{"_id":"67fb69f0d2feda48e7053900","slug":"two-accused-arrested-for-cheating-a-businessman-in-the-name-of-giving-him-agency-of-a-cold-drink-company-anuppur-news-c-1-1-noi1222-2829736-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuppur News: कोल्ड ड्रिंक कंपनी की एजेंसी देने के नाम पर व्यापारी से ठगी, बिहार से दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur News: कोल्ड ड्रिंक कंपनी की एजेंसी देने के नाम पर व्यापारी से ठगी, बिहार से दो आरोपी गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: अनूपपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 02:45 PM IST
विज्ञापन
सार
शिकायत पर पुलिस अधीक्षक मोतीउर रहमान के निर्देशन में बिहार के नालंदा जिले से दो आरोपियों सूरज कुमार और रविरंजन कुमार को गिरफ्तार किया गया। इनसे 3 मोबाइल, 5 एटीएम कार्ड, दो चेकबुक, एक पासबुक और नकद राशि बरामद की गई है।
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कोल्ड ड्रिंक एजेंसी दिलाने का झांसा देकर एक व्यापारी से 82 हजार की ठगी करने के मामले में पुलिस ने बिहार से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नकदी, तीन मोबाइल, पांच एटीएम, एक पासबुक सहित दो चेक बुक को जब्त कर धोखाधड़ी की धारा 319 (2), 318(4) के तहत कार्रवाई की गई है।
मामले को लेकर थाना प्रभारी सुंद्रेश सिंह ने बताया कि फरियादी रूपेश जैन पिता राजेन्द्र जैन निवासी वार्ड नं 2 बैरियर रोड कोतमा ने शिकायत दी थी। उसने बताया कि कोल्ड्रिंक की एजेंसी लेनी थी तो गूगल में सर्च किया। जिसमें कोल्ड्रिंक कम्पनी साइट में एक मोबाइल नंबर मिला। फोन कर उन्हें पूरी जानकारी दी गई और एक ईमेल एड्रेस भेजा गया। कोल्ड्रिंक कंपनी से सर्वे हेतु अधिकारी भेजने का झांसा देते हुए ऑनलाइन फार्म भरवाया गया। सुनियोजित तरीके से ठगों ने कोड जनरेट व सिक्योरिटी मनी के रूप में 82 हजार 10 रुपये ठग लिए। इसके बाद भी व्यापारी से कोल्ड ड्रिंक भेजने के लिए पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। कोई भी अधिकारी को स्पाट विजिट पर नहीं भेजने पर शंका होने पर बैंक में जाकर पता किया तो भेजी गई राशि तत्काल दूसरे खाता में ट्रांसफर और निकासी हो गई थी। इसके बाद साइबर धोखाधड़ी का शिकार होने पर थाना कोतमा में रिपोर्ट की गई।
ये भी पढ़ें- विधायक पुत्र मारपीट मामला, टेकरी तक कैसे पहुंचीं गाड़ियां? प्रशासनिक अनुमति के बगैर नहीं खुलते गेट
पुलिस अधीक्षक मोतीउर रहमान के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी कोतमा सुन्द्रेश सिंह के नेतत्व में पुलिस टीम गठित कर साइबर सेल के माध्यम से अज्ञात आरोपी और खाता धारक की पता तलाश के लिए बिहार पटना पुलिस टीम रवाना किया गया। खाता धारक सोनू कुमार के दस्तयाब होने पर बताया कि इसका खाता खोलवाकर बैंक पास बुक, एटीएम कार्ड, चेक बुक सूरज कुमार पिता सुरेन्द्र कुमार यादव उम्र 19 वर्ष एवं रविरंजन कुमार यादव पिता वीरेन्द्र कुमार यादव उम्र 21 वर्ष दोनों निवासी ग्राम ब्राहगवां थाना इस्लामपुर जिला नालंदा बिहार ने ले लिया।
ये भी पढ़ें- बैंक में आग लगने से सामान जलकर राख, कैश सुरक्षित, दो महीने पहले ही हुई थी फायर ऑडिट
संदेहियों को दस्तयाब कर पूछताछ करने पर बताया कि चंदन कुमार यादव निवासी ब्राहगवां थाना इस्लामपुर जिला नालंदा बिहार लोगों से फर्जी तरीके से ऑनलाइन धोखाधड़ी कर गांव के लोगों को कुछ पैसा देकर खाता खोलवाकर उनके बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, चेक बुक लेकर फर्जी धोखाधड़ी के पैसा ट्रांसफर कराकर पैसा निकाला जाता है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 3 मोबाइल, 5 एटीएम कार्ड, 2 चेक बुक एक बैंक पासबुक, नकद रुपये जब्त कर उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहा है। इस कार्रवाई में सुरेश अहिरवार, संजीव त्रिपाठी, सपन नामदेव,संजय द्विवेदी,अभय त्रिपाठी,सायबर सेल से राजेन्द्र अहिरवार, पंकज शामिल रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X