{"_id":"69f4b61dda88e7d69504be81","slug":"online-ipl-betting-racket-busted-in-chanderi-three-arrested-transactions-worth-rs-1-crore-revealed-ashoknagar-news-c-1-1-noi1454-4231818-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ashoknagar News: चंदेरी में ऑनलाइन IPL सट्टा गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार, एक करोड़ के लेन-देन का खुलासा भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ashoknagar News: चंदेरी में ऑनलाइन IPL सट्टा गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार, एक करोड़ के लेन-देन का खुलासा भी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
सार
अशोकनगर के चंदेरी में पुलिस ने ऑनलाइन आईपीएल सट्टा गिरोह का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। मोबाइल से करीब एक करोड़ के लेन-देन के डिजिटल सबूत मिले। एक अन्य आरोपी फरार है। गिरोह कई जिलों में सक्रिय था। पुलिस नेटवर्क और बैंक ट्रांजेक्शन की जांच कर रही है।
अशोकनगर के चंदेरी में पुलिस ने ऑनलाइन आईपीएल सट्टा गिरोह का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। मोबाइल से करीब एक करोड़ के लेन-देन के डिजिटल सबूत मिले। एक अन्य आरोपी फरार है। गिरोह कई जिलों में सक्रिय था। पुलिस नेटवर्क और बैंक ट्रांजेक्शन की जांच कर रही है।
आईपीएल सट्टे में एक करोड़ के लेन-देन मामले में आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विस्तार
अशोकनगर जिले की चंदेरी पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन आईपीएल सट्टा चला रहे गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके मोबाइल से करीब एक करोड़ रुपये के लेन-देन से जुड़े डिजिटल साक्ष्य भी बरामद हुए हैं। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
Trending Videos
पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उप निरीक्षक कदम सिंह मीना अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि चंदेरी के दिल्ली दरवाजा क्षेत्र में बायपास रोड स्थित तिलक ढाबा के पास कुछ लोग मोबाइल के जरिए ऑनलाइन आईपीएल मैचों पर सट्टा खिला रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मौके से दो संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम जितेंद्र धाकड़ (34) निवासी मनोहरपुरा, जिला मुरैना और सौरभ सैन (26) निवासी मुंगावली बताया। तलाशी में आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन और एक महिंद्रा कार जब्त की गई। मोबाइल की तकनीकी जांच में सट्टे से जुड़े कई लिंक, दर्जनों आईडी और लगभग एक करोड़ रुपये के लेनदेन के पुख्ता डिजिटल प्रमाण मिले।
ये भी पढ़ें- जिंदगी की जंग हारी मां, लेकिन ममता जीत गई: बरगी में मां की पकड़ बच्चे से नहीं छूटी, शव देखकर बचावकर्मी हैरान!
गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि ऑनलाइन सट्टा संचालन के लिए आईडी उन्हें दीपक धाकड़ निवासी केलारस, जिला मुरैना उपलब्ध कराता था। इस जानकारी पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दीपक धाकड़ को भी गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा मुंगावली निवासी निखिल पंवार की भी संलिप्तता सामने आई है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी बेहद संगठित तरीके से आईपीएल मैचों पर सट्टा चला रहे थे। हर बॉल, ओवर और विकेट पर ऑनलाइन दांव लगाए जा रहे थे। मोबाइल में मिले चैट और ट्रांजेक्शन से साफ है कि गिरोह का नेटवर्क कई जिलों तक फैला हुआ है। पुलिस अब बैंक खातों और यूपीआई ट्रांजेक्शन की भी जांच कर रही है ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके।
थाना चंदेरी में आरोपियों के खिलाफ पब्लिक गैंबलिंग एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ के लिए रिमांड लेने की तैयारी कर रही है। पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है।

कमेंट
कमेंट X