबल, पंखा, कूलर की खरीदी कर ली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed